1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दाऊद इब्राहिम के गैंग को लगा बड़ा झटका, ड्रग्स सिंडिकेट के कर्ताधर्ता सलीम डोला का गुर्गा गिरफ्तार; दुबई से भारत लाया गया

दाऊद इब्राहिम के गैंग को लगा बड़ा झटका, ड्रग्स सिंडिकेट के कर्ताधर्ता सलीम डोला का गुर्गा गिरफ्तार; दुबई से भारत लाया गया

 Reported By: Saket Rai, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Oct 23, 2025 04:14 pm IST,  Updated : Oct 23, 2025 06:16 pm IST

दाऊद इब्राहिम के गैंग को लगा बड़ा झटका, ड्रग्स सिंडिकेट के कर्ताधर्ता सलीम डोला का गुर्गा गिरफ्तार; दुबई से भारत लाया गया

Dawood Ibrahim henchman arrested- India TV Hindi
दाऊद इब्राहिम का गुर्गा गिरफ्तार। Image Source : REPORTER

दाऊद इब्राहिम के ड्रग्स सिंडिकेट के कर्ताधर्ता सलीम डोला का एक और गुर्गा गिरफ्तार हो गया है। उसकी पहचान मोहम्मद सलीम मोहम्मद सोहेल शेख के रूप में की गई है। उसे दुबई से प्रत्यर्पण कर के भारत लाया गया है। बीते दिनों ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़े मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ED द्वारा छापेमारी भी की गई थी; और ड्रग सिंडिकेट के कारोबार में सलीम डोला का बेटा ताहिर सलीम डोला और भांजा मुस्तफा कुब्बावाला पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

केस को लेकर डिटेल जानकारी

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पिछले साल फरवरी के महीने में परवीन बानो गुलाम शेख नाम की एक महिला को मुंबई के चेंबूर इलाके से गिरफ्तार किया और उसके पास 641 ग्राम MD ड्रग बरामद हुआ था जिसके बाद इस केस में जांच के दौरान मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को सांगली में चल रहे ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़े एक फैक्ट्री के बारे में पता चला। पुलिस की जांच में पता चला कि यह ड्रग्स सिंडिकेट सलीम डोला से जुड़ा हुआ है, जो अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के लिए उसका ड्रग्स सिंडिकेट भारत में देखने का काम करता है।

अब तक कितने आरोपी गिरफ्तार?

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जांच के दौरान 252 करोड़ रुपए तक का एमडी ड्रग बरामद किया और उसे सीज किया। साथ ही इस मामले में मोहम्मद साहिल शेख को मिलाकर 15 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं जिसमें एक महिला शामिल है। इसी के साथ इस पूरे ड्रग्स इंडिकेट के प्रकरण में तीन आरोपी ऐसे हैं जिन्हें विदेश से गिरफ्तार कर भारत लाया गया जिसमें सलीम डोला का बेटा ताहिर सलीम डोला उसका भांजा मुस्तफा और यह तीसरा आरोपी सोहेल शेख शामिल है।

कैसे हुई दाऊद के गुर्गे की गिरफ्तारी?

गिरफ्तार किए गए आरोपी मोहम्मद साहिल सोहेल शेख के बारे में मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच डीसीपी विशाल ठाकुर ने बताया कि वह भारत में हर फैक्ट्री में ऑपरेशन का काम देखा था और राजस्थान गुजरात समेत अन्य राज्यों में माल की डिस्ट्रीब्यूटर के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा था। आरोपी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था और वह दुबई में अन्य मामले में गिरफ्तार हुआ था जिसके बाद मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सिस्टर एजेंसियों के माध्यम से उसका प्रत्यर्पण पूरा करवाया।

30 तारीख तक कस्टडी में भेजा गया

यह आरोपी पिछले तीन से चार सालों से इस सिंडिकेट के लिए डिस्ट्रीब्यूशन का काम करता था। इस केस में गिरफ्तार किए सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत सफेमा के तहत कार्रवाई की जा रही है और उनकी कुल मिलाकर लगभग 7 करोड रुपए की प्रॉपर्टी भी सीज की गई है। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां उसे 30 तारीख तक क्राइम ब्रांच की कस्टडी में भेजा गया है और इस सिंडिकेट से जुड़े मामलों के बारे में पूछताछ चल रही है।

ये भी पढ़ें- भारतीय सेना उठाने जा रही बड़ा कदम, रुद्र ऑल-आर्म्स ब्रिगेड की होगी स्थापना, जानें क्यों लिया गया फैसला

79000 करोड़ रुपये के सैन्य प्रस्तावों को मिली मंजूरी, तीनों सेनाओं की ताकत में यूं होगा भारी इजाफा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत