1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आने वाले लॉन्ग वीकेंड पर कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम, घूमने जाने से पहले पढ़ लें अपडेट

आने वाले लॉन्ग वीकेंड पर कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम, घूमने जाने से पहले पढ़ लें अपडेट

 Published : Aug 08, 2025 09:08 pm IST,  Updated : Aug 08, 2025 11:28 pm IST

अगर आप भी 15 अगस्त के लॉन्ग वीकेंड पर दिल्ली में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आइए जानते हैं कि 15, 16 और 17 अगस्त को दिल्ली में मौसम कैसा रहने वाला है।

delhi weather update 15 august- India TV Hindi
दिल्ली का मौसम अपडेट। Image Source : PTI

भारत के विभिन्न राज्यों में मॉनसून की बारिश जारी है और झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। मौसम के साफ होने पर लोग घूमने की भी प्लानिंग कर रहे हैं। जल्द ही 15 अगस्त की तारीख आने वाली है। इस दिन भारत अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। आपको बता दें कि इस बार 15 अगस्त की तारीख के बाद वीकेंड भी है। ऐसे में लोगों को लॉन्ग वीकेंड का फायदा मिलेगा। अगर आप भी इस लॉन्ग वीकेंड में दिल्ली में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो पहले जान लीजिए कैसा रहने वाला है राजधानी का मौसम।

यहां समझें लॉन्ग वीकेंड को

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के दिन देश के ज्यादातर ऑफिस और स्कूलों आदि की छुट्टियां होती हैं। इस बार 15 अगस्त शुक्रवार के दिन पड़ रहा है। इसके बाद शनिवार ओर रविवार को भी बड़ी संख्या में ऑफिसों की छुट्टियां होती हैं। इस कारण लॉन्ग वीकेंड में लोग घूमने के लिए प्लान बना रहे होंगे। ऐसे में पहले ये जान लेना जरूरी है कि 15, 16 और 17 अगस्त को कैसा रहेगा राजधानी दिल्ली का मौसम।

दिल्ली में कौन सी जगहों पर घूम सकते हैं?

अगर आपको दिल्ली में घूमना है तो ऐसी कई जगहें हैं जहां आप अपने लॉन्ग वीकेंड को यादगार बना सकते हैं। दिल्ली में लाल किला, इंडिया गेट, कुतुब मीनार, हुमायूं का मकबरा, अक्षरधाम मंदिर चांदनी चौक, जंतर मंतर, और लोटस टेम्पल जैसे कई लोकप्रिय और ऐतिहासिक पर्यटन स्थल मौजूद हैं। आप दिल्ली में इन जगहों पर घूमने जा सकते हैं।

तारीख मौसम अपडेट
15 अगस्त 2025 दोपहर में कभी-कभार बारिश और काफी बादल छाए रहने की संभावना है। शाम में भी बादल छाए रहने और बारिश का अनुमान है। देर रात को बारिश और कभी-कभी भारी बारिश भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
16 अगस्त 2025 दिन के समय बारिश की संभावना है। शाम को कभी-कभी बारिश हो सकती है; अन्यथा बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
17 अगस्त 2025 दिन में कभी-कभार बारिश हो सकती है। शाम को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

(सोर्स:accuweather)

ये भी पढ़ें- लॉन्ग वीकेंड पर जा रहे हैं वैष्णो देवी? जानिए 15, 16 और 17 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत