1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Breaking News Highlights: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

Breaking News Highlights: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

 Written By: Niraj Kumar
 Updated : Jul 27, 2022 11:45 pm IST

Breaking News Live Updates: देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए आप बने रहिए इंडिया टीवी के LIVE ब्लॉग के साथ...

Breaking News Live Updates - India TV Hindi
Breaking News Live Updates Image Source : INDIA TV

Breaking News Live Updates: हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से छूट ना जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। पढ़ें दिन भर के बड़े अपडेट्स...

 

 

Breaking News Live Updates 27 July 2022

Auto Refresh
Refresh
  • 8:04 PM (IST)
    Posted by Malaika Imam

    मिजोरम के चम्फाई भूकंप के झटके

    मिजोरम के चम्फाई में बुधवार शाम 7:15 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, मिजोरम के चंफाई के आए इस भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.6 मापी गई।

  • 7:36 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    अर्पिता मुखर्जी के एक और घर पर छापा, नोट गिनने मशीन लेकर पहुंची ईडी

    पश्चिम बंगाल SSC भर्ती घोटाले में ED को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। ईडी ने अर्पिता मुखर्जी के एक और घर पर छापा मारा है जहां उसे भारी मात्रा में नोटों का अंबार मिला है। इन नोटों को गिनने के लिए ED मशीन लेकर पहुंची है। जानकारी के अनुसार, ED ने अर्पिता के क्लब टाउन वाले अपार्टमेंट में छापा मारा है।

  • 7:03 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    मिथुन के बयान पर तृणमूल सांसद का पलटवार

    मिथुन चक्रवर्ती के बयान पर तृणमूल कांग्रेस की सांसद डोला सेन ने कहा, 'मिथुन चक्रवर्ती बहुत बड़े अभिनेता हैं। अभिनेता और कलाकार बहुत सपने देख सकते हैं। हम आम आदमी हैं, हमें इतने सपने नहीं आते लेकिन अभिनेताओं को काफी आते हैं। हम मिथुन चक्रवर्ती को और उनके सपनों को शुभकामनाएं देते हैं।' मिथुन ने कहा था कि टीएमसी के काफी विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं।

  • 7:03 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    भारत भी अपनाएगा एंटी डोपिंग कानून: अनुराग ठाकुर

    लोकसभा में राष्ट्रीय डोपिंग रोधी विधेयक, 2021 पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अमेरिका, चीन, ऑस्ट्रेलिया, कोरिया और जापान जैसे देशों ने पहले ही एंटी डोपिंग क़ानून अपना लिया था। उन्होंने कहा, 'अब भारत भी इन देशों में शामिल होगा। हम अभी एक वर्ष में 6,000 सैंपल का परीक्षण कर रहे हैं।हम जब अपने देश में बड़े खेल आयोजनों की मेजबानी करेंगे तब हमें एक महीने में 10,000 सैंपल का परीक्षण करना होगा। इसलिए हमें परीक्षण प्रयोगशालाओं की संख्या भी बढ़ानी होगी।'

  • 7:00 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    हरिद्वार से गंगाजल ला रहे कांवडियों को ट्रक ने रौंदा, 5 घायल

    उत्तराखंड के हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों को मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के रिठोराकलां गांव के समीप मंगलवार की रात एक ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी, जिससे इस हादसे में पांच कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । घटना से आक्रोशित लोगों ने ट्रक में आग लगा दी और मौके पर ट्रक चालक को पकड़कर पीट दिया।

    जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मुरैना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राय सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश के बरैठा निवासी कांवड़ियों का दल मंगलवार देर रात हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहा था, तभी मुरैना जिले के रिठोराकलां गांव के समीप रात 11 बजे एक ट्रक ने कांवड़ियों को रौंद दिया।

    उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में पांच कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दो कांवडियों को बेहतर इलाज के लिए देर रात इलाज के लिए ग्वालियर भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी की हालत खतरे से बाहर है।

  • 6:59 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    चंपावत में कांग्रेस ने फूंका राज्य और केंद्र सरकार का पुतला

    उत्तराखंड के चंपावत जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ उत्पीड़नात्मक कार्रवाई किए जाने का आरोप लगाते हुए सत्याग्रह किया और केंद्र तथा राज्य सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से वीडीपीओ एवं अन्य पदों के लिए हुई भर्ती परीक्षा में कथित रूप से पेपर बेचने के खुलासे, राज्य में हो रहे अवैध खनन तथा सहकारिता एवं शिक्षा विभाग के भर्ती घोटालों को लेकर सख्त विरोध जताया। इस दौरान निर्मला गहतोड़ी समेत अन्य नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • 6:59 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    तीन सगी बहनों ने एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या की

    मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में आदिवासी समुदाय की तीन सगी बहनों ने कथित तौर पर एक पेड़ से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। यह घटना जावर थानांर्तगत ग्राम भामगढ़ के कोटा फाल्या में मंगलवार देर रात 11 बजे के आसपास हुई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी ।

    खंडवा के पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि सोनू (23), उसकी छोटी बहनें सावित्री (21) और ललिता (19) के शव पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटके मिले। सिंह ने बताया कि उनके पिता का देहांत करीब चार साल पहले हो चुका था और वे ग्राम भामगढ़ के कोटा फाल्या में अपनी मां के साथ ही रहती थी। उन्होंने कहा कि इस परिवार में पांच बहनें और तीन भाई थे।

  • 6:59 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    एफसी गोवा ने डिफेंडर मार्क वालिएंटे से करार किया

    इंडियन सुपर लीग फ्रेंचाइजी एफसी गोवा ने बुधवार को डिफेंडर मार्क वालिएंटे से अनुबंध करने की घोषणा की। स्पेन के इस खिलाड़ी ने क्लब से एक साल का करार किया है जिससे वह 2023 की गर्मियों तक क्लब का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे। एफसी गोवा के फुटबॉल निदेशक रवि पुष्कर ने कहा कि वालिएंटे एफसी गोवा की फुटबॉल शैली के लिये आदर्श साबित होंगे।

    स्पेन का यह डिफेंडर ला लिगा में करीब 5000 मिनट खेल चुका है और स्पेन की शीर्ष स्तरीय लीग में काफी अच्छा प्रदर्शन कर चुका है। यह अनुभवी खिलाड़ी रियाल वालाडोलिड का हिस्सा रहा था जिसने 2013-14 सत्र में बार्सिलोना को हराया था और रियाल मैड्रिड से ड्रा खेला था।

  • 6:49 PM (IST)
    Posted by Malaika Imam

    50 फीसदी उड़ानों पर 8 हफ्ते के लिए रोक

    डीजीसीए ने स्पाइसजेट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके 50 फीसदी उड़ानों पर 8 हफ्ते के लिए रोक लगा दी है। डीजीसीए ने यह कार्रवाई उसके विमानों में आई खराबी को देखते हुए लिया है। डीजीसीए की ओर से जारी अंतरिम आदेश में कहा गया है कि एक अप्रैल से 5 जुलाई की तारीख के बीच हुई घटना का भी जिक्र किया गया है।

  • 6:44 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    कांवड़ यात्रा हुई संपन्न

     गुरु पूर्णिमा के एक दिन बाद शुरू हुई श्रावण मास की कांवड़ यात्रा मंगलवार को शिवरात्रि को जलाभिषेक के साथ संपन्न हो गई। मंगलवार को भी 30 लाख शिवभक्तों ने गंगाजल उठाया और अपने प्रदेशों के लिए रवाना हुए।

  • 6:42 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    2020 में सड़क दुर्घटनाओं में 1.31 लाख लोगों की मौत हुई

    सरकार ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि 2020 में देश में 3,66,138 सड़क दुर्घटनाएं हुईं जिनमें 1,31,714 लोगों की मौत हो गई। वहीं इन हादसों में 3,48,279 लोग घायल भी हो गए।

  • 2:28 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    सोनिया गांधी से ED की पूछताछ खत्म

    कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की तीसरे राउंड की पूछताछ खत्म हो गई है। ईडी के अधिकारियों ने करीब तीन घंटे पूछताछ की। सोनिया गांधी को फिलहाल कोई नया समन ईडी की ओर से नहीं दिया गया है।

  • 2:04 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    यासीन मलिक दिल्ली के RML अस्पताल में भर्ती

    यासीन मलिक को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह 22 जुलाई से भूख हड़ताल पर है। यासीन मलिक का कहना है कि उसका जो मामला विचाराधीन चल रहा है उसकी सही से जांच नहीं की जा रही है, इसलिए वह भूख हड़ताल पर बैठा है। जेल के आलाअधिकारी भी यासीन मलिक से बात करने पहुंचे लेकिन उसने भूख हड़ताल छोड़ने से मना कर दिया। आज तबियत खराब होने के बाद उकसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट -अतुल भाटिया

  • 1:57 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली: VHP दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

    दिल्ली के झंडेवालान में  विश्व हिंदू परिषद (VHP) के दफ्तर को बम से उड़ाने वाले शख्स को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बताया जाता है कि एक शख्स अचानक दफ्तर में दाखिल हुआ और उसने कहा की वह VHP दफ्तर को बम से उड़ा देगा। VHP के लोगों ने शिकायत की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और धमकी देने वाले शख्स को हिरासत में लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक धमकी देने वाले का नाम प्रिंस पांडे है, मध्य प्रदेश का रहने वाला है। शख्स से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक प्रिंस शुरुआती पूछताछ में बता रहा है की वो VHP के कार्यालय में गया, अपनी शिकायत बताई उसके बाद गुस्से में बम से उड़ाने की धमकी देने लगा। रिपोर्ट-अतुल भाटिया

  • 1:45 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    बीजेपी नेता प्रवीण ने कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में लिखा था फेसबुक पोस्ट

    मंगलुरु में जिस भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता प्रवीण की हत्या की गई उसने 29 जून को कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में फेसबुक पोस्ट किया था।

  • 1:34 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    एक समुदाय से मुहब्बत और दूसरे से नफरत नहीं-ओवैसी

    एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने इंडिया टीवी संवाददाता देवेंद्र पराशर से कहा कि कांवड़ यात्रा पर फूल बरसाने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। मेरा यही कहना है कि जिस तरह से एक समुदाय से बर्ताव करते हैं वही रवैया सभी समुदाय से रखिए। जिस तरह से यूपी में मुसलमानों से भेदभाव किया जा रहा है उन्हें बताया जा रहा है कि तुम्हारी कोई अहमियत नहीं है।सबकी आस्था और भावना बराबर है।एक समुदाय से मुहब्बत और दूसरे से नफरत नहीं होनी चाहिए। ये तो नहीं हो सकता कि कांवड़ियों पर फूल बरसाएं और दूसरों पर बुलडोजर चलवाएं।

  • 1:05 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    कांग्रेस का विजय चौक से राष्ट्रपति भवन तक विरोध मार्च, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

    सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस ने संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक विरोध मार्च निकाला। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

  • 12:50 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    कोरोना और मंकीपॉक्स को लेकर यूपी के सीएम की बैठक

  • 12:23 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    सांसदों को सस्पेंड कर आवाज बंद करने का काम ठीक नहीं-मल्लिकार्जुन खड़गे

  • 12:00 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    परिवार को बचाने की कोशिश कर रही है कांग्रेस-जेपी नड्डा

  • 11:50 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    अमरावती उमेश कोल्हे हत्याकांड के आरोपी पर हमला

    अमरावती के उमेश कोल्हे हत्याकांड मामले में जेल में बंद आरोपी शाहरुख पठान पर 5 लोगों ने हमला किया। बैरक में रहनेवाले लोगों ने किया हमला। मुम्बई के NM जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया। हमले के बाद आरोपियों को अलग-अलग बैरक में शिफ्ट किया गया।

  • 11:43 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    गुजरात: वलसाड में सब-इंस्पेक्टर, 3 कांस्टेबल समेत 19 लोग शराब पार्टी करते गिरफ्तार

  • 11:39 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए सस्पेंड

    कांग्रेस पार्टी के चार लोकसभा सांसदों को मानसून सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। चारों सांसद लोकसभा के गेट नंबर एक पर बैठकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। 

  • 11:15 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    PMLA के तहत ED को गिरफ्तारी का अधिकार-सुप्रीम कोर्ट

    सुप्रीम कोर्ट ने ईडी के खिलाफ सभी याचिकाएं खारिज करते हुए एक बड़ा फैसला दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि  PMLA के तहत  ED को गिरफ्तारी का अधिकार है। ED का समन भेजना और गिरफ्तार करना सही है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि 2018 में किए गए संशोधन सही हैं।

  • 11:09 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    सोनिया गांधी ED दफ्तर पहुंचीं

    कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ED दफ्तर पहुंच चुकी हैं। उनसे नेशनल हेराल्ड केस में तीसरे राउंड की पूछताछ होगी। इससे पहले कल और 21 जुलाई को उनसे ED ने पूछताछ की थी।

  • 10:50 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    लालू यादव के ओएसडी रहे भोला यादव गिरफ्तार

    सीबीआई ने पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के तत्कालीन ओएसडी भोला यादव को नौकरी के बदले जमीन लेने के मामले में आज सुबह दिल्ली से गिरफ्तार किया। पटन और दरभंगा में दो जगहों पर सीबीआई तलाशी कर रही है।

  • 10:48 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    मुंबई में हार्बर लाइन पर लोकल सेवा ठप, यात्री परेशान

    मुंबई: तकनीकी समस्या के चलते हार्बर लाइन पर लोकल सेवा ठप, यात्री परेशान। गोवंडी रेलवे स्टेशन पर लोकल ट्रेन में आई तकनीकी खराबी ।

  • 10:43 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    मुंबई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बोरिवली में ट्रेन रोकी गई

    सोनिया गांधी से ED की पूछताछ के खिलाफ मुंबई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, बोरिवली में ट्रेन रोकी गई

  • 10:42 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    देश के अंदर ED का आतंक-अशोक गहलोत

  • 10:41 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    सोनिया गांधी से ED की पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

  • 10:08 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    टीएमसी विधायक माणिक भट्टाचार्य कोलकाता के ED कार्यालय पहुंचे

  • 10:07 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    सदन में आज भी कांग्रेस उठाएगी महंगाई का मुद्दा-मल्लिकार्जुन खड़गे

  • 10:03 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    श्रीगंगानगर : पाकिस्तानी ड्रोन ने की घुसपैठ की कोशिश

    श्रीगंगानगर:  पाकिस्तान की तरफ से आए ड्रोन पर BSF ने की फायरिंग। घड़साना सेक्टर में BSF ने की कई राउंड फायरिंग। श्रीगंगानगर के एसपी ने की घटना की पुष्टि

     

  • 8:50 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    फिलीपीन्स में 7.3 तीव्रता के भूकंप के झटके, इमारतों को नुकसान पहुंचा

    उत्तरी फिलीपीन्स में 7.3 तीव्रता के भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। राजधानी मनीला में भूकंप के कारण इमारतों में दरारें आ गयी और डर के कारण लोग घरों से बाहर निकल आए। अधिकारियों ने बताया कि अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलीपीन्स के ज्वालामुखी और भूकंप विज्ञान संस्थान ने बताया कि भूकंप का केंद्र अब्रा प्रांत में किसी पर्वतीय इलाके में जमीन से 25 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। 

  • 8:47 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    सीआरपीएफ का 83 वां स्थापना दिवस आज, गृह मंत्री अमित शाह ने जवानों को दी बधाई

  • 8:46 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में एनकाउंटर जारी

  • 8:45 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    एडवोकेट को जान से मारने की धमकी

    एडवोकेट विनीत जिंदल ने दावा किया कि उन्हें कई बार जान से मारने की धमकियां मिली हैं। अजमेर दरगाह खादिम और अंजुम समिति के सचिव आदिल चिश्ती के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने, एवं विभिन्न मुद्दों को लेकर आवाज उठाने पर उन्हें यह धमकी मिली है। पुलिस में दर्ज कराई शिकायत।

  • 8:17 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    कॉन्गो में दो भारतीय जवान शहीद

    कॉन्गो में हिंसक प्रदर्शन के दौरान संयुक्त राष्ट्र की पीस किपिंग फोर्स में शामिल दो भारतीय सैनिक शहीद। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शांति सेना में तैनात बीएसएफ के दोनों जवानों की शहादत पर दुख जताया। जयशंकर ने आरोपियों के खिलाफ जल्द एक्शन लेने की मांग की है।

  • 8:17 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    गुजरात शराब कांड: मृतकों की संख्या 33 हुई

    गुजरात के बोटाड में ज़हरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 33 हुई। 45 लोगों का अस्पतालों में अब भी चल रहा है इलाज़। पुलिस ने 14 लोगों के ख़िलाफ़ 3 FIR दर्ज किए। मामले अबतक 9 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। 

  • 7:31 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    जोधपुर: 4 बच्चों की डूबने से मौत

  • 7:28 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    अफगानिस्तान में भूकंप के झटके

    अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई। मंगलवार रात दो बजे के आसपास हिली धरती।  फैजाबाद से 89 किमी दूरी पर था  भूकंप का केंद्र।

     

  • 7:25 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    जोधपुर में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी

    राजस्थान: भारी बारिश और भीषण जल-जमाव के बीच जोधपुर जिला कलेक्टर ने आज जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया।

  • 7:21 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    आज फिर ईडी के सामने पेश होंगी सोनिया गांधी

    नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी आज फिर ईडी के सामने पेश होंगी। इससे पहले मंगलवार को उनसे ईडी ने 6 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत