1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Breaking News in Hindi Live : पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

Breaking News in Hindi Live : पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Sep 12, 2022 11:53 pm IST

Breaking News in Hindi Live : देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए आप बने रहिए इंडिया टीवी के LIVE ब्लॉग के साथ...

Breaking News in Hindi Live- India TV Hindi
Breaking News in Hindi Live Image Source : INDIA TV

Breaking News in Hindi Live :  हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से छूट ना जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। पढ़ें दिन भर के बड़े अपडेट्स...

 

Breaking News in Hindi Live Update 10 September 2022

Auto Refresh
Refresh
  • 11:50 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    नंदुरबार में भीषण सड़क दुर्घटना, कई यात्री घायल

    महाराष्ट्र के नंदुरबार में नवापुर तालुका के खड्डल घाट पर एक निजी लग्जरी बस की भीषण दुर्घटना हुई है। चरणमाल घाट पर ढलान पर चालक का नियंत्रण खो देने से बस पलट गई। प्रारंभिक जानकारी कि बस में कुल 30 यात्री सवार थे जिनमें से 8 से 10 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घाट में भारी बारिश से राहत कार्य में दिक्कत हो रही है। स्थानीय नागरिकों, पुलिस प्रशासन ने दुर्घटनास्थल पर राहत कार्य शुरू कर दिया है। (रिपोर्ट: नम्रता दूबे)

    Maharashtra Bus Accident
    Image Source : NAMRATA DUBEYबस में कुल 30 यात्री सवार थे जिनमें से 8 से 10 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

  • 11:48 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    लखनऊ के लेवाना सूट्स अग्निकांड में रिपोर्ट मिलने के बाद सीएम योगी का बड़ा एक्शन

    लखनऊ के लेवाना सूट्स अग्निकांड में रिपोर्ट मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी ने अफसरों पर बड़ी कार्यवाही का करने का फैसला लिया है। कई बड़े अफसर निलंबित किये गए हैं। सीएफओ तत्कालीन, आबकारी अधिकारी तत्कालीन, विहित अधिकारी सहित 19 अधिकारी निलंबित किए गए।

  • 11:42 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    कोलकाता ED की छापेमारी में 17 करोड़ 32 लाख रुपये बरामद

    कोलकाता के खिदिरपुर में परिवहन कारोबारी के घर ED की छापेमारी में 17 करोड़ 32 लाख रुपये मिले हैं। प्लास्टिक के पैकेट में लिपटे थे 500 और 2000, 100, 50 के बंडल। मोबाइल गेमिंग एप से होती थी ऑनलाइन धोखाधड़ी। कोलकाता में 6 अन्य जगहों पर भी ED छापेमारी हुई है।

  • 9:56 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    महारानी एलिजाबेथ का राजकीय अंतिम संस्कार 19 सितंबर को होगा

    महारानी का राजकीय अंतिम संस्कार 19 सितंबर को वेस्टमिंस्टर एब्बे में होगा। राजकीय अंतिम संस्कार से पहले, महारानी चार दिनों के लिए वेस्टमिंस्टर हॉल में लेट-इन-स्टेट होंगी।

  • 9:34 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    दिल्ली पुलिस के एक एएसआई यूनुस खान अपने आवास पर मृत पाए गए

    दिल्ली पुलिस के एक एएसआई यूनुस खान मिरदर्ड रोड स्थित अपने आवास पर मृत पाए गए। उनके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। कमला मार्केट क्राइम ब्रांच में तैनात यूनुस के परिवार में 2 पत्नियां और 10 बच्चे हैं।

     

  • 8:44 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    दिल्ली में 1 युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी करने फैक्ट्री में घुसा था

    दिल्ली में 1 युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में चोरी करने घुसे एक चोर को स्टाफ ने बुरी तरह पीटा जिसके बाद उसकी मौत हो गई। य़े वारदात दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके की बताई जा रही है।

     

  • 7:56 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    लॉरेश विश्नोई, गोल्डी बराड़ गैंग के तीन शार्प शुटर्स मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रोहणी इलाके में लॉरेश विश्नोई, गोल्डी बराड़ गैंग के तीन शार्प शुटर्स को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार।

     

  • 7:52 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    मध्य प्रदेश : चिड़ियाघर में बाघिन के हमले से शावक की मौत

    मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित गांधी प्राणी उद्यान में एक बाघिन ने हमला करके अपने ही एक वर्षीय शावक को बुरी तरह घायल कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह जानकारी एक अधिकारी ने शनिवार को दी है। ग्वालियर नगर निगम के अपर आयुक्त मुकुल गुप्ता ने बताया कि पिछले वर्ष सितंबर में गांधी प्राणी उद्यान की बाघिन मीरा ने दो शावकों को जन्म दिया था जिनमें एक मादा एवं एक नर था। उनके अनुसार भवानी नामक इस मादा शावक की शुक्रवार की शाम को मौत हो गई।

  • 6:35 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    कोलकाता ईडी छापा: अब तक 15 करोड़ रुपए कैश बरामद, काउंटिंग जारी

    कोलकाता में ईडी का छापा जारी है। अभी तक 15 करोड़ रुपए कैश बरामद हो चुका है और नोटों की गिनती चल रही है। कोलकाता में छह जगहों पर ED ने छापेमारी की है।

     

  • 6:11 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    भाजपा ने बिप्लब देब को त्रिपुरा से अपना राज्यसभा उम्मीदवार बनाया

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को राज्यसभा उपचुनाव में पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नामित किया है। 

  • 5:30 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    डाउन सिंड्रोम से पीड़ित 14 साल की रबर गर्ल अन्वी पीएम मोदी से मिलीं

    रबर गर्ल के नाम से मशहूर, डाउन सिंड्रोम से पीड़ित 14 साल की अन्वी ने आज प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की है।

  • 4:39 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    महाराष्ट्र में गणपति विसर्जन के दौरान 19 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र के विभिन्न इलाकों में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान हुई विभिन्न घटनाओं में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से 14 की मौत डूबने से हुयी है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

  • 4:36 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में बादल फटने से गांव बाढ़ की चपेट में, एक महिला लापता

    उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में शनिवार तड़के बादल फटने से काली नदी में अचानक आई बाढ़ के चलते खोटीला गांव इसकी चपेट में आ गया, जहां एक महिला लापता हो गई और 28 घर पानी में डूब गए। पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी आशीष चौहान ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा के दूसरी ओर बांगबागर गांव में मध्यरात्रि को बादल फटा, जिससे काली नदी में अचानक बाढ़ आ गई। उन्होंने बताया कि नदी के उफान पर आने से पानी और गाद जिले के खोटीला गांव के 28 घरों में घुस गयी। चौहान ने बताया कि खोटीला गांव की एक महिला लापता है।

  • 4:35 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    कर्नाटक में सरकारी पैसे का गलत इस्तेमाल करने पर 5 लोगों को जेल

    कर्नाटक सरकार के एक प्राधिकरण से संबंधित धन की हेराफेरी के मामले में एक विशेष सीबीआई अदालत ने पांच लोगों को सात-सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है और कुल मिलाकर पांच करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है।

    जज संतोष गजानन भट्ट ने आठ सितंबर को सुनाए गए फैसले में पांच लोगों- कबाली आनंद, एच एस नागलिंगास्वामी, चंद्रशेखर, एच के नागराज और के बी हर्षन को दोषी ठहराया तथा उन पर कुल 5,02,75,000 रुपये का जुर्माना लगाया।

    इसमें से 5.02 करोड़ रुपये मंड्या शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) को मुआवजा के रूप में दिए जाएंगे, जिसके साथ इन पांचों लोगों ने धोखाधड़ी की और शेष राशि राज्य सरकार द्वारा जब्त कर ली जाएगी। जुर्माना राशि नहीं चुकाने पर दोषियों को दो साल और जेल में बिताने होंगे। 

  • 12:28 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    पिथौरागढ़ में भारत-नेपाल सीमा के पास बादल फटा

    उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भारत-नेपाल सीमा के पास कल रात लगभग 1 बजे बादल फटा और धारचूला के खोटीला गांव काफी नुकसान हुआ। लगभग 30 घर क्षतिग्रस्त हो गए और एक महिला की मौत हो गई।

  • 12:17 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    लखनऊ में नीतीश और अखिलेश यादव के लगे पोस्टर

  • 12:15 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    मुंबई: गणपति विसर्जन के बाद बीएमसी ने जुहू बीच पर क्लीनथॉन का आयोजन किया

  • 11:04 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली: पीएम मोदी ने केंद्र-राज्य विज्ञान सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में लिया हिस्सा

  • 10:53 AM (IST)
    Posted by Sudhanshu Gaur

    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5,554 नए मामले सामने आए

    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5,554 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही 6,322 मरीज कोरोना संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हुए हैं।

     

  • 10:51 AM (IST)
    Posted by Sudhanshu Gaur

    अमित शाह ने जैसलमेर में तनोट मंदिर परिसर परियोजना की आधारशिला रखी

  • 10:05 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    महाराष्ट्र: मुंबई में गणेश प्रतिमाओं को गिरगांव चौपाटी में विसर्जित किया जा रहा है

  • 10:04 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    हरियाणा: नूंह में खनन माफिया ने पुलिस अधिकारी पर हमला किया।

  • 10:02 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    पीएम मोदी आज केंद्र-राज्य विज्ञान सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत