1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भूकंप के झटकों से हिली इस राज्य की धरती, घरों से बाहर भागे लोग, 10 KM की गहराई पर केंद्र, जानिए कितनी रही तीव्रता?

भूकंप के झटकों से हिली इस राज्य की धरती, घरों से बाहर भागे लोग, 10 KM की गहराई पर केंद्र, जानिए कितनी रही तीव्रता?

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Aug 19, 2025 07:20 am IST,  Updated : Aug 19, 2025 07:27 am IST

भूकंप के झटकों से लोग काफी डर गए। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि किसी प्रकार की जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : INDIA TV

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में सोमवार रात 9:28 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.9 मापी गई। इसका केंद्र धर्मशाला से 23 किलोमीटर दूर, 32.23° उत्तर अक्षांश और 76.38° पूर्व देशांतर पर 10 किलोमीटर की गहराई पर था।

इन क्षेत्रों में भी महसूस किए गए झटके

भूकंप के झटके बैजनाथ, पालमपुर, कांगड़ा, नगरोटा बगवां और धर्मशाला जैसे क्षेत्रों में महसूस किए गए। लोग डर के कारण अपने घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि इस भूकंप से जान-माल का कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

जब भूकंप से चली गई थी 20 हजार लोगों की जान

कांगड़ा में 1905 में विनाशकारी भूकंप आया था। इस भूकंप की तीव्रता 7.8 थी। इस विनाशकारी भूकंप में लगभग 20,000 लोगों की जान गई थी। हजारों की संख्या में लोग घायल हुए थे।

भूकंप के लिए जोखिम वाला क्षेत्र है कांगड़ा

बता दें कि महाराष्ट्र का कांगड़ा जिला भूकंपीय जोन 5 में आता है, जो उच्च जोखिम वाला क्षेत्र है। विशेषज्ञों ने क्षेत्र में भूकंप की संवेदनशीलता को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और आपातकालीन तैयारियों को मजबूत करने की सलाह पहले ही दी हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत