1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Aadhaar Card में नाम की जगह पर लिखा 'मधु का पांचवां बच्चा', स्कूल ने नहीं दिया एडमिशन

Aadhaar Card में नाम की जगह पर लिखा 'मधु का पांचवां बच्चा', स्कूल ने नहीं दिया एडमिशन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 04, 2022 03:39 pm IST,  Updated : Apr 04, 2022 03:39 pm IST

जब बिल्सी तहसील के रायपुर गांव का दिनेश अपनी बच्ची आरती को स्कूल में भर्ती कराने के लिए प्राथमिक विद्यालय पहुंचा तो शिक्षिका ने उसे स्कूल में भर्ती करने से इनकार कर दिया। शिक्षिका ने दिनेश को आधार कार्ड ठीक कराने को कहा।

Aadhaar Card- India TV Hindi
Aadhaar Card Image Source : SOCIAL MEDIA

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक स्कूल ने बच्चे को प्रवेश देने से इनकार कर दिया क्योंकि बच्चे के आधार कार्ड में नाम के स्थान पर ‘मधु का पांचवां बच्चा’ लिखा था। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। आधार कार्ड में आधार नंबर भी नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि मामला तब सामने आया जब बिल्सी तहसील के रायपुर गांव का दिनेश अपनी बच्ची आरती को स्कूल में भर्ती कराने के लिए प्राथमिक विद्यालय पहुंचा तो शिक्षिका ने उसे स्कूल में भर्ती करने से इनकार कर दिया। शिक्षिका ने दिनेश को आधार कार्ड ठीक कराने को कहा।

बदायूं की जिलाधिकारी दीपा रंजन ने कहा, ‘‘आधार कार्ड बैंक और डाक घर में बनाए जा रहे हैं। घोर लापरवाही के चलते यह गलती हुई है। बैंक और डाकघर के अधिकारियों को सतर्क किया जाएगा और इस तरह की लापरवाही करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।’’ आधार कार्ड की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

(इनपुट- एजेंसी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत