1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Habanos Cavalry Gold Cup 2025: Optiemus Achievers ने जीता फाइनल, जिंदल पैंथर्स को 8-7 से दी मात

Habanos Cavalry Gold Cup 2025: Optiemus Achievers ने जीता फाइनल, जिंदल पैंथर्स को 8-7 से दी मात

 Published : Nov 16, 2025 08:50 pm IST,  Updated : Nov 16, 2025 10:13 pm IST

ऑप्टिमस अचीवर्स ने 8-7 के अंतर से इस मुकाबले को जीत लिया। इस कार्यक्रम की शुरुआत आर्मी पाइप्स एंड ड्रम्स की शानदार प्रस्तुति से हुई। आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी इस फाइनल मैच के मुख्य अतिथि थे। इसका आयोजन चिंगारी (Cingari) के अध्यक्ष चेतन सेठ ने किया।

Habanos Cavalry गोल्ड कप पोलो 2025- India TV Hindi
Habanos Cavalry गोल्ड कप पोलो 2025 Image Source : REPORTER INPUT

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के जयपुर पोलो ग्राउंड में 'Habanos Cavalry Gold Cup 2025' पोलो का फाइनल मैच खेला गया। फाइनल मैच में ऑप्टिमस अचीवर्स (Optiemus Achievers) और जिंदल पैंथर्स (Jindal Panthers) के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। ऑप्टिमस अचीवर्स ने 8-7 के अंतर से इस मुकाबले को जीत लिया।  इस कार्यक्रम की शुरुआत आर्मी पाइप्स एंड ड्रम्स की शानदार प्रस्तुति से हुई। आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी इस फाइनल मैच के मुख्य अतिथि थे। वे भारतीय पोलो एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। 

टीम- ऑप्टिमस अचीवर्स

  1. गनर उदय कुमार यादव
  2. हुर्र अली (राष्ट्रीय पोलो खिलाड़ी)
  3. शमशीर अली
  4. डैनियल ओटामेंडी

टीम-  जिंदल पैंथर्स

  1. नवीन जिंदल (टीम के कप्तान और सांसद)
  2. महेश शर्मा
  3. जौन अगस्टिन जी ग्रॉसी
  4. सिमरन सिंह शेरगिल (2019 में पोलो के लिए अर्जुन पुरस्कार विजेता)

Habanos Cavalry गोल्ड कप पोलो 2025
Image Source : REPORTER INPUTHabanos Cavalry गोल्ड कप 2025 का फाइनल मैच दिल्ली के जयपुर पोलो ग्राउंड पर खेला गया

खेल के नियम

  1. खेल 4 चक्रों (अवधि) में खेला जाता है
  2. एक चक्र 7 मिनट का होता है।
  3. अगर खिलाड़ी फाउल करता है तो खेल नहीं रुकता लेकिन अगर घोड़ा फाउल करता है तो खेल अपने आप रुक जाता है।
  4. यह एकमात्र ऐसा खेल है जिसमें पुरुष और महिला दोनों खिलाड़ी एक साथ खेल सकते हैं।
  5. दायां हाथ खेलने के लिए इस्तेमाल किया जाता है जबकि बायां हाथ घोड़े को नियंत्रित करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

फाइनल मैच Highlights

चक्र-1

  1. ऑप्टिमस अचीवर्स ने पहला गोल किया (शुरुआती 15 सेकंड में)
  2. जिंदल पैंथर्स के लिए पहला गोल
  3. ऑप्टिमस अचीवर्स के लिए दूसरा गोल डैनियल ओटामेंडी ने किया

Habanos Cavalry गोल्ड कप 2025
Image Source : REPORTER INPUTHabanos Cavalry गोल्ड कप 2025 का फाइनल मैच का एक दृश्य

पहले चक्र के अंत में स्कोर 2-1 (अचीवर्स- पैंथर्स)

चक्र-2

  1. जिंदल पैंथर्स के लिए दूसरा गोल
  2. ऑप्टिमस अचीवर्स के लिए तीसरा गोल
  3. जिंदल पैंथर्स के लिए तीसरा गोल
  4. ऑप्टिमस अचीवर्स के लिए चौथा गोल
  5. ऑप्टिमस अचीवर्स के लिए पांचवां गोल

Habanos Cavalry गोल्ड कप पोलो 2025
Image Source : REPORTER INPUT टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी

दूसरे चक्र के अंत में स्कोर 5-3 (अचीवर्स- पैंथर्स)

चक्र-3

  1. किसी भी टीम द्वारा कोई गोल नहीं

तीसरे चक्र के अंत में स्कोर 5-3 (अचीवर्स- पैंथर्स)

चक्र-4

  1. जिंदल पैंथर्स के लिए चौथा गोल
  2. जिंदल पैंथर्स के लिए पांचवां गोल 
  3. जिंदल पैंथर्स के लिए छठा गोल
  4. ऑप्टिमस अचीवर्स के लिए छठा गोल
  5. जिंदल पैंथर्स के लिए सातवां गोल

चौथे चक्र के अंत में स्कोर 7-7 रहा

चौथे और आखिरी चक्र में 7-7 गोल होने के कारण मैच अतिरिक्त समय में चला गया। ऐसे में नियम के मुताबिक अतिरिक्त समय में जो भी पहला गोल 'गोल्डन गोल' लगाता है वह मैच जीत जाता है। ऑप्टिमस अचीवर्स के शमशीर अली ने 'गोल्डन गोल'करके अपनी टीम को जीत दिला दी।

Habanos Cavalry Gold Cup 2025
Image Source : REPORTER INPUTHabanos Cavalry Gold Cup 2025 का आयोजन चिंगारी (Cingari) के अध्यक्ष चेतन सेठ ने किया।

अंतिम स्कोर 8-7 (अचीवर्स- पैंथर्स)

प्रेसिडेंट्स बॉडीगार्ड की 61वीं कैवलरी यूनिट द्वारा रोमांचक घुड़सवारी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस टूर्नामेंट का आयोजन चिंगारी(Cingari) के अध्यक्ष चेतन सेठ ने किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत