नई दिल्ली: देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत के निधन से पूरे देश में शोक है। एयरफोर्स चीफ एयर मार्शल वीआर चौधरी तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर क्रैश की जगह पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी का पार्थिव शरीर आज शाम को तमिलनाडु के वेलिंग्टन से दिल्ली लाया जाएगा। कल दिल्ली कैंट के बराड़ स्क्वायर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जनरल रावत के निधन पर उनके गृह राज्य उत्तराखंड में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है। इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज संसद के जरिए देश को बताएंगे कि ये हादसा कैसे हुआ और अब तक की जांच में क्या निकला है। पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम अरविंद केजरीवाल समेत कई विपक्षी नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।
पीएम मोदी ने दिवंगत CDS जनरल बिपिन रावत के परिवार समेत शहीदों के परिजनों से मुलाकात की। बता दें कि, कल सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटना में CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित 13 लोगों की मृत्यु हो गई थी।
PM मोदी पालम एयरबेस पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी यहां दिवंगत CDS बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देंगे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और एनएसए अजीत डोवल भी पालम एयरपोर्ट पर मौजूद हैं।
दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पालम एयरबेस पहुंचकर सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटना में दिवंगत CDS जनरल बिपिन रावत और अन्य के परिजनों को शोक संवेदना व्यक्त की।
दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर रात करीब 9.05 बजे CDS विपिन रावत को श्रद्धांजलि देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचेगे जबकि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और एनएसए अजीत डोभवल पालम एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं।
तमिलनाडु में सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटना में दिवंगत CDS जनरल बिपिन रावत की पत्नी मधुलिका रावत का भी पार्थिव शरीर दिल्ली के पालम एयरबेस लाया गया। पालम एयरबेस पर दिवंगत CDS जनरल बिपिन रावत समेत सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
वायुसेना के विशेष विमान से दिवंगत जनरल बिपिन रावत का पार्थिव शरीर दिल्ली के पालम एयरबेस पहुंच चुका है। तमिलनाडु में सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटना में दिवंगत CDS जनरल बिपिन रावत समेत अन्य अधिकारियों के पार्थिव शरीर पालम एयरबेस लाए गए हैं।
दिवंगत जनरल बिपिन रावत की शुक्रवार दोपहर 2 बजे अंतिम यात्रा निकलेगी। शुक्रवार दोपहर बरार स्क्वॉयर में जनरल रावत का अंतिम संस्कार होगा। जनरल बिपिन रावत का पार्थिव शरीर शुक्रवार (10 दिसंबर) दर्शन के लिए रखा जाएगा। शुक्रवार सुबह 11 बजे से 12:30 बजे तक आम लोग दर्शन कर सकेंगे। दोपहर 12:30 से डेढ़ बजे तक सेना के जवान श्रद्धांजलि देंगे।
हेलिकॉप्टर दुर्घटना में जिन लोगों की मृत्यु हुईं, मैं उन सभी के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं। वे (CDS बिपिन रावत) बहुत सहज और सरल व्यक्ति थे। यह घटना बहुत दर्दनाक है। जब कुछ सख़्त निर्णय लेने की ज़रूरत थी तो उसमें उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही हैं: हिमाचल प्रदेश CM जयराम ठाकुर, शिमला
कुन्नूरठ: तमिलनाडु में कुन्नूर के निकट हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना के संबंध में बृहस्पतिवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नीलगिरि जिला पुलिस ने आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 174 के तहत प्राथमिकी दर्ज की और एडीएसपी मुथुमनिकम को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया। पुलिस जांच के दौरान दुर्घटनास्थल के पास ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल कर रही है। इस हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य लोगों की मौत हो गई थी।
हेलीकॉप्टर क्रैश मामले में अभी तक दिवंगत हुए 13 में से सिर्फ 3 पार्थिव शरीर की पहचान हो पाई है। सीडीएस जनरल बिपिन रावत, मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर लिड्डर के पार्थिव शरीर की पहचान हो पाई है। बाकी पार्थिव शरीर की पहचान होनेके बाद परिवार को सौंपे जाएंगे। पहचान होने तक बाकी पार्थिव शरीर आर्मी हॉस्पिटल में रखे जाएंगे। बाकी बचे 10 पार्थिव शरीर की DNA टेस्ट के जरिए पहचान की जा रही है।
उत्तर प्रदेश: सेवानिवृत्त सेना अधिकारियों ने लखनऊ में प्रार्थना सभा आयोजित की और CDS बिपिन रावत, उनकी पत्नी और अन्य जवानों को श्रद्धांजलि दी। अधिकारी ने बताया, "ब्लैक बॉक्स खुलने के बाद पता चलेगा कि कैप्टन और एयर कंट्रोलर क्या बात कर रहे थे। उससे पहले कुछ भी नहीं कहा जा सकता।"
भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह जो कुन्नूर सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए थे, उन्हें इलाज के लिए कमांड अस्पताल, बेंगलुरु में स्थानांतरित किया गया है।
दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत का पार्थिव शरीर शाम करीब 7 बजकर 50 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगा । वायुसेना के हरक्यूलिस विमान से दिल्ली लाए जा रहे हैं 13 पार्थिव शरीर। पीएम मोदी करीब रात 9 बजकर 5 मिनट पर पालम एयरबेस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करीब रात 9 बजकर 15 मिनट पर श्रद्धांजलि देंगे, रात करीब 8 बजकर 45 मिनट पर NSA अजीव डोवल और रात करीब 8 बजकर 50 मिनट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह श्रद्धांजलि देंगे। करीब रात 8 बजकर 39 मिनट पर आर्मी चीफ श्रद्धांजलि देंगे।
दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को हेलिकाप्टर हादसे की पूरी जानकारी दी
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में चिनार कॉर्प्स के GOC लेफ्टिनेंट जनरल डी.पी. पांडे ने CDS जनरल बिपिन रावत को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रीनगर में चिनार कॉर्प्स के GOC लेफ्टिनेंट जनरल डी.पी. पांडे ने कहा कि उनका (बिपिन रावत) उरी, बारामुला और कश्मीर के लोगों के साथ काफी लगाव था। यहां आपको हर व्यक्ति के साथ बिपिन रावत की एक तस्वीर मिल जाएगी। वे यहां के लोगों की हर संभव मदद के लिए हमेशा तैयार रहते थे। हमें इस दुख से निकलने में समय लगेगा।
तमिलनाडु: स्थानीय लोगों ने सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी और अन्य कर्मियों के पार्थिव शरीर को ले जाने वाली एम्बुलेंस पर फूल बरसाएं। इन पार्थिव शरीर को नीलगिरी ज़िले के मद्रास रेजिमेंटल सेंटर से सुलूर एयरबेस ले जाया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के पालम एयरबेस जाएंगे। हेलिकॉप्टर क्रैश हादसे में शहीद हुए शहीदों को श्रद्धांजलि देने पालम एयरबेस जाएंगे। पीएम मोदी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और NSA अजीत डोवल भी मौजूद रहेंगे।
भारतीय वायु सेना ने हेलिकॉप्टर दुर्घटना की ट्राई-सर्विस इंक्वायरी के आदेश दिए हैं। जांच की अगुवाई एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह करेंगे। वायुसेना की जांच टीम कल ही वेलिंगटन पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है-राजनाथ सिंह
जनरल बिपिन रावत को वेलिंगटन में श्रद्धांजलि दी जा रही है। अस्पताल से DSC लाया गया जनरल बिपिन रावत का पार्थिव शरीर।
विंग कमांडर आर. भारद्वाज के नेतृत्व में वायु सेना के अधिकारियों की स्पेशल टीम ने ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया है। इससे मिलने वाली जानकारी का इंतजार है, जिससे यह पता चल सकेगा कि हादसा आखिर हुआ कैसे।
जनरल बिपिन रावत के दुर्घटना में मौत होने की वजह से भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड से दो दिन पहले होने वाले कमांडेंट परेड को रद्द कर दी गई है।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हादसे के बाद अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। बुधवार को उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बृहस्पतिवार को उनके जन्मदिन पर किसी भी तरह का आयोजन नहीं करने की अपील की है।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज 11.15 बजे लोकसभा और 12 बजे राज्यसभा में विमान हादसे पर वक्तव्य देंगे।
जनरल बिपिन रावत की दुर्घटना में मौत होने की वजह से उनके गृह राज्य उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया गया है।
दुर्घटना स्थल पर एयरफोर्स के चीफ वीआर चौधरी पहुंचे हैं। उन्होंने पूरे इलाके का जायजा लिया और अधिकारियों से हादसे के बारे में जानकारी ली।
संपादक की पसंद