1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Corona Case: 24 घंटे में 16 हजार से ज्यादा नए मामले, 206 लोगों की हुई मौत

Corona Case: 24 घंटे में 16 हजार से ज्यादा नए मामले, 206 लोगों की हुई मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 21, 2022 09:57 am IST,  Updated : Feb 21, 2022 09:57 am IST

बीते 24 घंटे में 16 हजार 51 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इस दौरान 206 लोगों की मौत हुई। नए मामलों के बाद देश में एक्टिव केस की संख्या 2 लाख 2 हजार 131 पहुंच गई है। वहीं, पॉजिटिविटी रेट 1.93 प्रतिशत पर बनी हुई है। 

Daily Covid Case- India TV Hindi
Daily Covid Case Image Source : PTI

Highlights

  • बीते 24 घंटे में 16 हजार 51 नए मामलों की पुष्टि हुई है
  • इस दौरान 206 लोगों की मौत हुई
  • एक्टिव केस की संख्या 2 लाख 2 हजार 131 पहुंच गई है

देश में कोरोना की रफ्तार थमती नज़र आ रही है। बीते 24 घंटे में 16 हजार 51 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इस दौरान 206 लोगों की मौत हुई। नए मामलों के बाद देश में एक्टिव केस की संख्या 2 लाख 2 हजार 131 पहुंच गई है। वहीं, पॉजिटिविटी रेट 1.93 प्रतिशत पर बनी हुई है। कोरोना से अब तक 5 लाख 12 हजार 109 लोगों की मौत हो चुकी है। 

रविवार को 19 हजार 968 नए मामलों की पुष्टि हुई थी। इस दौरान 48 हजार 847 मरीज रिकवर हुए थे और 673 मरीजों की मौत हुई थी। रविवार को पॉजिटिविटी रेट भी 1.68 प्रतिशत पहुंच गई थी। भारत में शनिवार को 22,270 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के कारण महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,28,02,505 हो गई थी, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 2,53,739 रह गई थी।

देश में गुरुवार को 24 घंटे में कोरोना के 30 हजार 757 नए मामलों की पुष्टि हुई थी। इस दौरान 541 लोगों की कोरोना से मौत हुई थी। 24 घंटे में 67 हजार 538 कोरोना के मरीज ठीक हुए थे। अभी देश में 3 लाख 32 हजार 918 एक्टिव केस थे। वहीं, पॉजिटिविटी रेट 2.61 प्रतिशत पहुंच गई थी। कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट दर्ज की गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत