1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को फिर मिली पैरोल, आश्रम में तैयारियां शुरू

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को फिर मिली पैरोल, आश्रम में तैयारियां शुरू

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 20, 2023 09:16 pm IST,  Updated : Jan 21, 2023 12:11 am IST

वह रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। तीन महीने पहले 14 अक्टूबर को गुरमीत राम रहीम को 40 दिनों की पैरोल मिली थी। 25 नवंबर को उसकी पैरोल की अवधि खत्म हुई थी।

गुरमीत राम रहीम- India TV Hindi
गुरमीत राम रहीम Image Source : PTI

नई दिल्ली: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर 40 दिनों की पैरोल मिली है। वह रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। पैरोल की खबर मिलते है आश्रम में स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई हैं। तीन महीने पहले 14 अक्टूबर को गुरमीत राम रहीम को 40 दिनों की पैरोल मिली थी। 25 नवंबर को उसकी पैरोल की अवधि खत्म हुई थी। पैरोल की अवधि में वह उत्तर प्रदेश में अपने बरनावा आश्रम गया था।

इससे पहले, हरियाणा के जेल मंत्री रंजीत सिंह चौटाला ने डेरा प्रमुख की ताजा पैरोल याचिका पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि डेरा प्रमुख ने 40 दिनों के पैरोल के लिए एक आवेदन दिया था जिसे रोहतक संभागीय आयुक्त को भेज दिया गया था। सूत्रों के मुताबिक अपनी पैरोल अवधि के दौरान, डेरा प्रमुख के 25 जनवरी को पूर्व डेरा प्रमुख शाह सतनाम सिंह की जयंती कार्यक्रम में भी शामिल होने की संभावना है।

अक्टूबर-नवंबर में अपनी पिछली पैरोल अवधि के दौरान डेरा प्रमुख ने यूपी के बरनावा आश्रम में कई ऑनलाइन सत्संग आयोजित किए। इनमें से कुछ में हरियाणा के भाजपा नेता भी शामिल हुए। अक्टूबर की पैरोल से पहले डेरा प्रमुख जून में एक महीने की पैरोल पर जेल से बाहर आया था।

ये भी पढ़ें:

उत्तर भारत में अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम, पड़ेगी कड़ाके की ठंड या मिलेगी राहत; जानें यहां
हिना रब्बानी खार ने मनमोहन सिंह और अटल बिहारी की तारीफ की, जानिए पीएम मोदी के लिए क्या कहा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत