1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुरुग्राम: राजीव चौक फ्लाईओवर से कूदी युवती, मौत

गुरुग्राम: राजीव चौक फ्लाईओवर से कूदी युवती, मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 26, 2022 07:11 pm IST,  Updated : Mar 26, 2022 07:11 pm IST

पीड़िता ने पहले अपनी स्कूटी राजीव चौक फ्लाईओवर पर खड़ी की और फिर वहां से कूद गई। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

Woman jumps to death from flyover- India TV Hindi
Woman jumps to death from flyover Image Source : IANS

गुरुग्राम: यहां शनिवार को राजीव चौक फ्लाईओवर से 25 वर्षीय एक युवती ने कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान गुरुग्राम के हंस एन्क्लेव इलाके की रहने वाली सपना के रूप में हुई है। सदर पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी (एसएचओ) दिनेश कुमार ने बताया, "इस कदम के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हम मामले की जांच कर रहे हैं।"

पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने पहले अपनी स्कूटी राजीव चौक फ्लाईओवर पर खड़ी की और फिर वहां से कूद गई। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

मौके पर मौजूद निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया, "घटना दोपहर लगभग 2.15 बजे हुई, युवती ने कथित तौर पर राजीव चौक फ्लाईओवर से छलांग लगा दी और उसकी हालत गंभीर थी। हम तुरंत उसे एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल ले गए, जो आपातकालीन सेवाओं के लिए फ्लाईओवर के पास तैनात थी।"

(इनपुट- एजेंसी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत