1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Breaking News Highlights: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

Breaking News Highlights: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Sep 22, 2022 03:52 pm IST

Breaking News in Hindi Live : देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए आप बने रहिए इंडिया टीवी के LIVE ब्लॉग के साथ..

Breaking News in Hindi Live - India TV Hindi
Breaking News in Hindi Live Image Source : INDIA TV

Breaking News in Hindi:  हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से छूट ना जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। पढ़ें दिन भर के बड़े अपडेट्स...

 

 

Breaking News in Hindi Update 21 September 2022

Auto Refresh
Refresh
  • 7:06 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान की रिमांड बढ़ी

    अमानतुल्लाह खान को कोर्ट ने 5 दिन की ACB की रिमांड में सौंप दिया है। अमानतुल्लाह खान को ACB ने 16 सितंबर को गिरफ्तार किया था। आज पेशी के दौरान ACB ने कोर्ट में ये भी कहा कि फतेहपुरी मस्जिद इलाके के एक MCD स्कूल को अमानतुल्लाह खान ने तोड़कर दुकान में बदल दिया और जिसको किराये पर दे रखा है।

     

  • 6:31 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    जम्मू के टाडा कोर्ट में पेश हुईं रूबैया सईद

    जम्मू की टाडा कोर्ट ने बुधवार को रुबैया सईद अपहरण मामले में सुनवाई की अगली तारीख पर यासीन मलिक के खिलाफ पेशी वारंट जारी किया। रुबैया का 1989 में कश्मीर में अपहरण कर लिया गया था और पांच आतंकवादियों की रिहाई के बदले में उन्हें मुक्त कर दिया गया था।

  • 6:30 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    UK में फिर हुआ हिंदुओं पर हमला

    इंग्लैंड के एक हिस्से में इन दिनों हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। पहले लेस्टर में शहर में हिंदुओं को निशाना बनाया गया अब इंग्लैंड के स्मेथविक में ऐसा ही देखने को मिला। यहां लगभग 200 से अधिक लोगों ने एक हिंदू मंदिर के बाहर प्रदर्शन किया और जमकर अल्लाह हू अकबर के नारे लगाए।

  • 5:33 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    मुंबई में ओला ड्राइवर ने 8 लोगों को कार से मारी टक्कर

    मुंबई के घाटकोपर इलाके में एक ओला चालक ने 8 लोगों को अपनी कार से टक्कर मार दी। घटना आज दोपहर 1 बजे की है। कार चालक ने तीन रिक्शा, एक टेंपो और दो बाइक को अपनी कार से ठोक दिया। घटना में कुल 8 लोग घायल हुए हैं जिनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। (रिपोर्ट: अतुल सिंह)

  • 4:37 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    अशोक गहलोत ने की सोनिया गांधी मुलाकात

    दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात करने के लिए अशोक गहलोत 10 जनपथ आवास पहुंचे थे। इस मुलाकात के बाद शाम को वह दिल्ली से मुंबई और वहां से कोच्चि का दौरा करेंगे जहां वह राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे और प्रतीकात्मक रूप से यात्रा में शामिल होंगे।

  • 4:09 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने की तैयारी में थरूर

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर पार्टी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं और इसी क्रम में उन्होंने पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री से मुलाकात कर नामांकन की प्रक्रिया की जानकारी ली।

  • 4:05 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    राजस्‍थान में मानसून विदाई से पहले मूसलाधार बारिश की चेतावनी

    बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव वाले क्षेत्र के चलते राजस्‍थान में मानसून के फिर से सक्रिय होने और अगले 3 दिनों में कई जगहों पर भारी से अति भारी बारिश होने का अनुमान है।

  • 4:05 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर गहलोत का बड़ा बयान

    अशोक गहलोत ने साफ संकेत दिया कि वो कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। दिल्ली पहुंचने के बाद मीडिया से बातचीत में गहलोत ने कहा कि उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी उससे वो पीछे नहीं हटेंगे।

  • 2:34 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    राजू श्रीवास्तव हंसाते-हंसाते अपने चाहने वालों को रूला कर चले गए-भूपेश बघेल

  • 2:32 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    कांग्रेस का मजबूत होना जरूरी-अशोक गहलोत

  • 12:51 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    कल दिल्ली के द्वारका में होगा राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार

    दोपहर एक बजे एम्स से दिल्ली के दशरथपुरी ले जाया जाएगा राजू श्रीवास्तव का पार्थिव शरीर,  कल दिल्ली के द्वारका में होगा राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार

  • 12:31 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    पीएम मोदी ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर जताया शोक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाने-माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। पीएम मोदी ने लिखा- राजू श्रीवास्तव ने हंसी, हास्य और सकारात्मकता के साथ हमारे जीवन को रोशन किया। वे हमको बहुत जल्दी छोड़कर चले गए लेकिन वे वर्षों तक अपने समृद्ध काम की बदौलत अनगिनत लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे। उनका निधन दुखद है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं हैं

  • 12:14 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    राजू श्रीवास्तव ने हास्य कला की दुनिया में अपनी एक अलग छाप छोड़ी-जेपी नड्डा

    सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव जी के निधन का समाचार सुनकर नि:शब्द हूं। राजू श्रीवास्तव जी ने हास्य कला की दुनिया में अपनी एक अलग छाप छोड़ी।शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएँ उनके परिजनों एवं प्रशंसको के साथ है।ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।

  • 12:07 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    राजू श्रीवास्तव का निधन कला जगत के लिए एक बड़ी क्षति-अमित शाह

    सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव जी का एक विशिष्ट अंदाज था, उन्होंने अपनी अद्भुत प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया। उनका निधन कला जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। मैं उनके परिजनों व प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति शांति

  • 11:20 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर जताया शोक

    राजू श्रीवास्तव जी हमारे बीच में नहीं रहे उसका अफसोस है। वे गरीब परिवार से थे लेकिन अपनी मेहनत, संघर्ष से देश-दुनिया में अपनी पहचान बनाई। ऐसे कॉमेडियन और ऐसे हुनर के लोग बहुत कम पैदा होते हैं। उनका व्यक्तित्व बड़ा ही साधारण था

  • 11:19 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक जताया

  • 10:46 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन

  • 10:24 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    उत्तराखंड: खराब मौसम के कारण फंसे पर्यटकों को बचाया गया

  • 10:15 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    संजय राउत की ज़मानत याचिका पर आज सुनवाई

    मुम्बई: गोरेगांव के पात्रा चॉल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार सांसद संजय राउत की ज़मानत याचिका पर सेशन कोर्ट में आज सुनवाई होगी। ईडी ज़मानत याचिका का कर सकती है विरोध

  • 8:45 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    भारत जोड़ो यात्रा का आज 14 वां दिन

  • 8:44 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली : तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क के डिवाइडर पर सो रहे 4 लोगों को कुचला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत