1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Breaking News Highlights: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

Breaking News Highlights: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

 Edited By: Niraj Kumar
 Updated : Jul 19, 2022 11:40 pm IST

Breaking News Live Updates: देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए आप बने रहिए इंडिया टीवी के LIVE ब्लॉग के साथ...

Breaking News Live Updates- India TV Hindi
Breaking News Live Updates Image Source : INDIA TV

Breaking News Live Updates: हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से छूट ना जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। पढ़ें दिन भर के बड़े अपडेट्स...

Breaking News Live Updates 19 JULY 2022

Auto Refresh
Refresh
  • 9:44 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    महाराष्ट्र: वाणी तालुका के 11 गांव बाढ़ से प्रभावित, टायर की मदद से कर रहे है नदी पार

    वर्धा नदी में बाढ़ के कारण यवतमाल जिले के वाणी तालुका में 11 गांव घेराबंदी होती है। सभी नागरिक सुरक्षित हैं और प्रशासन उनके संपर्क में हैं। जोला और कोना गांव के करीब एक हजार लोगों को उनके पशुओं सहित वाणी के आईटीआई में शिफ्ट किया गया है, फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और प्रशासन सुरक्षा के लिहाज से स्थिति पर पूरा ध्यान दे रहा है।

    वाणी तालुका में उकानी, जुनाद, शिवानी (जे), सेलू (खू), भुस्की, कावदशी, रंगना, चिंचली, सावगी (नया), झोला, कोना) के गांव बाढ़ की चपेट में हैं। वहां फंसे नागरिकों को शिफ्ट किया जा रहा है. शिवानी के कुछ तैराकों ने स्कूली बच्चों को नलों में पानी से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

    वर्तमान में इस बाढ़ संभावित क्षेत्र में नागपुर से जिला आपदा प्रबंधन की 3 टीमें और राज्य आपदा मोचन बल की एक टीम यहां से काम हो रहा। रिपोर्ट: नम्रता दूबे

  • 9:42 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    पुणे में भारी बरसात के कारण जमीन में आई दरारें, गांव वालों में दहशत का माहौल

    पुणे के मुलशी तालुक में टाटा डैम से सटे वडगांव गांव में भारी बारिश के कारण जमीन में बड़ी दरारें आ गई हैं। वडगांव की वाघ पाटिल बस्ती में भी मकान और जमीन में दरारें आ गई हैं। वडगांव की वाघ पाटिल बस्ती में भारी बारिश के कारण कुछ दिनों से जमीन में दरारें पड़नी शुरू हो गईं। 

    पिछले तीन-चार दिनों से इन दरारों का आकार और गहराई तेजी से बढ़ रही है। इसलिए वाघ पाटिल बस्ती में रहने वाले कई परिवार दहशत में जी रहे हैं। वर्तमान में वाघ पाटिल बस्ती के किनारे की कृषि भूमि में डेढ़ फीट गहरी और डेढ़ से डेढ़ किलोमीटर लंबी दरारें हैं। इसलिए इस इलाके में भूस्खलन की भी आशंका जताई जा रही है।

    प्रशासन ने अब इलाके का निरीक्षण कर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है, लेकिन वडगांव के नागरिकों ने मांग की है कि हमारा स्थायी पुनर्वास किया जाए। रिपोर्ट: जय प्रकाश सिंह

  • 9:26 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    राजस्थान के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश जारी

    राजस्थान के अनेक इलाकों में बीते 24 घंटे में मूसलाधार बारिश हुई तथा सबसे अधिक 203 मिलीमीटर बारिश बांसवाड़ा के भूंगड़ा में दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार सुबह तक पिछले 24 घंटे में राज्य के बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, बूंदी, डूंगरपुर, सिरोही, कोटा एवं राजसमंद जिलों में कहीं कहीं भारी से अति भारी बारिश हुई है। सर्वाधिक बारिश भूंगड़ा, बांसवाड़ा में 203 मिलीमीटर (मिमी) दर्ज की गई है।

  • 9:25 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    'आप वीर हो सकते हैं, लेकिन अग्निवीर नहीं': वकील से सुप्रीम कोर्ट ने कहा

    उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को केंद्र की "अग्निपथ" योजना को चुनौती देने वाले एक वकील से कहा कि आप "वीर" हो सकते हैं, लेकिन "अग्निवीर" नहीं। यह टिप्पणी न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना की पीठ ने तब की, जब अधिवक्ता एमएल शर्मा ने कहा कि इसका अखिल भारतीय प्रभाव है, क्योंकि इससे देश के अलग-अलग हिस्सों के युवा प्रभावित होंगे। शर्मा ने इस योजना को शुरू करने के केंद्र के 14 जून के फैसले को चुनौती देते हुए एक जनहित याचिका दायर की थी। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा, ‘यह एक जनहित याचिका है श्री शर्मा। आप एक संभावित 'अग्निवीर' नहीं हैं। आप 'वीर' हो सकते हैं, लेकिन निश्चित रूप से 'अग्निवीर' नहीं।’

  • 9:25 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    रेलवे गूगल मैप की मदद से उम्मीदवारों को आवंटित करेगा परीक्षा केंद्र

    रेलवे पहली बार परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को उनके निवास स्थान से 300 किलोमीटर के दायरे में परीक्षा केंद्र आवंटित करने के लिए गूगल मैप का इस्तेमाल करेगा। इस प्रक्रिया का उद्देश्य उम्मीदवारों को यात्रा पर व्यय होने वाले समय को कम करना है। दशकों से रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की शिकायत रही है कि परीक्षा केंद्र उनके निवास स्थान से दूर बना दिया जाता है, जिसकी वजह से उन्हें न केवल लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, बल्कि निवास और खाने-पीने पर अतिरिक्त राशि व्यय करनी पड़ती है।

  • 8:53 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    हिमाचल में कोरोना के 616 नए मामले, जम्मू-कश्मीर के तीन जिलों में मास्क अनिवार्य

    हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के 616 नए मामले सामने आए। वहीं, कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में इजाफे के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर में तीन जिलों में मास्क को अनिवार्य किया गया है।

  • 6:47 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    यूरोप में कोविड-19 के मामले तीन गुणा बढ़े

    WHO ने मंगलवार को कहा कि पिछले 6 हफ्तों में पूरे यूरोप में कोरोना वायरस के मामलों में तीन गुणा वृद्धि हुई है, जो वैश्विक स्तर पर संक्रमण के सभी मामलों का लगभग आधा है। इस दौरान, अस्पताल में भर्ती होने की दर भी दोगुणा हो गई है, हालांकि ICU में कम मरीज हैं।

  • 4:48 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    नूपुर शर्मा की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा

    बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा है जो नुपूर शर्मा की हत्या के इरादे से इंटरनेशनल बॉर्डर पार करने की कोशिश कर रहा था। अभी तक की जांच में सामने आया है कि पाकिस्तानी नागरिक नूपुर शर्मा को मारने के लिए भारत आया था। 24 साल का आरोपी रिजवान अशरफ पाकिस्तानी पंजाब के बहाऊद्दीन जिले का रहने वाला है।

  • 3:23 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी पर 10 अगस्त तक रोक

    भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की विभिन्न जिलों में अलग-अलग FIRs को एक साथ जोड़ने के आग्रह वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई की। सुनवाई के बाद कोर्ट ने नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी पर 10 अगस्त तक रोक लगाते हुए सभी पक्षों को नोटिस जारी किया है। अब अदालत इस मामले की अगली सुनवाई 10 अगस्त को करेगी। बता दें कि नूपुर ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था और अपनी वापस ली गई याचिका को बहाल करने का आग्रह किया था।

  • 3:16 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    नूपुर शर्मा की याचिका पर सुनवाई शुरू, वकील ने कहा- नई धमकियां मिल रहीं

    एडवोकेट मनिंदर सिंह नूपुर शर्मा का पक्ष कोर्ट में रख रहे हैं। नूपुर शर्मा के हवाले से उनके वकील ने कोर्ट में कहा, 'अब नई डिवेलपमेंट हुई हैं इस मामले में। नई धमकियाँ मिल रही है। आज ही एक न्यूज रिपोर्ट आई है जिसमें यह सामने आया है कि नूपुर का नंबर और एड्रेस शेयर किया गया। मेरी जान को गम्भीर खतरा है। एक क्रिमिनल ऑफेंस के लिए कई FIRs हुई हैं मेरे खिलाफ। पश्चिम बंगाल में 3-4 और FIRs दर्ज हुई हैं।'

  • 2:35 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    मेवात : आरोपियों की तलाश जारी

  • 1:41 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    हरियाणा के मेवात में DSP की हत्या, खनन माफियाओं ने DSP पर ट्रक चढ़ाया

    हरियाणा के मेवात में DSP की खनन माफियाओं ने हत्या कर दी। बताया जाता कि पचगांव की पहाड़ियों में माफियाओं को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम गई थी। खनन माफियाओं ने  DSP पर चढ़ा दिया। DSP सुरेंदर सिंह की मौके पर मौत।

  • 1:27 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    टनकपुर में बस बही

  • 1:06 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    पटना से गिरफ्तार आतंकी के मोबाइल से बड़ा खुलासा

    पटना से गिरफ्तार आतंकी अतहर के मोबाइल से सनसनीखेज खुलासा हुआ है।पुलिस ने जब अतहर का मोबाइल खंगाला तो पता चला कि व्हाट्स एप ग्रुप में नूपुर शर्मा का नाम और पता सर्कुलेट किया जा रहा है। इस व्हाट्स एप ग्रुप में नूपुर शर्मा का मोबाइल नंबर भी सर्कुलेट किया गया था।

  • 1:02 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    अग्निपथ योजना में जाति को लेकर अफवाह फैलाई जा रही है-राजनाथ

  • 12:47 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    केजरीवाल 21 जुलाई को सूरत का दौरा करेंगे

  • 12:46 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    मार्गरेट अल्वा ने उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन दाखिल किया

  • 12:06 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    विपक्ष की उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा नामांकन दाखिल करने पहुंचीं।

  • 11:59 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    शिवसेना से शिंदे ग्रुप में गए, फिर बीजेपी में शामिल हो गए

    नवी मुम्बई में भाजपा नेता गणेश नाईक ने एकनाथ शिन्दे के पक्ष में गए 3 नगरसेवकों को अपने पाले में कर लिया है। कुछ दिन पहले ही ये 3 नगरसेवक शिवसेना से शिन्दे ग्रुप में गए थे गणेश नाईक पहले शिवसेना में थे बाद में शरद पवार की पार्टी होते हुए भाजपा में आए और अभी एमएलसी हैं।

  • 11:34 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    अग्निपथ मामले की सुनवाई अब दिल्ली हाईकोर्ट में होगी

    अग्निपथ मामले की सुनवाई अब दिल्ली हाईकोर्ट में होगी। सुप्रीम कोर्ट ने सभी याचिकाओं को दिल्ली हाईकोर्ट में ट्रांसफ़र किया करने का दिया आदेश

  • 11:25 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    अग्निपथ मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू

    अग्निपथ मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई। इस स्कीम को लेकर विभिन्न राज्यों में कई याचिकाएं दायर हुई हैं। कोर्ट ने सुझाव दिया है कि सभी याचिकाओं को दिल्ली हाईकोर्ट में ट्रांसफर कर सकते हैं। दिल्ली हाईकोर्ट में अग्निपथ स्कीम को चुनौती देने वाली 20 याचिकाएं फ़ाइल हुई हैं। ऐसे ही विभिन्न राज्यों हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, केरल आदि में याचिकाएं दायर हुई हैं।

  • 11:21 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    लुलु मॉल मामला : सीएम योगी ने कहा-अराजकता फैलानेवालों के खिलाफ सख्ती

  • 11:19 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

    हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित। कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने महंगाई के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। शोर-शराबे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ने दोपहर दो बजे तक कार्यवाही स्थगित कर दी।

  • 11:09 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

    राज्यसभा में हंगामा, कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

  • 10:53 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    राहुल गांधी ने महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस सांसदों के साथ किया विरोध-प्रदर्शन

  • 10:42 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    शिंदे सरकार बचाने दिल्ली पहुंचे-संजय राउत

  • 10:33 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    लखनऊ: लुलु मॉल में नमाज पढ़ने का मामला, 4 लोगों को हिरासत में लिया गया

    लखनऊ के लुलु मॉल में नमाज पढ़ने के मामले में 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले की तफ्तीश जारी है।

  • 10:26 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर

  • 9:28 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    तमिलनाडु में 987 प्राइवेट स्कूलों को नोटिस

  • 8:56 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    हिमाचल के किन्नौर में बादल फटा, कुछ घरों को नुकसान

  • 8:42 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    पुणे: इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम में आग

  • 8:34 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    उद्धव को झटका देने की तैयारी

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका देने की तैयारी। बगावत के मूड में हैं शिवसेना के करीब 12 सांसद। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे देर रात दिल्ली पहुंचे। आज BJP नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात।

  • 8:32 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    अरुणाचल में भारत-चीन सीमा पर 19 मजदूर लापता

    भारत-चीन सीमा पर अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले में 19 मजदूर लापता। एक सड़क परियोजना पर काम कर रहे थे मजदूर।  5 जुलाई के बाद से 19 मजदूर लापता हैं इनमें से ज्यादातर मज़दूर असम के थे।

  • 8:30 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    श्रीलंका के मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक

    श्रीलंका के मौजूदा संकट पर विदेश मंत्री डॉ.एस जयशंकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में दिल्ली में आज होगी सर्वदलीय बैठक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत