Saturday, January 24, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Breaking News Highlights: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

Breaking News Highlights: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

Breaking News in Hindi Live : देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए आप बने रहिए इंडिया टीवी के LIVE ब्लॉग के साथ..

Edited By: IndiaTV Hindi Desk
Published : Oct 22, 2022 08:25 am IST, Updated : Oct 22, 2022 11:18 pm IST
Breaking News in hindi live - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Breaking News in hindi live

Breaking News in Hindi Live :  हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से छूट ना जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। पढ़ें दिन भर के बड़े अपडेट्स...

 

Latest India News

Breaking News in hindi live Update 22 Oct. 2022

Auto Refresh
Refresh
  • 11:17 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    पुणे स्टेशन पर पैसेंजर्स की भारी भीड़ के बीच युवक की मौत

    पुणे से दानापुर जाने वाली ट्रेन छूटते समय रेलवे स्टेशन पर भगदड़ हो गई, जिसमें एक यात्री की मौत हो गई। त्योहार के कारण पुणे रेलवे स्टेशन पर अपने गांव जाने वाले यात्रियों की काफी भीड़ थी। प्राथमिक सूचना के मुताबिक, रात करीब 9 बजे पुणे दानापुर एक्सप्रेस जैसे ही पुणे स्टेशन पर पहुंची, ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश में एक युवक गिर गया और बाद में उसकी मौत हो गई। पता चला है कि युवक को टीबी की बीमारी थी और मिर्गी की वजह से वह नीचे गिर गया था। 35 साल का मृतक बिहार का रहने वाला था।

    हालांकि पहले खबर आई थी कि भगदड़ की वजह से युवक की मौत हुई है। बता दें कि त्योहार के चलते प्लैटफॉर्म्स पर हो रही भारी भीड़ को रोकने के लिए कई बड़े स्टेशनों पर प्लैटफॉर्म टिकट के दाम 50 रुपये कर दिये गए हैं, हालांकि उनमें पुणे स्टेशन शामिल नहीं है। (रिपोर्ट: राजीव सिंह)

  • 5:22 PM (IST) Posted by Malaika Imam

    किसानों से मिलकर उनकी समस्या सुनेंगे उद्धव ठाकरे

    उद्धव ठाकरे रविवार को औरंगाबाद का दौरा करेंगे। बारिश के चलते मराठवाड़ा में किसानों का भारी नुकसान हुआ है। उद्धव ठाकरे किसानों से मुलकात कर उनकी समस्या सुनेगें। रिपोर्ट- संदीप चौधरी

  • 5:20 PM (IST) Posted by Malaika Imam

    हिंसा जांच के लिए NIA की टीम पहुंची मोमिनपुर

    9 अक्टूबर को हुई हिंसा की जांच के लिए एनआईए की टीम कोलकाता के मोमिनपुर पहुंची। एनआईए ने मोमिनपुर हिंसा में मामला दर्ज किया था, मामले की जांच करेगी।

  • 5:17 PM (IST) Posted by Malaika Imam

    इस दिन बंद रहेंगे केदारनाथ-बद्रीनाथ मंदिरों के कपाट

    बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि केदारनाथ और बद्रीनाथ मंदिरों के कपाट 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण के दिन बंद रहेंगे।

  • 4:22 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    PM मोदी ने सतना में 4.50 लाख लोगों को सौंपी घर की चाबी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के सतना जिले में आयोजित 'गृह प्रवेशम' कार्यक्रम में वर्चुअली हिस्सा लिया। इस मौके पर पीएम मोदी ने 4.50 लाख लोगों को घर की चाबी वर्चुअली सौंपी। इस योजना के तहत 29 लाख लोगों के लिए घरों का निर्माण हुआ है। पीएम मोदी ने कार्यक्रम में कहा कि 4.50 लाख भाई-बहनों के लिए नए जीवन की शुरुआत हो रही है। उन्होंने कहा कि देश के गरीब भी धनतेरस के दिन अपने घर में प्रवेश कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का दिन खुशी, संकल्प और नए उमंग में प्रवेश का है।

  • 3:49 PM (IST) Posted by Pankaj Yadav

    महाराष्ट्र ATS ने जलगांव से PFI के एक और सदस्य को किया गिरफ्तार

    महाराष्ट्र ATS ने जलगांव से PFI के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम अमर खय्याम पटेल बताया जा रहा है। आरोपी को 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इससे पहले ATS ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। 

  • 2:27 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi

    जैकलीन की अंतरिम जमानत जारी रहेगी

    जैकलीन की रेगुलर बेल पर सुनवाई 10 नवंबर को सुबह 10 बजे होगी। तब तक जैकलीन की अंतरिम जमानत जारी रहेगी।

  • 2:09 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi

    पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची जैकलीन फर्नांडिस

    जैकलीन फर्नांडिस पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची हैं। 200 करोड़ के ठगी मामले में पटियाला हाउस कोर्ट आज सुनवाई करेगा। 

  • 12:10 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    युवा आबादी सबसे बड़ी ताकत-मोदी

    देश की युवा आबादी को हम अपनी सबसे बड़ी ताकत मानते हैं। आजादी के अमृतकाल में विकसित भारत के निर्माण के सारथी हमारे युवा हैं।

  • 12:08 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत महत्वकांक्षी मिशन-मोदी

    मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत  21 वीं सदी में देश का सबसे महत्वकांक्षी मिशन। आज देश कई मामलों में एक बड़े आयातक से एक बहुत बड़े निर्यातक की भूमिका में आ रहा है। अनेक ऐसे सेक्टर हैं जिसमें भारत आज ग्लोबल हब बनने की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा है।

  • 12:06 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    आज स्टार्ट की संख्या 80 हजार से ज्यादा-पीएम मोदी

    स्टार्ट अप इंडिया अभियान ने देश के युवाओं के सामर्थ्य को पूरी दुनिया में स्थापित कर दिया है। साल 2014 तक जहां देश में कुछ सौ ही स्टार्ट अप थे, आज ये संख्या 80 हजार से ज्यादा हो चुकी है।

  • 12:03 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    खादी और ग्रामोद्योग में 1 करोड़ से ज्यादा रोजगार-मोदी

    गांवों में बड़ी संख्या में रोजगार निर्माण का एक और उदाहरण खादी और ग्रामोद्योग है। देश में पहली बार खादी और ग्रामोद्योग 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का हो चुका है। इन वर्षों में खादी और ग्रामोद्योग में 1 करोड़ से ज्यादा रोजगार बने हैं। इसमें भी बड़ी संख्या में हमारी बहनों की हिस्सेदारी है।

  • 12:01 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    युवाओं के कौशल विकास पर ज्यादा जोर-मोदी

    आज हमारा सबसे ज्यादा बल युवाओं के कौशल विकास पर है। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत देश के उद्योगों की जरूरतों के हिसाब से युवाओं को ट्रेनिंग देने का एक बहुत बड़ा अभियान चल रहा है। 

  • 11:59 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था-मोदी

    आज भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है। 7-8 साल के अंदर हमने 10 वें नबंर से 5 वें नंबर तक की छलांग लगाई है। ये संभव हो पा रहा है क्योंकि पिछले 8 वर्षों में हमने देश की अर्थव्यवस्था की उन कमियों को दूर किया है, जो रुकावटें पैदा करती थीं। 

  • 11:55 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    केंद्र सरकार के विभागों में तत्परता आई-पीएम मोदी

    देश में हालात बदल रहे हैं। आज अगर केंद्र सरकार के विभागों में इतनी तत्परता आई है तो इसके पीछे 7-8 साल की कड़ी मेहनत है, कर्मयोगियों का विराट संकल्प है।

  • 11:53 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    हम आत्मनिर्भर भारत के रास्ते पर चल रहे हैं-मोदी

    विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए हम आत्मनिर्भर भारत के रास्ते पर चल रहे हैं। इसमें हमारे, किसानों, उद्यमियों, कारोबारियों, किसानों और अन्य साथियों की बड़ी भूमिका है-मोदी

  • 11:50 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    भारत की युवा शक्ति के लिए महत्वपूर्ण दिन-पीएम मोदी

    आज भारत की युवा शक्ति के लिए महत्वपूर्ण दिन हैं। बीते 8 वर्षों में देश में रोजगार और स्वरोजगार का जो अभियान चल रहा है आज उसमें एक और कड़ी जुड़ी रही है ये कड़ी रोजगार मेले की है। आज केंद्र सरकार 75000 युवाओं को नियुक्ति पत्र दे रही है-पीएम मोदी

  • 11:42 AM (IST) Posted by Deepak Vyas

    पीएम मोदी ने रोजगार मेला लॉन्च किया, युवाओं को कर रहे हैं संबोधित

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार मेला लॉन्च करते हुए 75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा।  वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से युवाओं को संबोधित कर रहे हैं।

  • 11:42 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi

    पीएम मोदी ने दिया युवाओं को दिवाली गिफ्ट

    पीएम मोदी ने युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंप दिए हैं। उन्होंने रोजगार मेला लॉन्च किया है। 

     

  • 10:40 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के रेजीडेंसी रोड पर SIA का छापा

  • 10:29 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    अरुणाचल आर्मी हेलीकॉप्टर हादसा में अब तक 4 शव बरामद

    अरुणाचल प्रदेश आर्मी हेलीकॉप्टर हादसा : हादसे के वक्त हेलीकॉप्टर में 5 कर्मी सवार थे। अब तक 4 शव निकाले जा चुके हैं। पांचवें शख्स की तलाश जारी है।

     

  • 10:15 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    मुरैना ब्लास्ट-मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हुई

    मुरैना के बानमौर में पटाखों के गोदाम में ब्लास्ट की घटना में एक और शख्स की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। मृतक का नाम विशाल बाल्मिकी होता है। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि 7 लोग घायल हुए थे। 

  • 10:08 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    चार लाख परिवारों को गृह प्रवेश कराएंगे पीएम मोदी

    पीएम नरेंद्र मोदी आज धनतेरस पर मध्यप्रदेश के साढ़े चार लाख परिवारों को गृह प्रवेश कराएंगे। पीएम मोदी आज शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सतना में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 4.5 लाख पात्रताधारियों के ‘गृह प्रवेशम‘ कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे। पीएम मोदी इस मौके पर उपस्थित जनसभा को संबोधित भी करेंगे। 

  • 8:41 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली: राजधानी में एयर क्वालिटी खराब

  • 8:30 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    एमपी : रीवा में बस और ट्राली की टक्कर, 14 की मौत 40 घायल

    मध्य प्रदेश के रीवा में सुहागी पहाड़ी के पास बस और ट्राली की टक्कर होने की वजह से 14 की मौत और 40 लोग घायल हुए हैं। 40 घायलों में से 20 को प्रयागराज (UP) के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बस हैदराबाद से गोरखपुर जा रही थी। बस में सवार सभी लोग यूपी के रहने वाले हैं।

  • 8:28 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    पीएम मोदी युवाओं को देंगे दिवाली गिफ्ट, रोजगार मेला का करेंगे उद्घाटन

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement