1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अगर इस साल करना है हज तो यह खबर आपके काम की, शुरू हुए आवेदन, जानिए यात्रा की पूरी प्रक्रिया

अगर इस साल करना है हज तो यह खबर आपके काम की, शुरू हुए आवेदन, जानिए यात्रा की पूरी प्रक्रिया

 Published : Feb 12, 2023 07:45 am IST,  Updated : Feb 12, 2023 01:43 pm IST

मुसलमानों के लिए बेहद ही पवित्र मानी जाने वाली हज यात्रा 26 जून 2023 दिन सोमवार की शाम से शुरू होकर शनिवार 1 जुलाई 2023 तक चलेगी। भारत सरकार ने इस यात्रा के लिए यात्रियों की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जायरीन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं।

Haj pilgrimage 2023- India TV Hindi
हज यात्रा 2023 Image Source : FILE

नई दिल्ली: मुस्लिम समाज में हज यात्रा का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि प्रत्येक मुसलमान को अपने जीवन में हज यात्रा पर अवश्य जाना चाहिए। खासकर उनको जिन्होंने अपने सामाजिक जीवन की सभी जिम्मेदारियां लगभग पूरी कर दी हैं। मान्यता है कि जो मुसलमान एकबार भी हर पर नहीं जाता है, उसे जन्नत नसीन बहिन होती है। ख़ैर यह तो मान्यता हो गई लेकिन अगर आप इस वर्ष हज पर जाना चाहते हैं तो यह खबर हमने आपके लिए ही लिखी है। हज कमिटी ऑफ़ इंडिया ने हज 2023 के लिए फॉर्म जारी कर दिए हैं। यह फॉर्म हज कमिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। 

कौन कर सकता है हज के लिए आवेदन ?

वैसे तो हज यात्रा कोई भी कर सकता है लेकिन हज कमेटी ऑफ इंडिया के निर्देशों के अनुसार, हज आवेदन पत्र भरने वाले आवेदक के पास 10/03/2023 को या उससे पहले जारी किया गया वैध भारतीय अंतर्राष्ट्रीय पासपोर्ट होना चाहिए और कम से कम 03/02/2024 तक वैध होना चाहिए। इसके साथ ही आपको कोविड-19 की डोज भी लगी होनी चाहिए। 

कैसे करें आवेदन ?

इस बार हज पर जाने वाले ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने वलोन को हज कमिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। वहीं अगर आपको ऑफ़लाइन आवेदन करना है तो हज कमिटी की ही वेबसाइट से आप फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। उसमें दिए गए निर्देशों के अनुसार आप आवेदन कर सकते हैं। 

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां करें क्लिक 

कब तक कर सकेंगे आवेदन ?

हज कमिटी ने ऑनलाइन फॉर्म शुक्रवार (10 फरवरी 2023) को जारी कर दिए थे। कमिटी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार आवेदक 10 मार्च 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।  

कितने यात्री जा सकेंगे यात्रा पर ?

अब सवाल उठता है कि इस बार भारत से कितने लोग यात्रा पर जा सकेंगे? आपको मालूम होगा कि सऊदी अरब की सरकार व्यवस्था के हिसाब से हज यात्रियों को आने की अनुमति देती है। इस बार भारत सरकार और सऊदी सरकार के बीच द्विपक्षीय समझौते के अनुसार, 1,75,000 से अधिक यात्री हज 2023 की पवित्र यात्रा करेंगे। इसके साथ ही इस बार किसी भी तरह का VIP कोटा नहीं दिए जाएगा। आप चाहे कितने भी खास व्यक्ति क्यों न हों इस बार आपको एक सामान्य जायरीन की तरह ही यात्रा करनी होगी। 

 

ये भी पढ़ें - 

भारत जोड़ो यात्रा को बीच में ही छोड़ना चाहते थे राहुल गांधी, जानिए क्या थी वजह?

'हम जातिवाद के खिलाफ, भारत बने हिंदू राष्ट्र', आप की अदालत में बोले बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत