1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Delhi Weather: दिल्ली वालों को मिली ठंड से राहत, न्यूनतम तापमान में दर्ज किया गया उछाल

Delhi Weather: दिल्ली वालों को मिली ठंड से राहत, न्यूनतम तापमान में दर्ज किया गया उछाल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 15, 2022 01:05 pm IST,  Updated : Feb 15, 2022 01:05 pm IST

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

Delhi Weather- India TV Hindi
Delhi Weather Image Source : PTI FILE

Highlights

  • मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
  • भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी
  • सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 92 प्रतिशत दर्ज की गई

राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से ठंड का प्रकोप कम हो रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 92 प्रतिशत दर्ज की गई। 

मौसम विभाग ने आज आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सफदरजंग वेधशाला में सोमवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने कहा कि बुधवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को पूर्वाह्न पौने 10 बजे दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 214 था जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत