1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 1,733 मरीजों की मौत, 1.61 लाख नए मामले आए

पिछले 24 घंटे में कोरोना से 1,733 मरीजों की मौत, 1.61 लाख नए मामले आए

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 02, 2022 10:39 am IST,  Updated : Feb 02, 2022 10:39 am IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटो के दौरान 1,733 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की कुल संख्या 4,97,975 हो गयी है। 

पिछले 24 घंटे में कोरोना से 1,733 मरीजों की मौत,  1.61 लाख नए मामले आए- India TV Hindi
पिछले 24 घंटे में कोरोना से 1,733 मरीजों की मौत,  1.61 लाख नए मामले आए Image Source : PTI

Highlights

  • देश में कोरोना के 16,21,603 एक्टिव मामले
  • कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर 94.60 प्रतिशत
  • 1,733 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,97,975 हुई

नयी दिल्ली: देश में कोरोना के नए मामलों की संख्या में जहां कुछ कमी आ रही है वहीं मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण से 1,733 मरीजों की मौत हो गई है वहीं 1,61,386 नए मामले सामने आए हैं। अब तक इस महामारी  के कुल मामलों की संख्या 4.16 करोड़ से अधिक हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटो के दौरान 1,733 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,97,975 हो गयी है। 

वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या में 1,21,456 मामलों की कमी आयी है और अब 16,21,603 मरीज इस बीमारी का इलाज करा रहे हैं जो संक्रमण के कुल मामलों का 4.20 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर 94.60 प्रतिशत है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, संक्रमण की दैनिक दर 9.26 प्रतिशत दर्ज की गयी है जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 14.15 प्रतिशत दर्ज की गयी है। इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,95,11,307 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत दर्ज की गयी है। 

संक्रमण के नए मामले आने से अब महामारी के कुल मामलों की संख्या 4,16,30,885 हो गयी है। इस बीच, देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कोविड-19 रोधी टीके की 167.29 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है।

इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत