1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. घने कोहरे की चपेट में दिल्ली-NCR, जानिए कब तक है बारिश का अनुमान, क्या फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड?

घने कोहरे की चपेट में दिल्ली-NCR, जानिए कब तक है बारिश का अनुमान, क्या फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड?

 Published : Feb 01, 2025 07:17 am IST,  Updated : Feb 01, 2025 07:38 am IST

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर घने कोहरे की वापसी हुई है। शनिवार तड़के घना कोहरा रहा। इसके चलते सड़कों पर विजिबिलिटी कम रही। ऐसे में एक बार फिर दिल्ली के न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखी गई है।

दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा- India TV Hindi
दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा Image Source : PTI

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार तड़के घना कोहरा छाया रहा। घने कोहरे के चलते सड़कों पर विजिबिलिटी कम रही। वाहन चालकों को खासा दिक्कत का सामना करना पड़ा। शनिवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद जताई गई है। दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। उत्तर भारत के कई राज्यों में भी ठंड का असर देखने को मिल रहा है।

शनिवार को दिन में निकलेगी धूप

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में शनिवार सुबह तक ही घना कोहरा रहेगा। इसके बाद दिन में तेज धूप रहेगी और मौसम साफ रहेगा। शनिवार शाम और तक तक एक बार फिर घना कोहरा छा जाएगा। रविवार तड़के घना कोहरा छाया रहेगा।

मंगलवार को छाए रहेंगे बादल, हो सकती है बूंदाबांदी

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। सोमवार को भी ऐसा ही मौसम बने रहने की उम्मीद है। वहीं, मंगलवार को दिल्ली में हल्के बादल छाए रहेंगे। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

बुधवार को साफ रहेगा मौसम

ऐसे में माना जा रहा है कि दिल्ली-एनसीआर में हल्की बूंदाबांदी होने के बाद थोड़ी ठंड बढ़ सकती है। हालांकि, बुधवार से मौसम एक बार फिर साफ हो जाएगा। बुधवार को दिन में धूप खिले रहने का अनुमान है।

हरियाणा और पंजाब में भी छाया घना कोहरा

बता दें कि घना कोहरा हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी देखा गया है। हरियाणा और पंजाब के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत