1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ईद की खुशखबरी: 32 लाख मुसलमानों को भाजपा दे रही है 'सौगात-ए-मोदी' किट, क्या है तोहफे में?

ईद की खुशखबरी: 32 लाख मुसलमानों को भाजपा दे रही है 'सौगात-ए-मोदी' किट, क्या है तोहफे में?

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Mar 25, 2025 09:23 pm IST,  Updated : Mar 25, 2025 09:39 pm IST

ईद से पहले भाजपा ने 32 लाख मुसलमानों को खास तोहफा देने की शुरुआत की है, इसका नाम सौगात ए मोदी किट है। जानिए इस किट में क्या क्या सामान है?

सौगात ए मोदी किट- India TV Hindi
सौगात ए मोदी किट Image Source : FILE PHOTO

भाजपा ने ईद को लेकर मंगलवार को सौगात-ए-मोदी अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत देशभर में 32 लाख वंचित मुसलमानों को ईद मनाने के लिए विशेष किट दी जा रही है, जिसका नाम है सौगात-ए-मोदी किट। भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा ने मुस्लिमों को दिए जाने वाले तोहफे के इस अभियान की जिम्मेदारी संभाली है। मोर्चे के 32 हजार कार्यकर्ता देश की 32 हजार मस्जिदों में एक साथ मिलकर जरूरतमंद मुस्लिमों तक ये किट पहुंचाएगे। इसके लिए हर मस्जिद से करीब 100 वंचित मुसलमानों को मदद पहुंचाने का टारगेट रखा गया है। भाजपा का यह अभियान 25 मार्च 2025 से शुरू हुआ है और इसकी शुरुआत नई दिल्ली के गालिब अकादमी से हुई है।

क्या क्या है सौगात-ए-मोदी किट में

‘सौगात-ए-मोदी” किट में ईद के लिए जरूरी सामान शामिल होंगे. मसलन- सेवइयां, खजूर, ड्राई फ्रूट्स, बेसन, घी-डालडा और महिलाओं के लिए सूट के कपड़े. इसके अलावा, किट में कुछ अन्य आवश्यक वस्तुएं भी हो सकती हैं, जो त्योहार के दौरान उपयोगी हों। जानकारी के मुताबिक सौगात-ए-मोदी किट में कपड़े और खाने पीने का सामान है। इसमें महिलाओं के लिए सूट, पुरुषों के लिए कुर्ता-पायजामा, दाल, चावल, सेवई, सरसों तेल, चीनी, कपड़े, मेवा, खजूर शामिल हैं। प्रत्येक किट की कीमत ₹500-₹600 के करीब बताई गई है। भाजपा का कहना है कि यह योजना न केवल सहायता प्रदान करेगी, बल्कि मुस्लिम समुदाय को ‘चंद दलालों और ठेकेदारों’ के प्रभाव से बाहर निकालने में भी मदद करेगी।

विपक्ष ने कसा तंज

बीजेपी ने 'सौगात-ए-मोदी' अभियान की शुरुआत की है और भाजपा की इस पहल को लेकर विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने कहा, 'मुसलमानों को सौगात नहीं, बस इंसाफ चाहिए।' वहीं, राजद नेता व विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा,भाजपा की घोषणा चुनाव के पहले मुसलमानों को अपने तरफ करने की कोशिश के अलावा और कुछ नहीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत