1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. History of 15 August: 15 अगस्त को दुनियाभर में हुईं ये बड़ी घटनाएं, जानें इतिहास के पन्नों में और क्या-क्या दर्ज

History of 15 August: 15 अगस्त को दुनियाभर में हुईं ये बड़ी घटनाएं, जानें इतिहास के पन्नों में और क्या-क्या दर्ज

 Published : Aug 14, 2022 08:35 pm IST,  Updated : Aug 15, 2022 06:05 am IST

15 अगस्त की तारीख केवल भारत की आजादी के लिए ही नहीं याद की जाती है बल्कि इतिहास के पन्नों में कई ऐसी घटनाएं दर्ज हैं जिनके लिए भी ये तारीख जानी जाती है।

GPO built by the British in Calcutta- India TV Hindi
GPO built by the British in Calcutta Image Source : POSTALMUSEUM.ORG

Highlights

  • 15 अगस्त 1947 को भारत ने ली आजाद हवा में सांस
  • 1972 में 15 अगस्त के ही दिन PIN कोड लागू किया गया
  • 15 अगस्त 2021 को तालिबान ने काबुल पर किया था कब्जा

History of 15 August: अंग्रेजों की लंबी गुलामी के बाद भारत ने आखिरकार 15 अगस्त 1947 को आजाद हवा में सांस ली और आजाद सुबह का सूरज देखा। हालांकि, इस सूरज में बंटवारे के जख्म का दर्द भी था। बंटवारे के बाद मिली आजादी खुशी के साथ ही दंगों और सांप्रदायिक हिंसा का दर्द भी दे गई। लेकिन 15 अगस्त की तारीख केवल भारत की आजादी के लिए ही नहीं याद की जाती है बल्कि इतिहास के पन्नों में कई ऐसी घटनाएं दर्ज हैं जिनके लिए भी ये तारीख जानी जाती है। देश-दुनिया के इतिहास में 15 अगस्त की तारीख पर दर्ज प्रमुख घटनाओं कुछ इस प्रकार है:-

15 अगस्त की तारीख भारतीय डाक सेवा के इतिहास में एक खास कारण से दर्ज है। दरअसल 1972 में 15 अगस्त के ही दिन ‘पोस्टल इंडेक्स नंबर’ यानी PIN कोड लागू किया गया था। हर इलाके के लिए अलग पिन कोड होने से डाक की आवाजाही में आसानी होने लगी। अमेरिकी फौज के अफगानिस्तान से वापस जाने के बाद 15 अगस्त 2021 को तालिबान के लड़ाकों ने राजधानी काबुल पर नियंत्रण कर लिया और इसी के साथ पूरे देश पर तालिबान का कब्जा हो गया। इसके बाद राष्ट्रपति अशरफ गनी अफगानिस्तान छोड़कर चले गए। 

  • 1854: ईस्ट इंडिया रेलवे ने कलकत्ता (अब कोलकाता) से हुगली तक पहली यात्री ट्रेन चलाई, हालांकि आधिकारिक तौर पर इसका संचालन 1855 में शुरू हुआ
  • 1866: लिकटेंस्टीन जर्मनी के शासन से मुक्त हुआ। 
  • 1872: भारतीय दार्शनिक श्री अरबिंदो का जन्म हुआ। 
  • 1886: भारत के महान संत और विचारक गुरु रामकृष्ण परमहंस उर्फ गदाधर चटर्जी का निधन हुआ था। 
  • 1945: दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया दोनों आजाद हुए। 
  • 1947: भारत को अंग्रेज़ों की हुकूमत से आजादी मिली। 
  • 1947: रक्षा वीरता पुरस्कारों-परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र की स्थापना हुई। 
  • 1950: भारत में 8.6 की तीव्रता वाले भूकंप के कारण 20 से 30 हजार लोगों की मौत हो गई थी। 
  • 1960: कांगो फ्रांस की गुलामी से आज़ाद हुआ था। 
  • 1971: बहरीन ब्रिटेन के शासन से आजाद हुआ था। 
  • 1975: बांग्लादेश में सैनिक क्रान्ति। 
  • 1982 : राष्ट्रव्यापी रंगीन प्रसारण और टीवी के राष्ट्रीय कार्यक्रम की शुरुआत। 
  • 1990: जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल आकाश का सफल प्रक्षेपण। 
  • 2007: दक्षिण अमेरिकी देश पेरु के मध्य तटीय इलाके में 8.0 तीव्रता के भूकंप से 500 से ज्यादा लोगों की मौत। 
  • 2021: हैती में भूकंप से 724 लोगों की मौत।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत