1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 25 अप्रैल का इतिहास: वो दिन जब रंगीन हुआ था दूरदर्शन, जानें इस तरीख का अहम घटनाएं

25 अप्रैल का इतिहास: वो दिन जब रंगीन हुआ था दूरदर्शन, जानें इस तरीख का अहम घटनाएं

 Published : Apr 24, 2022 09:46 pm IST,  Updated : Apr 24, 2022 09:46 pm IST

देश में ‘बुद्धू बक्सा’ यानी दूरदर्शन का आना जितनी बड़ी खबर थी, उतनी ही बड़ी खबर थी उसका रंगीन हो जाना। 25 अप्रैल 1982 ही वह दिन था जब दूरदर्शन ब्लैक एंड व्हाइट से रंगीन हो गया। 

The day when Doordarshan aired in full colors.- India TV Hindi
The day when Doordarshan aired in full colors. Image Source : DOORDARSHAN

Highlights

  • 25 अप्रैल को रंगीन हुआ था दूरदर्शन चैनल
  • द. अफ्रीका में अश्वेतों को मिला मताधिकार
  • नेपाल में भीषण भूकंप से हुई थी भारी तबाही

नई दिल्ली। एक जमाने में लोग सिनेमा के पर्दे पर लोगों को चलते फिरते देखकर हैरान हुआ करते थे। फिर टेलीविजन के रूप में कुछ इंच का यह जादू घरों तक पहुंचने लगा। घर कितना बड़ा है इसका अंदाजा उसपर लगे ‘एंटेना’ से लगाया जाता था। शाम के वक्त ‘एंटेना’ की दिशा बदलना और चिल्लाकर पूछना ‘आया क्या’ इस बात का संकेत होता था कि फलाने घर में टेलीविजन पर तस्वीर साफ नहीं आ रही है। 

ये बातें पुरानी जरूर हैं, लेकिन ज्यादातर लोगों के जहन में आज भी ताजा हैं। देश में ‘बुद्धू बक्सा’ यानी दूरदर्शन का आना जितनी बड़ी खबर थी, उतनी ही बड़ी खबर थी उसका रंगीन हो जाना। 25 अप्रैल 1982 ही वह दिन था जब दूरदर्शन ब्लैक एंड व्हाइट से रंगीन हो गया। 

देश दुनिया के इतिहास में 25 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 

1809: ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और पंजाब के सिख शासक रणजीत सिंह के बीच अमृतसर संधि पर हस्ताक्षर किए गए। 

1867: जापान की राजधानी टोक्यो में विदेशी व्यापार की अनुमति दी गई। 

1905: दक्षिण अफ्रीका में अश्वेतों को मताधिकार मिला। 

1954: बेल लैब्स ने न्यूयार्क में पहली बार सोलर बैटरी बनाने की घोषणा की। 

1953: कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के दो वैज्ञानिकों जेम्स डी वॉटसन और फ्रांसिस क्रिक ने डीएनए की संरचना की व्याख्या कर जीव विज्ञान की इस बुनियादी पहेली का जवाब खोज लिया कि जीव अपना वंश कैसे बढ़ाते हैं। इन दोनों वैज्ञानिकों को उनकी इस खोज के लिए 1962 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1957: सोडियम परमाणु रिएक्टर पहली बार संचालित किया गया। 

1975: सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया। 

1980: अमेरिकी सेना ने तेहरान स्थित अपने दूतावास से 53 बंधकों को छुड़ाने का गोपनीय अभियान चलाया, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिल पाई और आठ अमेरिकी सैनिक मारे गए। ये संकट 444 दिन तक चला और अंतत: जनवरी 1981 में इन बंधकों की रिहाई हो पाई। 

1981: जापान के सुरूगा में एक परमाणु संयंत्र में मरम्मत कार्य के दौरान 100 से अधिक मजदूर परमाणु विकिरण का शिकार हुए। 

1982: दिल्ली में टेलीविजन पर पहली बार रंगीन प्रसारण की शुरूआत हुई। 

1983: जर्मनी की पत्रिका 'स्टर्न' ने हिटलर की उस विवादास्पद डायरी को छापना शुरू किया, जिसे उसने कथित रूप से दूसरे विश्वयुद्घ के दौरान कलमबद्ध किया था। डायरी की प्रामाणिकता पर कई सवाल उठाए गए। 

1989: इथियोपिया में दिमागी बुखार से 20 हजार से ज्यादा लोगों की मौत। यह बीमारी सूडान तक फैली और वहां भी कम से कम 400 लोगों की मौत।

2010: भारतीय नौसेना ने पुराने हो चुके चेतक हेलीकाप्टरों की जगह लाइट यूटिलिटी हेलीकाप्टर खरीदने की प्रक्रिया शुरू की। 

2013: ब्रिटेन ने सोमालिया में अपना दूतावास 27 वर्ष के बाद दोबारा खोला। 

2015: नेपाल में भीषण भूकंप ने भारी तबाही मचाई। राजधानी काठमांडू के नजदीक आए इस भूकंप से जानमाल का बड़ा नुकसान हुआ। 

2020: देश में कोविड-19 से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 779 पहुंची थी, संक्रमण के मामले बढ़ कर 24,942 हो गये थे। 

2021: पद्म भूषण से सम्मानित मशहूर शास्त्रीय गायक पंडित राजन मिश्र का कोविड के कारण निधन। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत