1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Cyrus Mistry: साइरस मिस्त्री का अंतिम संस्कार आज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की ये वजह आई सामने

Cyrus Mistry: साइरस मिस्त्री का अंतिम संस्कार आज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की ये वजह आई सामने

 Reported By: Rajiv Singh
 Published : Sep 06, 2022 11:37 am IST,  Updated : Sep 06, 2022 12:18 pm IST

Cyrus Mistry: बाहरी चोट के चलते उनकी मौत हुई है। JJ अस्प्ताल सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्राथमिक तौर पर यही जानकारी सामने आई है। फाइनल रिपोर्ट आने में दो से तीन दिन का समय लगेगा।

Cyrus Mistry- India TV Hindi
Cyrus Mistry Image Source : PTI

Highlights

  • रविवार को मुंबई के पास सड़क दुर्घटना में हुई थी मौत
  • मौत की वजह बाहरी चोट-पोस्टमार्टम रिपोर्ट
  • वर्ली के श्मशान में साइरस मिस्त्री का अंतिम संस्कार

Cyrus Mistry:   टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जो प्राथमिक जानकारी मिली है उसके मुताबिक बाहरी चोट के चलते उनकी मौत हुई है। JJ अस्प्ताल सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्राथमिक तौर पर यही जानकारी सामने आई है। फाइनल रिपोर्ट आने में दो से तीन दिन का समय लगेगा। फाइनल रिपोर्ट में मौत की सही वजह सामने आएगी।  मुंबई वर्ली श्माशान में साइरस मिस्त्री का अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक विसरा को सुरक्षित रखा गया है और 8 सैम्पल लिए गए हैं। ये सैम्पल हादसे की जांच के प्रोटोकॉल के हिसाब से लिए गए हैं। इस बीच सायरस मिस्त्री का शव अस्प्ताल से सीधे वर्ली श्मशान में लाया गया है और यहीं उनका अंतिम संस्कार होगा। कई गणमान्य लोग सायरस मिस्त्री के अंतिम संस्कार में पहुंच रहे हैं। वर्ली श्मशान पर भारी पुलिस बंदोबस्त है।

पालघर के पास सड़क दुर्घटना में मौत 

रविवार को मुंबई से 120 किलोमीटर दूर पालघर के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी।  साइरस मिस्त्री के साथ उनकी कार में दुर्घटना का शिकार हुईं प्रख्यात स्त्री रोग विशेषज्ञ अनाहिता पंडोले और उनके पति डेरियस पंडोले को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अनाहिता पंडोले की सर्जरी होगी, जबकि उनके पति को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। विवार दोपहर को गुजरात से मुंबई आने के दौरान अनाहिता पंडोले मर्सिडीज कार चला रही थीं, तभी कार नदी के पुल पर एक डिवाइडर से टकरा गई। उनके पति डेरियस भी उनके साथ आगे की सीट पर बैठे थे। हादसे में पिछली सीट पर बैठे मिस्त्री (54) और जहांगीर पंडोले की मौत हो गई थी।

कार की तेज रफ्तार हादसे की वजह

पुलिस के एक अधिकारी ने इससे पहले कहा था कि शुरुआती जांच के मुताबिक दोनों ने (पंडोले दंपति) सीट बेल्ट नहीं पहना था और कार की तेज रफ्तार तथा ड्राइवर के गलत निर्णय के कारण यह हादसा हुआ। प्रथमदृष्टया प्रतीत होता है कि कार की रफ्तार तेज थी। कोंकण रेंज के पुलिस महानिरीक्षक संजय मोहिते ने कहा कि पुलिस कार के ब्रेक फ्लुइड स्तर की जांच करेगी। इसके कम स्तर पर ब्रेक लाइन में खाली जगह में हवा भर जाती है और सॉफ्ट ब्रेक हो जाते हैं। अधिकारी ने कहा कि हल्के ब्रेक पैडल खतरनाक हो सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत