संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हो रहा है और 9 फरवरी को समाप्त होगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करने वाली हैं। सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से हो रही है। बता दें कि ये मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट होगा। चुनाव के बाद नई सरकार पूर्ण बजट पेश करेगी। आइए जानते हैं इस बजट सत्र के सभी अपडेट हमारे इस लाइव व्लॉग की मदद से
- Hindi News
- भारत
- राष्ट्रीय
- Budget Session Live: परीक्षा में होने वाली गड़बड़ी के खिलाफ कानून बनाएगी सरकार- राष्ट्रपति मुर्मू
Budget Session Live: परीक्षा में होने वाली गड़बड़ी के खिलाफ कानून बनाएगी सरकार- राष्ट्रपति मुर्मू
संसद का बजट सत्र बुधवार 31 जनवरी से शुरू हो रहा है। ये सत्र 31 जनवरी से लेकर 9 फरवरी तक चलेगा। आपको बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव के कारण ये अंतरिम बजट होने वाला है।
Budget Session Live
-
3:01 PM (IST) Jan 31, 2024
बसपा ने किया समर्थन
संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बीएसपी सांसद मलूक नागर ने कहा कि भाषण में कही गई अच्छी बातों की सराहना की जानी चाहिए। सीमावर्ती गांवों को अब भारत का पहला गांव कहा जाना वास्तव में सराहनीय है।
-
3:00 PM (IST) Jan 31, 2024
राम मंदिर का निर्माण कांग्रेस की मांग थी- कांग्रेस
संसद में राष्ट्रपति मुर्मू के संबोधन में अयोध्या राम मंदिर के जिक्र पर कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि जब उनके भाषण में राम मंदिर का जिक्र आया तो सोनिया जी ने भी इसका स्वागत किया। राम मंदिर का निर्माण कांग्रेस की मांग थी।
-
2:59 PM (IST) Jan 31, 2024
खरगे ने दिया अभिभाषण पर बयान
आज संसद में राष्ट्रपति मुर्मू के संबोधन पर कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि राष्ट्रपति का भाषण केवल पीएम मोदी और उनकी सरकार की प्रशंसा के बारे में था। यह एक प्रचार, पीएम मोदी के लिए विज्ञापन और एक राजनीतिक भाषण था। कुछ भी नहीं था।
-
1:35 PM (IST) Jan 31, 2024
मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया की बात
राष्ट्रपति ने मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, एक देश-एक टैक्स कानून और बैंकों की बात की। उन्होंने कहा कि एक देश-एक टैक्स कानून आया है और बैंकिंग सिस्टम मजबूत हुआ है। पहले की तुलना में एफडीआई दोगुना हो गया है। बैंकों का एनपीए घटकर 4 प्रतिशत रह गया है।
-
1:05 PM (IST) Jan 31, 2024
स्टार्टअप, जीएसटी, आरटीआई और अनुच्छेद 370 का जिक्र
राष्ट्रपति ने कहा कि अनुच्छेद 370 पर आशंकाएं इतिहास बन चुकी हैं। एशियाई खेलों में भारत ने 100 से ज्यादा मेडल जीते हैं। आरटीआई फाइल करने वालों की संख्या बढ़ी है। पहले ये सवा तीन करोड़ थी, जो अब बढ़कर 8 करोड़ से ज्यादा हो गई है।
-
12:46 PM (IST) Jan 31, 2024
परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ कानून
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को घोषणा की कि सरकार परीक्षा में होने वाली गड़बड़ी को लेकर युवाओं की चिंताओं से अवगत है और इसे रोकने के लिए एक कानून बनाएगी। राष्ट्रपति ने बजट सत्र के पहले दिन लोकसभा एवं राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही।
-
12:28 PM (IST) Jan 31, 2024
पर्यटन क्षेत्र की क्षमता पर बात
राष्ट्रपति मुर्मू ने भारत के बढ़ते पर्यटन क्षेत्र की क्षमता पर भी बात रखी। उन्होंने कहा कि पर्यटन एक ऐसा क्षेत्र है जो युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करता है। पूर्वोत्तर क्षेत्र में रिकॉर्ड संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। अंडमान द्वीप और लक्षद्वीप को लेकर लोगों में उत्साह है। करीब 13 लाख श्रद्धालु अयोध्या धाम में दर्शन कर चुके हैं।
-
12:15 PM (IST) Jan 31, 2024
महिला आरक्षण, राम मंदिर और नौकरी को लेकर भी बात
राष्ट्रपति ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण का इंतजार सालों से था लेकिन अब ये पूरा हुआ। जिस समय राष्ट्रपति ने राम मंदिर का जिक्र किया, उस वक्त सदन में खूब तालियां बजीं। पीएम मोदी और शाह समेत तमाम सीनियर नेताओं ने मेज भी थपथपाई। इस दौरान राष्ट्रपति ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार ने लाखों युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। नारी शक्ति अधिनियम से लोकसभा राज्यसभा में महिलाओं का पार्टिसिपेशन बढ़ेगा।
-
12:09 PM (IST) Jan 31, 2024
सेनाएं आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दे रही
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा है कि सरकार हमारी सीमाओं पर आधुनिक बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रही है। हमारी सेनाएं आतंकवाद और विस्तारवाद को मुंहतोड़ जवाब दे रही हैं। आंतरिक शांति के लिए मेरी सरकार के प्रयासों के सार्थक परिणाम हमारे सामने हैं। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और सुरक्षा का माहौल है। नक्सली हिंसा की घटनाओं में भारी गिरावट आयी है।
-
11:53 AM (IST) Jan 31, 2024
इन स्तंभों पर बनेगा विकसित भारत
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मेरी सरकार का मानना है कि विकसित भारत की भव्य इमारत चार मजबूत स्तंभों पर खड़ी होगी - युवा शक्ति, महिला शक्ति, किसान और गरीब।
-
11:47 AM (IST) Jan 31, 2024
सरकार ने देश में महंगाई को काबू में रखा
संसद में अपने अभिभाषण के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि बीते वर्षों में विश्व ने दो बड़े युद्ध देखे और कोरोना जैसी वैश्विक महामारी का सामना किया। ऐसे वैश्विक संकटों के बावजूद मेरी सरकार ने देश में महंगाई को काबू में रखा, सामान्य भारतीय का बोझ नहीं बढ़ने दिया।
-
11:43 AM (IST) Jan 31, 2024
UPI से रिकॉर्ड 1200 करोड़ ट्रांजेक्शन हुए हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आज दुनिया के कुल रियल टाइम डिजिटल लेनदेन का 46 प्रतिशत भारत में होता है। पिछले महीने UPI से रिकॉर्ड 1200 करोड़ ट्रांजेक्शन हुए हैं। इसके तहत 18 लाख करोड़ रुपए का रिकॉर्ड लेनदेन हुआ है।
-
11:36 AM (IST) Jan 31, 2024
25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकले- राष्ट्रपति
बजट सत्र की शुरुआत में अपने संबोधन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि हम सभी बचपन से गरीबी हटाओ के नारे सुनते आ रहे हैं लेकिन अब हम बड़े पैमाने पर गरीबी को दूर होते देख रहे हैं। नीति आयोग के अनुसार मेरी सरकार के एक दशक के कार्यकाल में लगभग 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकले हैं।
-
11:32 AM (IST) Jan 31, 2024
भारत सबसे तेजी से विकसित होती बड़ी अर्थव्यवस्था- राष्ट्रपति
बजट सत्र की शुरुआत में अपने संबोधन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि बीता वर्ष भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा है। भारत सबसे तेजी से विकसित होती बड़ी अर्थव्यवस्था बना। लगातार दो तिमाही से भारत की विकास दर 7.5% से ज्यादा रही है...भारत को अपना सबसे बड़ा समुद्री पुल अटल सेतु मिला। भारत को अपनी पहली नमो भारत ट्रेन और पहली अमृत भारत ट्रेन मिली...भारत की एयरलाइन कंपनी ने दुनिया की सबसे बड़ी एयरक्राफ्ट डील की।
-
11:19 AM (IST) Jan 31, 2024
सदियों के इंतजार के बाद पूरा हुआ राम मंदिर का निर्माण: राष्ट्रपति मुर्मू
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, 'राम मंदिर के निर्माण की आकांक्षा सदियों से थी, आज यह सच हो चुका है। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने को लेकर शंकाएं थीं, आज वे इतिहास हो चुकी हैं। इसी संसद ने तीन तलाक के विरुद्ध कड़ा कानून बनाया है। इसी संसद ने हमारे पड़ोसी देशों से पीड़ित होकर आए धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए कानून बनाया है।'
-
11:14 AM (IST) Jan 31, 2024
चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर झंडा फहराने वाला पहला देश बना भारत: राष्ट्रपति
राष्ट्रपति ने कहा, 'भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर झंडा फहराने वाला पहला देश बना है। भारत ने सफलता के साथ आदित्य मिशन लॉन्च किया। धरती से 15 लाख किलोमीटर दूर अपने उपग्रह को पहुंचाया। ऐतिहासिक जी20 सम्मेलन की सफलता ने पूरे विश्व में भारत की भूमिका को सशक्त किया। एशियाई खेलों में भारत ने पहली बार 100 से ज्यादा पदक जीते।'
-
11:12 AM (IST) Jan 31, 2024
सेंगोल के साथ पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
संसद के बजट सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करने के लिए संसद पहुंचीं। सेन्गोल ने ले जाकर उनकी उपस्थिति में स्थापित किया।
-
11:10 AM (IST) Jan 31, 2024
मुझे पूरा विश्वास है कि इस नए भवन में नीतियों पर सार्थक संवाद होगा: राष्ट्रपति
राष्ट्रपति ने कहा, 'भारत की सभ्यता और संस्कृति की यह चेतना भी है। इसमें हमारी लोकतांत्रिक और संसदीय परंपराओं के सम्मान का प्रण भी है। साथ ही 21वीं सदी के नए भारत के लिए नई परंपराओं के निर्माण का संकल्प भी है। मुझे पूरा विश्वास है कि इस नए भवन में नीतियों पर सार्थक संवाद होगा। ऐसी नीतियों पर, जो आजादी के अमृतकाल में विकसित भारत का निर्माण करेंगी।'
-
11:07 AM (IST) Jan 31, 2024
नए संसद भवन में यह मेरा पहला संबोधन: द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, 'इस नए संसद भवन में यह मेरा पहला संबोधन है। अमृतकाल की शुरुआत में यह भव्य भवन बना है। यह एक भारत श्रेष्ठ भारत की महक भी है।'
-
10:59 AM (IST) Jan 31, 2024
संसद पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, थोड़ी देर में अभिभाषण
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद पहुंच चुकी हैं। बजट सत्र से पहले राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा।
-
10:43 AM (IST) Jan 31, 2024
इनके बारे में 100 लोगों को भी याद नहीं होगा
पीएम मोदी ने कहा है कि हुड़दंग करने वाले सांसद अपने संसदीय क्षेत्र में भी 100 लोगों से पूछ लें किसी को याद नहीं होगा। किसी को नाम भी पता नहीं होगा...लेकिन जिसने सदन में उत्तम विचारों से संसद को लाभान्वित किया होगा, उन्हें एक बहुत बड़ा वर्ग आज भी याद करता होगा, इसकी सराहना करते होंगे।
-
10:41 AM (IST) Jan 31, 2024
कुछ लोगों का आदतन हुड़दंग करने का स्वभाव- पीएम मोदी
मैं आशा करता हूं कि गत 10 वर्ष में जिसको जो रास्ता सुझा उस प्रकार से संसद में सब ने अपना अपना कार्य किया। जिनको आदतन हुड़दंग करने का स्वभाव बन गया है। जो आदतन लोकतांत्रिक मूल्यों का चीरहरण करते हैं, ऐसे सभी सांसद आत्मनिरीक्षण करें कि 10 साल में उन्होंने जो किया।
-
10:40 AM (IST) Jan 31, 2024
देश आगे बढ़ रहा है- पीएम मोदी
इस बार दिशा-निर्देशक बातें लेकर देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल हम सबके सामने बजट पेश करने वाली हैं। मुझे विश्वास है कि देश नित्य प्रगति की नई-नई ऊंचाइयों को पार करते हुए आगे बढ़ रहा है।
-
10:36 AM (IST) Jan 31, 2024
पूर्ण बजट भी हम ही लेकर आएंगे- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि चुनाव के पहले अंतरिम बजट पेश करने की परंपरा रही है। इसलिए हम भी परंपरा का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि नई सरकार बनने के बाद पूर्ण बजट भी हम ही लेकर आएंगे।
-
10:32 AM (IST) Jan 31, 2024
अंतरिम बजट नारी शक्ति के हस्ताक्षर का पर्व- पीएम मोदी
संसद के बजट सत्र से पहले पीएम मोदी ने मीडिया को संबोधित किया है। पीएम मोदी ने कहा है कि अंतरिम बजट नारी शक्ति के हस्ताक्षर का पर्व होने वाला है। सदन ने गरिमापूर्ण फैसले किए हैं। उन्होंने कहा कि आज जब बजट सत्र शुरू होगा तो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मार्गदर्शन और कल जब निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी - एक प्रकार से ये नारी शक्ति का उत्सव है।
-
10:19 AM (IST) Jan 31, 2024
क्यों कहा जा रहा है अंतरिम बजट?
देश में चुनावी साल में दो बार बजट पेश किया जाता है। पहला चुनाव से पहले और दूसरा चुनाव के बाद नई सरकार गठन होने के पश्चात। पहले वाले बजट को अंतरिम बजट और दूसरे वाले को आम बजट की संज्ञा दी जाती है।
-
10:14 AM (IST) Jan 31, 2024
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट
संसद का बजट सत्र 31 जनवरी को शुरू होगा और 9 फरवरी को समाप्त होगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी। ये मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट होगा।