1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. खुदकुशी या साजिश! मंगलुरु के कोल्लुर पुल के पास मिली बिजनेसमैन की कार, पुलिस तलाश में जुटी

खुदकुशी या साजिश! मंगलुरु के कोल्लुर पुल के पास मिली बिजनेसमैन की कार, पुलिस तलाश में जुटी

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Oct 06, 2024 09:35 am IST,  Updated : Oct 06, 2024 11:20 am IST

बिजनेसमैन मुमताज अली की कार कुलूर पुल के पास मिली है। नदी में छलांग लगाकर खुदकुशी की आशंका के चलते एसडीआरएफ और तटरक्षक दल नदी में तलाश कर रहे हैं

लापता बिजनेसमैन...- India TV Hindi
लापता बिजनेसमैन मुमताज अली की तलाश जारी Image Source : INDIA TV

मंगलुरु : कर्नाटक के बिजनेसमैन मुमताज अली आज सुबह से लापता हैं। पुलिस के मुताबिक उनकी कार कुलूर पुल के पास मिली है। मुमताज अली जेडीएस एमएलसी बी एम फारूक और कांग्रेस के पूर्व विधायक मोहिउद्दीन बावा के भाई हैं। उनकी उम्र 52 साल बताई जा रही है।

मंगलुरु के पुलिस कमिश्नर अनुपम अग्रवाल ने बताया कि आज सुबह-सुबह हमें सूचना मिली कि व्यवसायी मुमताज अली की गाड़ी कुलूर पुल के पास मिली है। हो सकता है कि उन्होंने पुल से छलांग लगा दी हो। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

शुरुआती जांच के मुताबिक करीब 3 बजे वह अपनी कार में घर से निकले और शहर में घूमते रहे और करीब 5 बजे उन्होंने कुलूर पुल के पास अपनी कार रोकी। कार पर कुछ दुर्घटना के निशान थे और उसके बाद उनकी बेटी ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मामले की जांच जारी है। एसडीआरएफ और तटरक्षक दल नदी में तलाश कर रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कहीं उन्होंने नदी में छलांग तो नहीं लगा दी। या फिर उनके लापता होने की वजह कुछ और है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत