1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'आप की अदालत' में बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, देखिए आज रात 10 बजे इंडिया टीवी पर

'आप की अदालत' में बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, देखिए आज रात 10 बजे इंडिया टीवी पर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 09, 2023 04:10 pm IST,  Updated : Feb 11, 2023 06:16 am IST

बागेश्वर धाम सरकार के नाम से मशहूर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 'आप की अदालत' के नए एपिसोड के मेहमान होंगे।

Dhirendra Krishna Shastri, Bageshwar Dham Sarkar, Bageshwar Dham Sarkar Aap Ki Adalat- India TV Hindi
‘आप की अदालत’ में बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री। Image Source : INDIA TV

Aap Ki Adalat : मध्य प्रदेश के गढ़ा गांव में स्थित बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने 'चमत्कारों' को लेकर खबरों में बने हुए हैं। हैं। हाल में महाराष्ट्र के तर्कवादी श्याम मानव ने उन्हें ‘चमत्कार’ साबित करने की चुनौती दी थी, जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गए थे। शास्त्री को उनके चमत्कारों और अन्य पहलुओं से जुड़े सवालों के जवाब देते हुए आप देश के सबसे लोकप्रिय और चर्चित शो 'आप की अदालत के नए एपिसोड में देख पाएंगे। बागेश्वर धाम सरकार के नाम से मशहूर शास्त्री 'आप की अदालत' के नए एपिसोड के मेहमान होंगे।

‘आप की अदालत’ के कटघरे में मौजूद होंगे शास्त्री

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री चिट के जरिए लोगों का भविष्य बताने का दावा करते हैं। मध्य प्रदेश के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों में भी उनके काफी अनुयायी हैं। बागेश्वर धाम सरकार कई बार अपने बयानों को लेकर भी विवादों में रहे हैं। पिछले दिनों एक शख्स ने उनके आश्रम में फोन करके उन्हें नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी थी। शास्त्री तमाम मुद्दों पर 'कटघरे' में बैठकर इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा के सवालों का जवाब देते हुए नजर आएंगे। 'आप की अदालत' के इस नए एपिसोड का प्रसारण आज रात 10 बजे इंडिया टीवी पर किया जाएगा।

7 जनवरी से शुरू है नए एपिसोड्स का सिलसिला
बता दें कि कोरोना महामारी के कारण पिछले 2 साल से इस शो के नए एपिसोड्स की शूटिंग नहीं हो पा रही थी और पुराने एपिसोड ही प्रसारित किए जा रहे थे। लेकिन अब इस चर्चित शो के नए एपिसोड्स का प्रसारण 7 जनवरी से शुरू हो चुका है। दर्शक इसे पहले की तरह हर शनिवार रात 10 बजे इंडिया टीवी पर देख सकते हैं। नए एपिसोड के पहले गेस्ट जाने-माने उद्योगपति और बिजनेसमैन गौतम अडानी थे। अडानी के बाद कई गेस्ट ‘आप की अदालत’ के कटघरे में मौजूद होकर रजत शर्मा के सवालों के जवाब दे चुके हैं।

'आप की अदालत' के नाम हैं कई कीर्तिमान
'आप की अदालत' में करीब 200 हस्तियां अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की बात करें तो 'आप की अदालत' के वीडियो 170 करोड़ से भी ज्यादा बार देखे जा चुके हैं, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। सिर्फ इतना ही नहीं, इस शो के 1100 से ज्यादा एपिसोड टीवी पर आ चुके हैं, और यह यूट्यूब पर दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले न्यूज शो में शामिल है। ‘आप की अदालत’ एकलौता ऐसा मंच रहा है जहां पर आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान एक साथ नजर आए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत