1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Breaking News Live Updates: नीतीश ने सीएम और तेजस्वी ने डिप्टी सीएम की शपथ ली

Breaking News Live Updates: नीतीश ने सीएम और तेजस्वी ने डिप्टी सीएम की शपथ ली

 Written By: Sudhanshu Gaur
 Updated : Aug 11, 2022 08:34 am IST

Breaking News Live Updates: इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से छूट ना जाएं।

Breaking News Live Updates- India TV Hindi
Breaking News Live Updates Image Source : INDIA TV

Breaking News Live Updates:  हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से छूट ना जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। पढ़ें दिन भर के बड़े अपडेट्स...

Breaking News: 10 Aug Live

Auto Refresh
Refresh
  • 5:50 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    पीएम मोदी ने 'काले कपड़ों' को लेकर कांग्रेस पर बोला हमला

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। मोदी ने कहा, 'कांग्रेस काले कपड़े पहनकर काला जादू करना चाहती है। 5 अगस्त को कांग्रेस ने काला जादू करने की कोशिश की। कांग्रेस कितना भी काला जादू कर ले, जनता भरोसा नहीं करेगी।'

  • 2:14 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम की शपथ ली

    राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम की शपथ ली। वे दूसरी बार राज्य के डिप्टी सीएम बने हैं।

  • 2:09 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    नीतीश कुमार ने सीएम पद की शपथ ली

    नीतीश कुमार ने 8 वीं बार सीएम पद की शपथ ली। राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

  • 1:58 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    पटना: थोड़ी देर में शुरू होगा शपथ ग्रहण समारोह

  • 1:53 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    पटना : थोड़ी देर में शपथ लेंगे नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव

    नीतीश कुमार 8वीं बार बिहार सीएम पद की शपथ लेनेवाले हैं। उनके साथ तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम की शपथ लेंगे।

  • 1:23 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    सफेद झूठ बोल रहे हैं नीतीश, जेडीयू के कहने पर आरसीपी को मंत्री बनाया गया-सुशील मोदी

    नीतीश कुमार सफेद झूठ बोल रहे हैं। जेडीयू के कहने पर आरसीपी को मंत्री बनाया गया।जिस पार्टी ने पांच बार नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया उसको धोखा दिया। 2020 में नरेंद्र मोदी के नाम पर जनादेश मिला। जब लगा कि स्थिति ठीक नहीं है तो नरेंद्र मोदी ने एक-एक दिन में कई रैलियां की और जान लगा दिया। ये बिहार की जनता के साथ विश्वासघात है।बिहार के पिछड़े समाज के साथ विश्वासघात किया गया है-सुशील मोदी

  • 1:08 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    हरियाणा : रक्षा बंधन पर बसों में मुफ्त यात्रा

  • 12:53 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    नीतीश कुमार मुर्दाबाद के लगे नारे

  • 12:49 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    बिहार में 10 साल में ये छठी बार सरकार बनाई जा रही है-प्रशांत किशोर

  • 12:16 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    MCD में 6 हजार करोड़ के घपले का आरोप, मनीष सिसोदिया ने CBI जांच की मांग की

    आम आदमी पार्टी ने दिल्ली नगर निगम में 6000 करोड़ के घपले का आरोप लगाया। आप ने आरोप लगाया कि बीजेपी नेताओं की मिलीभगत से टोलटैक्स में बहुत बड़ा घोटाला हुआ है।10 लाख कमर्शियल वाहन दिल्ली में रोज़ आते हैं और उनसे पैसे लिए जाते हैं लेकिन ये पैसे MCD को नहीं मिल रहे हैं। 1200 करोड़ वाला लाइसेंस 786 करोड़ में देने लगाया आरोप। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने LG से सीबीआई जांच की सिफ़ारिश की।- रिपोर्ट-भास्कर मिश्रा

  • 11:30 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    नीतीश के सिर पर महत्वकांक्षा सवार थी-गिरिराज

  • 11:29 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    नीतीश की सोची समझी चाल है-तारकिशोर प्रसाद

    बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद ने कहा-2017 में नीतीश RJD से अलग हुए तो उन्होंने कहा कि RJD हमारे दल को तोड़ रही है, फिर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर वे अलग हुए। कल भी यही कहा कि भाजपा JDU को तोड़ रही है। इससे समझ आता है कि ये सोची समझी साजिश है

  • 10:58 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    बिहार ने एक संदेश दिया है-मनोज झा

  • 10:58 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    भ्रष्टाचार की गोद में चले गए नीतीश -रविशंकर प्रसाद

  • 10:36 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    उत्तर प्रदेश सरकार कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेनेवाले खिलाड़ियों को करेगी सम्मानित

  • 9:24 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    कोरोना पॉजिटिव हुईं प्रियंका गांधी, ट्वीट कर दी जानकारी

  • 9:22 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    राहुल गांधी का अलवर दौरा रद्द

  • 8:32 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    जम्मू-कश्मीर से आईईडी बरामद

  • 8:13 AM (IST)
    Posted by Sudhanshu Gaur

    जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

    जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों और आतंकी संगठन लश्कर के 3 आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत