1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Breaking News Highlights : पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

Breaking News Highlights : पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

 Edited By: Niraj Kumar
 Updated : Jul 21, 2022 10:21 pm IST

Breaking News Live Updates: देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए आप बने रहिए इंडिया टीवी के LIVE ब्लॉग के साथ...

Breaking News Live Updates- India TV Hindi
Breaking News Live Updates Image Source : INDIA TV

Breaking News Live Updates: हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से छूट ना जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। पढ़ें दिन भर के बड़े अपडेट्स...

 

Breaking News Live Updates 21 July 2022

Auto Refresh
Refresh
  • 8:09 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन को हुआ कोरोना, रिपोर्ट आई पॉजिटिव

    व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन कोविड -19 पॉजिटिव पाए गए हैं।

  • 7:30 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    उपराष्ट्रपति चुनावों से दूर रहेगी TMC, विपक्ष की एकता को बड़ा झटका

    तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि पार्टी आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान से दूर रहेगी।

  • 7:23 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर इकबाल मिर्ची केस: ईडी ने एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल की संपत्ति कुर्क की जब्त की

    अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर इकबाल मिर्ची मामले में ईडी ने एनसीपी नेता और सांसद प्रफुल्ल पटेल की संपत्ति कुर्क कर दी है। ईडी ने मुंबई के वर्ली इलाके में स्थित सीजे हाउस बिल्डिंग की संपत्ति जब्त की है।

     

  • 6:43 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    बरेली: स्कूल में सिख छात्रों के पगड़ी पहनने पर रोक के खिलाफ प्रदर्शन

    बरेली जिले के बारादरी इलाके में स्थित एक स्कूल में सिख छात्रों के पगड़ी पहनने और कड़ा तथा कृपाण धारण करने पर रोक के कथित आदेश के खिलाफ सिख समुदाय के लोगों ने बृहस्पतिवार को स्कूल के सामने प्रदर्शन किया।

  • 6:08 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    जीत के बाद मुर्मू से मुलाकात कर सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी- वरिष्ठ मंत्री

     राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनकी मंत्रिपरिषद के वरिष्ठ सदस्य और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा उनसे मुलाकात कर सकते हैं। 

  • 5:59 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    ED ने सोनिया गांधी को 25 जुलाई को किया तलब

    प्रवर्तन निदेशालय ने सोनिया गांधी को दूसरे दौर की पूछताछ के लिए 25 जुलाई को तलब किया है।

  • 5:38 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    चेक-इन काउंटर पर बोर्डिंग पास जारी करने के लिए एक्स्ट्रा पैसा नहीं ले सकती एयरलाइंस

    विमानन मंत्रालय ने एक आदेश में कहा है कि एयरपोर्ट चेक-इन काउंटर पर बोर्डिंग पास जारी करने के लिए एयरलाइंस अतिरिक्त पैसे नहीं ले सकती हैं। 

  • 4:24 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    वाराणसी में ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी प्रकरण पर आज की सुनवाई हुई पूरी

    वाराणसी में ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी प्रकरण पर आज की सुनवाई पूरी हो गई है। वादी संख्या एक राखी सिंह की तरफ से वकील शिवम गौड़ और अन्य ने वक्फ एक्ट, श्री काशी विश्वनाथ एक्ट समेत 1991 के वर्ष इफेक्ट पर अपनी बातें रखीं। आज हिंदू पक्ष की दलील भी पूरी हुई। अब सोमवार को न्यायालय ने इस मामले में आगे की तारीख मुकर्रर की है।

     

  • 4:12 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    दिल्ली: रोहिणी के सेक्टर 7 में एक बस में लगी आग

    दिल्ली में रोहिणी के सेक्टर 7 में एक बस में आग लग गई। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर हैं। आगे लगने के कारण का पता किया जा रहा है।

  • 3:50 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    पटियाला: भारी बारिश के बीच छत गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

    पटियाला के पास भारी बारिश के बीच छत गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और एक घायल हैं। घायल 15 वर्षीय लड़के का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

  • 2:34 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    सोनिया गांधी ED दफ्तर से बाहर निकलीं

    सोनिया गांधी से पहले राउंड की पूछताछ खत्म, ED दफ्तर से बाहर निकलीं सोनिया

  • 2:14 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    बेंगलुरु में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार में आग लगाई

  • 2:00 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    बिहार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

  • 1:42 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    गुजरात में 'आप' की सरकार बनी तो 300 यूनिट बिजली फ्री-केजरीवाल

  • 1:14 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    बीजेपी हर जगह सरकार तोड़ रही है-ममता बनर्जी

  • 12:19 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    ED दफ्तर पहुंचीं सोनिया गांधी

  • 12:05 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    हम ना दबेगें ना झुकेंगे केवल आगे बढ़ेंगे-सुरजेवाला

  • 11:56 AM (IST)
    Posted by Deepak Vyas

    सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी एक ही गाड़ी में मौजूद

    एकजुटता दिखाने के लिए जहां कांग्रेस के नेता प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं सोनिया गांधी, उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी तीनों एकसाथ एक ही गाड़ी में बैठे हुए हैं। ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है जब ये तीनों एकसाथ एक ही गाड़ी में बैठे दिखाई दिए हों।

  • 11:56 AM (IST)
    Posted by Deepak Vyas

    ईडी दफ्तर के लिए निकलीं सोनिया गांधी

    सोनिया गांधी ईडी द्वारा की जाने वाली पूछताछ के लिए ईडी के दफ्तर के लिए निकल गई हैें। उनके साथ प्रियंका गांधी और राहुल गांधी भी मौजूद हैं। 

  • 11:54 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    संसद भवन से कांग्रेस मुख्यालय जा रहे कांग्रेस सांसद

  • 11:53 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    अन्याय की राजनीति नहीं होनी चाहिए-शशि थरूर

  • 11:52 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    हम सोनिया गांधी के लिए खड़े हैं-सलमान खुर्शीद

  • 11:52 AM (IST)
    Posted by Deepak Vyas

    विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही हैं केंद्र की एजेंसियां: सचिन पायलट

    कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान सचिन पायलट ने कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज दबा रही है। जब लेनदेन ही नहीं हुआ तो मनी लॉन्ड्रिंग कैसे हो गई। देश में जो माहौल बनाया जा रहा है, हम उसे उजागर करना चाह रहे हैं। विपक्ष की जो आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है, उसके विरोध में आज हम यहां प्रदर्शन कर रहे हैं। केंद्रीय एजेंसियां विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। 

  • 11:51 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    गांधी परिवार ने भ्रष्टाचार नहीं किया तो हंगामा क्यों-अनुराग ठाकुर

  • 11:37 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    थोड़ी देर में ED दफ्तर रवाना होंगी सोनिया गांधी

    सोनिया गांधी थोड़ी देर में ईडी दफ्तर के लिए रवाना होंगी। उनके साथ प्रियंका गांधी भी जाएंगी। जिस शख्स के पास सोनिया गांधी की दवाएं होगी वह ED की बिल्डिंग में रह सकता है।लेकिन उसे पूछताछ वाले कमरे से अलग ही जगह दी जाएगी। ED के मुताबिक ED की बिल्डिंग में सेंट्रलाइज्ड AC है।खिड़कियों को खोला जा सकता है। पूछताछ करने वाली टीम पूरी तरह से वैक्सिनेटेड है। मास्क लगाकर पूछताछ करेगी ED टीम।

  • 11:08 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    ED सोनिया गांधी के घर जाकर बयान ले सकती थी-अशोक गहलोत

  • 11:07 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

    विपक्ष के हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। 

  • 11:07 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    लोकसभा में विपक्ष का हंगामा

    लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा। सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं सांसद। कांग्रेस के कुछ सांसदों ने ईडी द्वारा मनी लॉड्रिंग केस में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ किए जाने को लेकर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का ​नोटिस दिया है। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने लोकसभा में केंद्र सरकार द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जैसी जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया। 

  • 10:57 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    संसद भवन में विपक्ष के नेताओं की बैठक

  • 10:56 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    थोड़ी देर में शुरू होगी वोटों की गिनती

    थोड़ी देर में संसद भवन के रूम नंबर 63 में वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। सबसे पहले सांसदों के वोट गिने जाएंगे। उसके बाद राज्यों के वोटों की गिनती शुरू होगी। अल्फाबेटिकल ऑर्डर में राज्यों की गिनती शुरू होगी। पहले दस राज्यों की गिनती होगी। उसके बाद अगले दस राज्यों के वोट गिने जाएंगे।

  • 10:50 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    द्रौपदी मुर्मू के निवास पर तैयारियां

  • 10:49 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    रानिल विक्रमसिंघे ने श्रीलंका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली

  • 10:12 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    प्रियंका गांधी 10 जनपथ पहुंचीं

  • 10:12 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    कांग्रेस सत्याग्रह नहीं बल्कि देश और देश के कानून के खिलाफ दुराग्रह कर रही है-रविशंकर प्रसाद

  • 9:04 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    NIA ने तमिलनाडु में कई जगहों पर ली तलाशी

  • 8:52 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    राज ठाकरे ने दूरदर्शन पर मराठी भाषा में कार्यक्रम प्रसारित करने की मांग की

    सरकारी चैनल सह्याद्रि पर महाराष्ट्र में दूरदर्शन के सरकारी चैनल सह्याद्रि पर सिर्फ मराठी भाषा में कार्यकर्म प्रसारित करने की मांग की

  • 8:45 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    मंकीपॉक्स के 14,000 मामलों की पुष्टि

  • 8:42 AM (IST)
    Posted by Deepak Vyas

    दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय के आसपास बैरिकेड्स लगाए

    दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने AICC मुख्यालय के आसपास के क्षेत्र में बैरिकेड्स लगाए। नेशनल हेराल्ड मामले में आज ED के सामने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी पेश होंगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी के सांसद AICC कार्यालय में एकत्रित हुए।

  • 8:40 AM (IST)
    Posted by Deepak Vyas

    उत्तराखंड में लैंडस्लाइड

    उत्तराखंड: पिथौरागढ़ ज़िले में थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग क्षेत्र पर भारी वर्षा के कारण भूस्खलन हुआ।

  • 8:23 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    जो बाइडेन और शी जिनपिंग के बीच होगी वार्ता

  • 8:10 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    सोनिया गांधी की आज ED के सामने पेशी, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

  • 8:09 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    ऋषि सुनक ब्रिटेन के पीएम की कुर्सी से बस एक क़दम दूर

    ऋषि सुनक ब्रिटेन के पीएम की कुर्सी से बस एक क़दम दूर। पार्टी की इंटरनल वोटिंग के पांचवें राउंड में 137 वोट हासिल किया। आखिरी राउंड में बोरिस जॉनसन समर्थित उम्मीदवार लीज़ ट्रस से होना है मुकाबला।

  • 7:48 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    यूपी में आकाशीय बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत

    यूपी में आकाशीय बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत और 16 घायल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतको के परिवार वालो को चार चार लाख रुपये देने का ऐलान किया। आकाशीय बिजली गिरने से बांदा में 4,फतेहपुर में 2 और बलरामपुर,चंदौली, बुलन्दशहर,रायबरेली, अमेठी,कौशाम्बी, सुल्तानपुर,और चित्रकूट में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत