1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पंजाबः एक्शन में CM भगवंत मान, दिल्ली की तर्ज पर सूबे में इस योजना का किया ऐलान

पंजाबः एक्शन में CM भगवंत मान, दिल्ली की तर्ज पर सूबे में इस योजना का किया ऐलान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 28, 2022 12:10 pm IST,  Updated : Mar 28, 2022 12:10 pm IST

पंजबा से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डोर-टू-डोर राशन डिलीवरी को लेकर योजना का ऐलान किया था। इस योजना को लेकर दिल्ली सरकार और केंद्र की मोदी सरकार के बीच काफी बवाल भी हुआ था।

CM Bhagwant Mann announced door to door ration delivery scheme in punjab (File Photo)- India TV Hindi
CM Bhagwant Mann announced door to door ration delivery scheme in punjab (File Photo) Image Source : TWITTER

Highlights

  • मुख्यमंत्री बनने के बाद भगवंत मान ने किए बड़े ऐलान
  • दिल्ली की तर्ज पर पंजाब में डोर टू डोर राशन डिलीवरी का ऐलान
  • दिल्ली में इस योजना पर हुआ बवाल

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सीएम बनते ही ताबड़तोड़ फैसले ले रहे हैं। सीएम भगवंत मान ने आज फिर एक बड़ा ऐलान किया। जिसमें उन्होंने दिल्ली की तर्ज पर पंजबा में भी डोर टू डोर राशन डिलीवरी का ऐलान किया। पंजाब सरकार अब प्रदेश में घर-घर राशन की डिलीवरी करेगी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, प्रदेश सरकार ने ये फैसला किया है कि राशन की घर-घर डिलीवरी की जाएगी। 

दिल्ली में इस योजना पर हुआ बवाल

पंजबा से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डोर-टू-डोर राशन डिलीवरी को लेकर योजना का ऐलान किया था। इस योजना को लेकर दिल्ली सरकार और केंद्र की मोदी सरकार के बीच काफी बवाल भी हुआ था। जिसके बाद केंद्र की बीजेपी सरकार ने इस योजना पर रोक लगा दी थी। बाद में ये मामला कोर्ट में चला गया था। 

भगवंत मान ने सीएम बनने के बाद किए ये फैसले

  • पंजाब में सत्ता संभालने के बाद से ही मुख्यमंत्री भगवंत मान एक्शन में नजर आ रहे हैं। भगवंत मान मुख्यमंत्री बनने के बाद से कई अहम फैसले ले चुके हैं। 
  • भगवंत मान ने सीएम बनते ही सबसे पहले सरकारी विभाग में रिक्त पड़ी 25 हजार पदों पर भर्ती निकालने का ऐलान किया। इसके अलावा उन्होंने पंजाब में 35 हजार संविदा कर्मचारियों को स्थाई किए जाने का भी ऐलान किया। 
  • शहदी भगत सिंह के गांव में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले भगवंत मान ने पंजाब में भगत सिंह के डेथ एनिवर्सरी यानी 23 मार्च को हर साल सरकारी छुट्टी का ऐलान किया। इसके अलावा उन्होंने पंजाब विधानसभा परिसर में केवल डॉ भीमराव अंबेडकर और शहीद भगत सिंह की ही प्रतिमा लगाने का आदेश जारी किया। 
  • पंजाब में सरकारी दफ्तरों में फैले भष्ट्राचार और सरकारी अधिकारियों द्वारा रिश्वतखोरी  पर अंकुश लगाने और उनकी शिकायत करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 9501200200 जारी किया। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत