फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन भारत की अपनी दो दिवसीय राजकीय यात्रा के तहत गुरुवार को जयपुर पहुंचे। फ्रांसीसी नेता गणतंत्र दिवस परेड 2024 में मुख्य अतिथि के रूप में भी शामिल होंगे। जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचने पर विदेश मंत्री एस जयशंकर, राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने उनका स्वागत किया।
- Hindi News
- भारत
- राष्ट्रीय
- जयपुर में मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन, पीएम ने राम मंदिर की प्रतिकृति उपहार में दी
जयपुर में मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन, पीएम ने राम मंदिर की प्रतिकृति उपहार में दी
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन भारत की अपनी दो दिवसीय राजकीय यात्रा के तहत गुरुवार को जयपुर पहुंचे। फ्रांसीसी नेता गणतंत्र दिवस परेड 2024 में मुख्य अतिथि के रूप में भी शामिल होंगे।
इमैनुएल मैक्रॉन
Auto Refresh
Refresh
-
8:06 PM (IST) Jan 25, 2024
पीएम मोदी ने इमैनुएल मैक्रों को राम मंदिर की प्रतिकृति उपहार में दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयपुर में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को राम मंदिर की प्रतिकृति उपहार में दी।
-
7:01 PM (IST) Jan 25, 2024
प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रॉन ने हवा महल का दौरा किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने जयपुर में हवा महल का दौरा किया।
-
6:45 PM (IST) Jan 25, 2024
रोडशो के दौरान सड़कों पर भारी भीड़
-
6:45 PM (IST) Jan 25, 2024
पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का जयपुर में रोड शो
-
6:36 PM (IST) Jan 25, 2024
सौर वेधशाला जंतर मंतर पर पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन
-
6:11 PM (IST) Jan 25, 2024
जयपुर के जंतर-मंतर भी जाएंगे पीएम मोदी और फ़्रांस के राष्ट्रपति
-
5:04 PM (IST) Jan 25, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे जयपुर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयपुर पहुंच चुके हैं। वह कुछ देर में फ्रांस के राष्ट्रपति संग रोड शो करेंगे।
-
3:49 PM (IST) Jan 25, 2024
आमेर किला पहुंचे इमैनुएल मैक्रॉन
भारत के दो दिन के दौरे पर आए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन राजस्थान के जयपुर पहुंच चुके हैं। यहां वह सबसे पहले आमेर किला पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया।
-
3:31 PM (IST) Jan 25, 2024
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन पहुंचे जयपुर
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन भारत की अपनी दो दिवसीय राजकीय यात्रा के तहत जयपुर पहुंचे।
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Advertisement
Advertisement