1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज सिंह को आया हार्टअटैक, हुई मौत

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज सिंह को आया हार्टअटैक, हुई मौत

 Published : Oct 16, 2022 01:01 pm IST,  Updated : Oct 16, 2022 01:03 pm IST

Chhattisgarh News: छत्‍तीसगढ़ विधानसभा उपाध्‍यक्ष मनोज सिंह मंडावी का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। धमतरी के निजी हॉस्पिटल में उन्‍होंने अंतिम सांस ली। मनोज मंडावी भानुप्रतापपुर से विधायक थे। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है।

Chhattisgarh Deputy Speaker Manoj Singh Mandavi passed away due to heart attack.- India TV Hindi
Chhattisgarh Deputy Speaker Manoj Singh Mandavi passed away due to heart attack. Image Source : INDIA TV

Highlights

  • सुबह हॉस्पिटल उनकी मौत हो गई
  • धमतरी शहर के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था
  • हॉस्पिटल में कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष और सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायक मनोज सिंह मंडावी का आज रविवार को देहांत हो गया। मनोज सिंह की मौत दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई है। पार्टी के नेताओं ने इसकी जानकारी दी। हार्टअटैक आने के बाद उपाध्यक्ष को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

सुबह हॉस्पिटल उनकी मौत हो गई

कांग्रेस की संचार इकाई के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि मंडावी (58) को दिल का दौरा पड़ने के बाद पड़ोसी धमतरी शहर के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां सुबह उनका निधन हो गया। कांकेर जिले में भानुप्रतापपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले मंडावी शनिवार रात को जिले के चरामा इलाके में अपने पैतृक गांव नथिया नवागांव में थे। शुक्ला ने बताया कि उन्होंने बेचैनी होने की शिकायत की थी जिसके बाद उन्हें चरामा में एक अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनकी जांच की। 

धमतरी शहर के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था

उन्होंने बताया कि इसके बाद मंडावी को धमतरी शहर के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उनका निधन हो गया। तीन बार विधायक रहे और बस्तर क्षेत्र में पार्टी का अहम आदिवासी चेहरा रहे मंडावी 2000 से 2003 के बीच राज्य में अजीत जोगी की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार के दौरान गृह एवं कारागार मंत्री थे।

हॉस्पिटल में कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा

मौत की खबर मिलते ही हॉस्पिटल में कांग्रेस नेताओं की लाइन लग गई। डॉक्टर्स की ओर से मंडावी का डेथ सर्टिफिकेट जारी करने के बाद उनके पार्थिव शरीर को वापस उनके गांव भेज दिया गया। घटना के बाद उनकी पत्नी और बेटों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

मंडावी के गृह ग्राम नथिया नवागांव जाएंगे भूपेश

सीएम भूपेश बघेल ने मंडावी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि विधानसभा के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ आदिवासी नेता के आकस्मिक निधन का समाचार हम सब के लिए बेहद दुखद है। धमतरी महापौर और स्थानीय नेताओं ने भी मनोज मंडावी के निधन को बड़ी क्षति बताते हुए शोक प्रकट किया है। आज दोपहर 3 बजे मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल उनके गृह ग्राम नथिया नवागांव पहुंचेंगे। विधायक मनोज मंडावी के निधन पर राज्यपाल अनुसुइया उइके, विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, कांग्रेस अध्‍यक्ष मोहन मरकाम, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित अन्‍य राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक व्‍यक्‍त किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत