1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केंद्र शासित प्रदेश दादरा नगर हवेली के सिलवासा में नाइट्रोजन गोदाम में विस्फोट, 4 की मौत, 6 घायल

केंद्र शासित प्रदेश दादरा नगर हवेली के सिलवासा में नाइट्रोजन गोदाम में विस्फोट, 4 की मौत, 6 घायल

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Apr 04, 2026 01:40 pm IST,  Updated : Apr 04, 2026 01:40 pm IST

यह गोदाम स्कूल से सिर्फ 30 मीटर दूर था। इस वजह से सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही फायर बिग्रेड और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया।

Dadra Blast- India TV Hindi
दादरा के सिलवासा में विस्फोट Image Source : REPORTER INPUT

केंद्र शासित प्रदेश दादरा नगर हवेली के सिलवासा में एक नाइट्रोजन गोदाम में जोरदार विस्फोट हुआ। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं, छह घायल हैं। घटना देमनी स्कूल फलिया क्षेत्र की है। यहां शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे के करीब जोरदार धमाका हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

यह गोदाम एक व्यस्त सड़क पर एक चाल के पास स्थित था और स्कूल से महज करीब 30 मीटर की दूरी पर था, जिससे सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह गोदाम बिना अनुमति के संचालित हो रहा था। ताजा जानकारी के अनुसार कुल 6 घायलों को सिलवासा के नमो अस्पताल में लाया गया है , जिनमें से 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अन्य का उपचार जारी है।

विस्फोट के कारण स्पष्ट नहीं

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। एहतियात के तौर पर पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया है। विस्फोट के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। शुरुआती तौर पर तकनीकी खराबी या लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सड़क पर बिखरा मलबा

जानकारी के अनुसार नाइट्रोजन गैस सिलेंडर रिफिलिंग के दौरान सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि गोदाम के मलबे सड़क पर बिखर गए, आसपास भूकंप जैसा झटका महसूस हुआ और इलाके में दहशत फैल गई। पास में एक स्कूल के बच्चों में भी अफरा-तफरी मच गई। घटना की निष्पक्ष जांच शुरू कर दी गई है। देखा जा रहा है कि सुरक्षा नियमों का उल्लंघन तो नहीं हुआ था। इससे पहले दादरा के इंडस्ट्रियल एरिया में आग लगने की कई पुरानी घटनाएं हुई हैं।

(सिलवासा से जितेंद्र पाटिल की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

उमरेठ उपचुनाव 2026: कौन हैं भृगुराज सिंह चौहान? जिन्हें कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाकर चला बड़ा दांव

लिव-इन रिलेशन में रह रही युवती की गला घोंटकर हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बॉयफ्रेंड का झूठ बेनकाब

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत