Cyclone Biparjoy: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय आज शाम तक गुजरात में कच्छ के तट से टकरा गया है। लैंडफॉल के वक्त 125 से 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चली हैं। गुजरात सरकार ने तटीय इलाकों के 10 किमी. के दायरे से 74 हजार से ज्यादा लोगों को निकालकर अस्थायी शिविरों में भेजा है। गुजरात के 8 जिलों में सेना, एयरफोर्स, नेवी, कोस्टगार्ड, NDRF, SDRF तैनात कर दिया गया है। वहीं अलग-अलग राज्यों में NDRF की 42 टीम तैनात की गई है। इस चक्रवाती तूफान को लेकर पीएमओ भी काफी एक्टिव है। पल-पल का अपडेट पीएम मोदी खुद ले रहे हैं। दिल्ली से लेकर गांधीनगर तक सभी एजेंसियां हाईअलर्ट पर हैं।
- Hindi News
- भारत
- राष्ट्रीय
- Cyclone Biparjoy LIVE : 140 की रफ्तार से गुजरात के तट से टकराया 'बिपरजॉय', तबाही शुरू
Cyclone Biparjoy LIVE : 140 की रफ्तार से गुजरात के तट से टकराया 'बिपरजॉय', तबाही शुरू
Cyclone Biparjoy: अरब सागर से उठा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय गुजरात के तट से टकरा गया है और इस दौरान इसकी रफ्तार 140 किमी प्रति घंटा तक रही है।
Cyclone Biparjoy live update
-
7:38 PM (IST) Jun 15, 2023
CM भूपेंद्र पटेल ने चक्रवात बिपरजॉय को लेकर की समीक्षा बैठक
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने चक्रवात बिपरजॉय को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की।
-
7:01 PM (IST) Jun 15, 2023
द्वारका में बिपरजॉय की वजह से उखड़ गए पेड़
गुजरात: द्वारका में चक्रवात बिपरजॉय का प्रभाव देखने को मिल रहा है। चक्रवात के प्रभाव से पेड़ उखड़ गए।
-
6:45 PM (IST) Jun 15, 2023
गुजरात के तट से टकराया बिपरजॉय, समंदर में उठीं 5 मीटर ऊंची लहरें
विनाशकारी चक्रवाती तूफान बिपरजॉय गुजरात के तट से टकरा गया है। इसका लैंडफॉल रात 12 बजे तक रहेगा। इस बीच गुजरात के कई शहरों की बिजली काट दी गई है, और समंदर में 5 मीटर ऊंची लहरें उठ रही हैं।
-
6:15 PM (IST) Jun 15, 2023
गुजरात के तट से टकरा रहा है बिपरजॉय, कई इलाकों में बिजली काटी गई
विनाशकारी चक्रवाती तूफान बिपरजॉय गुजरात के तट से टकरा रहा है। इसका लैंडफॉल रात 12 बजे तक रहेगा। इस बीच गुजरात के कई शहरों की बिजली काट दी गई है।
-
5:13 PM (IST) Jun 15, 2023
शाम 6 बजे के करीब गुजरात के तट से टकराएगा 'बिपरजॉय', कई इलाकों में हो रही तेज बारिश
शक्तिशाली चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' आज शाम करीब 6 बजे गुजरात के तट से टकराने वाला है। इस बीच अहमदाबाद, पोरबंदर, मांडवी और कच्छ समेत कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हो रही है।
-
4:56 PM (IST) Jun 15, 2023
द्वारका में बिपरजॉय के चलते सड़क पर गिरा शेड
गुजरात: द्वारका में चक्रवात बिपरजॉय के प्रभाव से टाटा केमिकल्स के पास सड़क पर एक शेड गिर गया। एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है।
-
4:55 PM (IST) Jun 15, 2023
फिलहाल 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहा है बिपरजॉय
चक्रवात बिपरजॉय फिलहाल जखौ पोर्ट से 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहा है। यह उत्तर पूर्व की ओर बढ़ते हुए कच्छ, सौराष्ट्र को पार करने वाला है। इसकी रफ्तार 115-125 किमी प्रति घंटा होने वाली है। शाम से मध्य रात्रि तक लैंडफॉल जारी रहेगा: मनोरमा मोहंती, वैज्ञानिक, IMD, गुजरात
-
2:39 PM (IST) Jun 15, 2023
सौराष्ट्र और कच्छ की तरफ बढ़ रहा है तूफान
-
2:01 PM (IST) Jun 15, 2023
एनडीआरएफ ने 94 हजार लोगों को प्रभावित इलाकों से हटाया
चक्रवात बिपरजॉय से निपटने के लिए NDRF की 18 और SDRF की 12 टीमें तैनात हैं। हमारे साथ मौसम विभाग समय-समय पर जानकारी साझा कर रहा है। हमने 94 हजार लोगों को प्रभावित इलाकों से हटाया है। कमज़ोर बिल्डिंग, खंबे, पेड़ से इससे प्रभावित होंगे। हम अभी नुकसान का अंदाज़ा नहीं लगा सकते। एयरलिफ्ट के लिए हमने 15 टीमों को अलग-अलग स्थानों पर रखा है-एन. एस बुंदेला, NDRF IG
-
12:33 PM (IST) Jun 15, 2023
दमन के समुद्री किनारों पर तूफान बिपरजॉय का असर
केंद्र शासित प्रदेश दमन के समुद्री किनारों पर तूफान बिपरजॉय का असर दिख रहा है। यहां समंदर में ऊंची लहरें उठती दिख रहीं है। हालात को देखते हुए यहां तटीय इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गई है। पूरे हालात पर दमन प्रशासन नजर बनाए हुए है।
-
11:21 AM (IST) Jun 15, 2023
तूफान की गति काफी तेज, नुकसान की आशंका
चक्रवात जब कराची और मांडवी के बीच तट को पार करेगा तब हवा की गति 115-125 किमी प्रति घंटा रह सकती है। ये गति एक VSCS(बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान) की गति है। इसके प्रभाव के कारण नुकसान हो सकता है। आज पूरे दिन समुद्र में ऐसी(ऊंची लहरें) ही स्थिति रहेगी: डॉ मृत्युंजय महापात्र, महानिदेशक, आईएमडी , दिल्ली
-
10:18 AM (IST) Jun 15, 2023
तूफान के मद्देनजर दिल्ली के रेलभवन में कंट्रोल रूम बनाया गया
तूफान बिपरजॉय के चलते रेल सेवाएं भी बाधित हुई हैं। कच्छ, द्वारका और आसपास के 8 जिलों से गुजरनेवाली पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों को मिलाकर कुल 125 से अधिक ट्रेनें कैंसिल की गई हैं। वहीं दवा और राहत सामग्री के लिए ट्रेनों को स्टैंडबाइ पर रखा गया है।
-
10:17 AM (IST) Jun 15, 2023
तटीय इलाकों में हो रही है तेज बारिश
-
10:07 AM (IST) Jun 15, 2023
मांडवी में बिपरजॉय तूफान का असर दिखना शुरू
गुजरात के मांडवी में तूफान बिपरजॉय का असर दिखना शुरू हो गया है। यहां काफी तेज गति से हवाएं चल ही हैं और बारिश भी हो रही है।
-
9:44 AM (IST) Jun 15, 2023
कच्छ में तूफान से निपटने की पूरी तैयारी
चक्रवात के आज शाम 4 से 5 बजे के बीच लैंडफॉल कर सकता है। 46,000 लोगों को शेल्टर होम में शिफ्ट किया गया। NDRF की 6, RPF की 3 टीमें, SDRF की 2 टीमें और सेना के 8 कॉलम स्टैंडबाय पर हैं। 20 हजार से अधिक जानवरों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। सभी शेल्टर होम्स में पर्याप्त मात्रा में भोजन और राशन उपलब्ध है। रोड क्लीयरेंस के लिए 50 टीमें तैयार हैं-अमित अरोड़ा, कलेक्टर, कच्छ
-
9:33 AM (IST) Jun 15, 2023
150 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 20 फीट तक ऊंची उठ सकती हैं लहरें
-
8:55 AM (IST) Jun 15, 2023
द्वारका के समंदर में उठ रही हैं ऊंची लहरें
-
8:48 AM (IST) Jun 15, 2023
6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ बढ़ रहा है तूफान
यह तूफान पिछले 6 घंटों के दौरान 6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ उत्तर और उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है। 15 जून सुबह 5.30 बजे यह तूफान जखाऊ पोर्ट (गुजरात) से लगभग 180 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में स्थित था। देवभूमि द्वारका से 210 किमी पश्चिम में, नलिया से 210 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में, पोरबंदर से 290 किमी पश्चिम-उत्तर पश्चिम में, और कराची से 270 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में केंद्रित था। आज शाम तक यह तूफान लैंडफॉल कर सकता है। मांडवी (गुजरात) और कराची (पाकिस्तान) के बीच इस तूफान का लैंडफॉल हो सकता है। लैंडफॉल के वक्त इसकी रफ्तार 125 से 140 किमी प्रति घंटे रह सकती है। (रिपोर्ट-मनीष प्रसाद)
-
8:08 AM (IST) Jun 15, 2023
दिल्ली : तूफान बिपरजॉय की मॉनिटरिंग
दिल्ली स्थित मौसम विभाग के मुख्यालय में तूफान बिपरजॉय पर नजर रखी जा रही है। यहां एक वॉर रूम बनाया गया और इसे 4 हिस्सों में बांटकर इस गंभीर तूफान पर नजर रखी जा रही है।
-
7:19 AM (IST) Jun 15, 2023
द्वारकाधीश मंदिर आज श्रद्धालुओं के लिए बंद
महातूफान बिपरजॉय के चलते गुजरात के तटीय इलाकों में अलर्ट जारी है। वहीं इस बीच द्वारकाधीश मंदिर को आज श्रद्धालुओं के लिए बंद किया गया है।
-
7:17 AM (IST) Jun 15, 2023
मांडवी: समंदर में उठ रही हैं ऊंची लहरें
चक्रवात बिपरजॉय आज गुजरात के तट से टकरानेवाला है। इससे पहले मांडवी के समंदर ऊंची लहरें उठ रही हैं।
-
7:02 AM (IST) Jun 15, 2023
राहत और बचाव के लिए सेना और NDRF की टीमें तैनात
गुजरात के 8 जिलों में सेना, एयरफोर्स, नेवी, कोस्टगार्ड, NDRF, SDRF की टीमें तैनात की गई हैं। गुजरात के अलावा अन्य राज्यों में NDRF की 42 टीम तैनात की गई है
-
6:59 AM (IST) Jun 15, 2023
दोपहर बाद तट से टकराएगा बिपरजॉय
आज दोपहर बाद तूफान बिपरजॉय कच्छ के जखऊ पोर्ट से टकराएगा, मौसम विभाग ने कच्छ और सौराष्ट्र के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।