1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गणेश चतुर्थी के साथ भारी बारिश का अलर्ट, बुधवार को कहां-कहां रहेगी छुट्टी?

गणेश चतुर्थी के साथ भारी बारिश का अलर्ट, बुधवार को कहां-कहां रहेगी छुट्टी?

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Aug 26, 2025 11:40 pm IST,  Updated : Aug 26, 2025 11:49 pm IST

गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर कुछ राज्यों में इस त्योहार के अलावा भारी बारिश के कारण भी स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है।

गणेश चतुर्थी का त्योहार- India TV Hindi
गणेश चतुर्थी का त्योहार Image Source : PIXABAY.COM

देश के कई राज्यों में बुधवार को गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर ज्यादातर स्कूल-कॉलेज और शिक्षण संस्थान बंद रहते हैं। यह त्योहार बच्चों को खुशी-खुशी बप्पा का स्वागत करने और विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने का मौका देता है। हालांकि, इस बार कुछ राज्यों में गणेश चतुर्थी के अलावा भारी बारिश के कारण भी स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है।

गणेश चतुर्थी पर इन राज्यों में रहेगी छुट्टी

गणेश चतुर्थी का त्योहार खासकर महाराष्ट्र में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है, और इसी कारण यहां कई जिलों में पूरे 10 दिनों तक स्कूलों की छुट्टी रहती है। इसके अलावा, गोवा, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और गुजरात जैसे राज्यों में भी इस दिन स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

बारिश के कारण इन राज्यों में भी स्कूल बंद

गणेश चतुर्थी के साथ-साथ उत्तर भारत के कई राज्यों में हो रही भारी बारिश के कारण भी स्कूलों में छुट्टी का फरमान जारी किया गया है।

  1. जम्मू-कश्मीर: भारी बारिश के चलते कई क्षेत्रों में स्कूल बंद हैं।
  2. राजस्थान: भारी बारिश के कारण कई जिलों में स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है।
  3. हिमाचल प्रदेश: भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं के चलते कई जिलों में स्कूल बंद रहेंगे।
  4. उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी के कारण कई जिलों में स्कूल बंद हो सकते हैं।
  5. पंजाब: मुख्यमंत्री के आदेश के अनुसार, भारी बारिश के चलते 27 अगस्त से 30 अगस्त तक स्कूल बंद रहेंगे।

स्कूल बंद रहने से बच्चों को गणेश चतुर्थी के उत्सव में शामिल होने का मौका मिलेगा, जहां जगह-जगह पंडाल सजाए जाते हैं और घरों में भी भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की जाती है। इस मौके पर तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं और कई जगहों पर डांस और गायन जैसी प्रतियोगिताएं भी होती हैं।

ये भी पढ़ें-

BJP अध्यक्ष बनने की अटकलों पर शिवराज चौहान का आया बयान, बोले- कभी नहीं सोचा, और ना ही...

"तेजस्वी यादव बिहार के हितैषी नहीं, दुश्मन बन चुके हैं", डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का बड़ा हमला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत