1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Breaking News Highlights: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

Breaking News Highlights: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

 Edited By: India TV News Desk
 Updated : Sep 06, 2022 11:48 pm IST

Breaking News in Hindi Live : देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए आप बने रहिए इंडिया टीवी के LIVE ब्लॉग के साथ...

Breaking News in Hindi Live- India TV Hindi
Breaking News in Hindi Live Image Source : INDIA TV

Breaking News in Hindi Live :  हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से छूट ना जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। पढ़ें दिन भर के बड़े अपडेट्स...

 

Breaking News in Hindi Live Update 06 September 2022

Auto Refresh
Refresh
  • 10:48 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    होशियारपुर-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन के एक एसी डिब्बे में आग लगी

    पंजाब के होशियारपुर स्टेशन पर मंगलवार शाम को होशियारपुर-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन के एक एसी डिब्बे में आग लग गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग की सटीक वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सरकारी रेलवे पुलिस (अंबाला कैंट) के सहायक उपनिरीक्षक रवींद्र कुमार ने बताया कि शाम को कुछ मजदूरों को प्रथम एसी- एसी टू टायर डिब्बे में धुंआ उठता नजर आया और उन्होंने रेल अधिकारियों को सूचित किया। उन्होंने बताया कि रेलकर्मियों ने तत्काल उस डिब्बे को ट्रेन से अलग किया और वे सभी दममल विभाग की मदद से आग को बुझाने की कोशिश में जुट गये। 

  • 10:45 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    करीब 15 दिनों से लापता दो किशोरों के शव मिले, लोगों ने किया प्रदर्शन

    कोलकाता के बागुईहाटी इलाके से लापता होने के करीब एक पखवाड़े बाद मंगलवार को 17-17 साल के दो किशोरों के शव मुर्दाघर में मिले। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अतनु डे और अभिषेक नास्कर नामक इन किशोरों के शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने उनके लिए इंसाफ की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। विधाननगर पुलिस आयुक्त कार्यालय के इन अधिकारी के मुताबिक इन दोनों किशोरों को उनके पड़ोसी व उसके साथियों ने कथित रूप से गला घोंटकर मार डाला।

  • 10:26 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    नोएडा: जेवर पुलिस ने मुठभेड़ में 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया

    नोएडा: मंगलवार को थाना जेवर क्षेत्र के अंतर्गत नीमका में आम के बाग के पास थाना जेवर पुलिस व बदमाशों के बीच हुयी मुठभेड में 02 बदमाश प्रवीन व सोमेश को गिरफ्तार किया गया है। दोनों बदमाशों को जवाबी फायरिंग में गोली लगी है। पूछताछ में घायल बदमाशों ने बताया कि दिनांक 01.09.2022 को उन्होने हिस्ट्रीशीटर नागेश की गोली मारकर हत्या की थी। बदमाशों के कब्जे से 02 पिस्टल 32 बोर एक तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस 32 बोर व 05 जिंदा कारतूस व 315 बोर का 01 खोखा कारतूस व 01 जिंदा कारतूस बरामद हुये है।

  • 9:50 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    राहुल गांधी ने शेख हसीना से मुलाकात की

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर उपयोगी चर्चा की।

  • 9:41 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    बुधवार को बेंगलुरु के पूर्वी मंडल में भारी बारिश की संभावना: मौसम विभाग

    मौसम विभाग ने बुधवार 7 सितंबर को बेंगलुरू पूर्वी मंडल में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। एहतियाती उपाय के रूप में सभी सरकारी सहायता प्राप्त और गैर सहायता प्राप्त प्राथमिक और उच्च विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया। (रिपोर्ट: टी राघवन)

  • 8:50 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    मुख्यमंत्री शिंदे गुट ‘असली’ शिवसेना, उद्धव बीकेसी में दशहरा रैली करें: आठवले

    केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने मंगलवार को कहा कि असली शिवसेना महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाला धड़ा है और उसे मुंबई के शिवाजी पार्क में पार्टी की वार्षिक दशहरा रैली आयोजित करने का ‘‘नैतिक अधिकार’’ है। गौरतलब है कि मुंबई के नगर निकाय ने बताया कि उसे शिवसेना के उद्धव ठाकरे और शिंदे दोनों धड़ों से अक्टूबर में पार्टी की दशहरा रैली के लिए विशाल शिवाजी पार्क को ‘‘आरक्षित’’ करने के लिए आवेदन मिले हैं। बता दें कि यह रैली शिवसेना के राजनीतिक कार्यक्रमों में सबसे महत्वपूर्ण आयोजन मानी जाती है, जो बीते कईं दशकों से शिवाजी पार्क में हो रही है, लेकिन जून में शिंदे गुट के विद्रोह के बाद से इस बार दो दावेदार मौजूद हैं। 

  • 8:50 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    छत्तीसगढ़ के सात दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे संघ प्रमुख

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को छत्तीसगढ़ के सात दिसवीय दौरे पर मंगलवार को राजधानी रायपुर पहुंचे। संघ के पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी। पदाधिकारियों ने बताया कि आरएसएस से संबंधित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों की तीन दिवसीय अखिल भारतीय समन्वय बैठक यहां 10 सितंबर से होगी।

  • 5:15 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    ED की छापेमारी के बाद सिसोदिया का बयान

    दिल्ली आबकारी नीति मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मंगलवार को कई स्थानों पर ED ने छापेमारी की। इसके कुछ घंटे बाद डिप्टी सीएम ने मनीष सिसोदिया ने कहा कि उनके पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है और उन्होंने अपना काम ‘ईमानदारी से’ किया।

  • 1:55 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    नार्को-टेरर पर दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, 1200 करोड़ रुपये की ड्रग्स पकड़ी गई

    दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी। दिल्ली में1200 करोड़ रुपये की ड्रग्स पकड़ी गई । 312.5 kg Methamphetamine और 10kg फाइन क्वालिटी की हेरोइन जब्त। इस ड्र्ग्स को बेचकर आने वाली रकम का इस्तेमाल हिंदुस्तान के खिलाफ आतंकी गतिविधियों में किया जा रहा था।ड्रग्स के साथ 2 अफगानी नागरिक भी गिरफ्तार।ड्रग्स की खेप पहले चेन्नई से लखनऊ और वहां से दिल्ली लाई गई थी।ड्रग्स दिल्ली से हरियाणा, पंजाब, हिमांचल और राजस्थान में सप्लाई की जानी थी। (रिपोर्ट-अतुल भाटिया)

  • 1:51 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    आतंकवाद और कट्टरवाद के खिलाफ सहयोग पर भी जोर-पीएम मोदी

    आज हमने आतंकवाद और कट्टरवाद के खिलाफ सहयोग पर भी जोर दिया। 1971 की spirit को जीवंत रखने के लिए भी यह बहुत आवश्यक है कि हम ऐसी शक्तियों का मिल कर मुकाबला करें, जो हमारे आपसी विश्वास पर आघात करना चाहती हैं।

  • 1:50 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    जल बंटवारे पर एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर-पीएम मोदी

    आज हमने कुशियारा नदी से जल बंटवारे पर एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे भारत में दक्षिणी असम और बांग्लादेश में सिलहट क्षेत्र को लाभ होगा। ऐसी 54 नदियाँ हैं जो भारत-बांग्लादेश सीमा से गुज़रती हैं, और सदियों से दोनों देशों के लोगों की आजीविका से जुड़ी रही हैं। ये नदियाँ, इनके बारे में लोक-कहानियां, लोक-गीत, हमारी साझा सांस्कृतिक विरासत के भी साक्षी रहे हैं।

  • 1:49 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    आईटी, अंतरिक्ष और न्यूक्लियर एनर्जी जैसे सेक्टर्स में भी सहयोग बढ़ाने का निश्चय किया-पीएम मोदी

    हमने आईटी, अंतरिक्ष और न्यूक्लियर एनर्जी जैसे सेक्टर्स में भी सहयोग बढ़ाने का निश्चय किया, जो हमारी युवा पीढ़ियों के लिए रूचि रखते हैं। हम जलवायु परिवर्तन और सुंदरबन जैसी साझा धरोहर को संरक्षित रखने पर भी सहयोग जारी रखेंगे।

  • 1:47 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    शेख हसीना से मुलाकात के बाद पीएम मोदी का बयान

    1. शेख हसीना और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत-पीएम मोदी
    2. बांग्लादेश की स्वतंत्रता के 50 वर्ष हमने साथ मिलकर मनाया-पीएम मोदी
    3. आजादी के अमृत महोत्सव में उनका भारत दौरा अहम है -पीएम मोदी
    4. आनेवाले समय में भारत बांग्लादेश संबंध नई ऊंचाइयों को छुएगा-पीएम मोदी
    5. पिछले कुछ वर्षों में हमारा आपसी सहयोग काफी बढ़ा है-पीएम मोदी
    6. बांग्लादेश भारत का सबसे बड़े डेवलपमेंट और ट्रेड पार्टनर है-पीएम मोदी
  • 1:39 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    बिहार में मदरसों का सर्वे नहीं होगा-जमा खान, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री, बिहार सरकार

    बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने मदरसों के सर्वे पर कहा-बिहार में सर्वे नहीं होगा, बिहार में इसकी आवश्यकता नहीं है, जो मदरसे गलत हैं उनपर जरूर कार्रवाई होगी, बीजेपी सिर्फ वोट के लिए ये सब कर रही है। 

  • 1:19 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एमपी में अपना जन्मदिन मनाएंगे

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में अपना जन्मदिन मनाएंगे। वे 17 सितंबर को मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे। इसी दिन दक्षिण अफ्रीका से आ रहे चीतों का कूनो राष्ट्रीय उद्यान में लाया जाएगा। एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रिपरिषद की बैठक से पहले मंत्रियों को इस संबंध में जानकारी दी।प्रधानमंत्री मोदी, कराहल श्योपुर में महिला स्व सहायता समूह के सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।

  • 1:12 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    मदरसों के सर्वे पर जमीयत-उलेमा-ए-हिंद का बड़ा फैसला

    यूपी में मदरसे के सर्वे पर जमीयत-उलेमा-ए-हिंद का बड़ा फैसला सामने आया है।जमीयत ने कहा है कि अगर कानून के तहत सर्वे होगा तो उसका विरोध नहीं किया जाएगा। सर्वे पर फैसले के लिए जमीयत ने स्टीयरिंग कमेटी बनाई है। ये कमेटी सर्वे पर आगे की राह तय करेगी। जमीयत-उलेमा-ए-हिंद ने मदरसों को अपना हिसाब-किताब ठीक करने का फरमान जारी किया है।

     

  • 1:07 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    बेंगलुरु बारिश : महिला की बिजली का करंट लगने से मौत

    बेंगलुरु के सिद्धपुरा इलाके में बारिश के पानी से भरी सड़क से गुजर रही 23 वर्षीय एक युवती की कथित तौर पर करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बिजली के खंभे के संपर्क में आने पर उसे करंट लगा। घटना सोमवार रात को तब हुई जब पीड़िता अपनी स्कूटी से घर लौट रही थी। चश्मदीदों के मुताबिक पीड़िता सड़क के जल जमाव वाले हिस्से से गुजर रही थी, तभी उसका वाहन खराब हो गया और संतुलन बनाने के लिए उसने नजदीकी बिजली के खंभे से सहारा लेने की कोशिश, लेकिन वह खंभे में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गई। सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोग तत्काल पीड़िता को अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई। 

  • 1:00 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    सोनाली फोगाट केस : सुधीर सांगवान और सुखविंदर को 2 दिन की पुलिस रिमांड

    गोवा पुलिस की तरफ़ से 4 दिन की पुलिस कस्टडी की मांग की गयी थी लेकिन कोर्ट ने दो दिन के लिए ही पुलिस कस्टडी दी। 8 सितंबर दोपहर 12 बजे दोनों को कोर्ट में पेश करना होगा।

  • 12:56 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की डिनर डिप्लोमेसी

    एकनाथ शिंदे ने आज अपने गुट के विधायकों के लिए डिनर का आयोजन वर्षा बंगले पर किया है। शाम 7 बजे बाद सभी विधायक वर्षा पहुचेंगे। MNS प्रमुख राज ठाकरे आज शाम साढे 6 बजे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के वर्षा बंगले जाएंगे। वर्षा बंगले पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निवास के गणपति का दर्शन करेंगे।

  • 12:50 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    सायरस मिस्त्री का वर्ली श्मशान गृह में हुआ अंतिम संस्कार

    टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री का मंगलवार को मुंबई में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मिस्त्री की रविवार को कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। वह 54 वर्ष के थे। मध्य मुंबई के वर्ली में इलेक्ट्रिक शवदाह गृह में हिन्दू रीति रिवाजों से उनका अंतिम संस्कार किया गया। मिस्त्री, 2012 से 2016 तक टाटा संस के अध्यक्ष थे। महाराष्ट्र के पालघर जिले में रविवार दोपहर को हुई सड़क दुर्घटना में मिस्त्री और उनके दोस्त जहांगीर पंडोले की मौत हो गई थी। वे दोनों दक्षिण गुजरात स्थित उदवाडा से लौट रहे थे जो पारसी धर्म के लोगों के लिए सबसे पवित्र स्थल है। मिस्त्री का पार्थिव शरीर सफेद फूलों से सजे वाहन में जे जे अस्पताल से लाया गया था और मंगलवार सुबह से वर्ली शवदाह गृह में रखा गया था ताकि मित्र और रिश्तेदार उनको श्रद्धांजलि दे सकें। पारसी समुदाय के सदस्यों, व्यवसायियों और नेताओं ने मिस्त्री के अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया।

  • 12:48 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    सुखबीर बादल SIT के सामने हुए पेश

    अकाली दल के सुप्रीमो सुखबीर बादल चंडीगढ़ में पंजाब पुलिस की SIT के सामने पेश हुए। उनके साथ विक्रम मजीठिया समेत अकाली दल के दिग्गज नेता मौजूद हैं । पंजाब पुलिस के आईजी नौनिहाल सिंह की अगुवाई में बनी एसआईटी उनसे पूछताछ कर रही है।

  • 11:59 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    पीएम मोदी और शेख हसीना की हैदराबाद हाउस में बैठक

  • 11:53 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    सोनाली फोगाट मर्डर केस, दोनों आरोपियों की कोर्ट में पेशी

    सोनाली फोगाट मर्डर केस के दोनों आरोपियों सुधीर और सुखविंदर  को कोर्ट लाया गया, आरोपी सुधीर और सुखविंदर को कोर्ट ले जाया गया। अंजुना पुलिस स्टेशन से नार्थ गोवा के म्हपुसा कोर्ट ले जाया गया।हरियाणा में अब तक कि जांच में मिले सबूतों के आधार पर रिमांड मांगेगी गोवा पुलिस।

  • 10:59 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर आज सुनवाई होगी

    मनी लांड्रिंग केस के आरोप में जेल में बंद दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर आज सुनवाई होगी I राउज एवेन्यू कोर्ट में 11:30 बजे सत्येंद्र जैन की जमानत पर सुनवाई होगी I

  • 10:55 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली में मदरसा संचालकों की बैठक

    दिल्ली में आज जमीअत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी की अध्यक्षता में बिना सरकारी मदद के चल रहे मदरसा संचालकों की बैठक शुरू। मदरसों के सर्वे को लेकर हो रही है अहम चर्चा।  दिल्ली के आसपास के राज्य जैसे UP, हरियाणा और दिल्ली के भी मदरसा संचालक इस बैठक में शामिल हो रहे हैं। कर्नाटक के हिजाब मसले पर भी चर्चा होगी

  • 10:45 AM (IST)
    Posted by Sudhanshu Gaur

    साइरस मिस्त्री के अंतिम संस्कार के लिए मुंबई के वर्ली श्मशान घाट पहुंचने लगे लोग

  • 10:19 AM (IST)
    Posted by Sudhanshu Gaur

    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4,417 नए मामले सामने आए

  • 10:03 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में 30 जगहों पर ईडी के छापे

    दिल्ली सरकार एक्साइज पॉलिसी केस में अब ईडी की एंट्री, मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज, 30 जगहों पर छापेमारी

  • 9:38 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    बांग्लादेश की आजादी में भारत के समर्थन और सहयोग का शुक्रिया-शेख हसीना

  • 9:37 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    शेख हसीना के राष्ट्रपति भवन पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी अगवानी की

  • 9:34 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    बुर्किना फासो में IED ब्लास्ट कम से कम 35 लोगों की मौत

    पश्चिम अफ्रीका के बुर्किना फासो में IED विस्फोट में कम से कम 35 नागरिकों की मृत्यु की आशंका है: समाचार एजेंसी AFP

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत