1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर में सरपंच की हत्या में शामिल हिज़बुल मुजाहिद्दीन मॉड्यूल का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

कश्मीर में सरपंच की हत्या में शामिल हिज़बुल मुजाहिद्दीन मॉड्यूल का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 14, 2022 04:14 pm IST,  Updated : Mar 14, 2022 04:14 pm IST

एक सरपंच की हत्या में शामिल हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने बाद आतंकवादियों के तीन सहयोगियों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। सरपंच शब्बीर अहमद मीर की आतंकवादियों ने शुक्रवार रात कुलगाम के अदौरा स्थित उनके आवास के पास हत्या कर दी थी।

jammu kashmir Police- India TV Hindi
jammu kashmir Police Image Source : FILE

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में एक सरपंच की हत्या में शामिल हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने बाद आतंकवादियों के तीन सहयोगियों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। सरपंच शब्बीर अहमद मीर की आतंकवादियों ने शुक्रवार रात कुलगाम के अदौरा स्थित उनके आवास के पास हत्या कर दी थी।

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी), विजय कुमार ने ट्विटर पर कहा, ‘कुलगाम पुलिस ने हाल ही में सरपंच शब्बीर अहमद मीर की हत्या में शामिल प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और सक्रिय रूप से शामिल आतंकवादियों के तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया।’ उन्होंने कहा कि पुलिस ने संबंधित सामग्री के साथ-साथ अपराध को अंजाम देने में इस्तेमाल किए गए वाहनों को भी जब्त कर लिया है। 

कुमार ने कहा, ‘जांच के दौरान पता चला कि सरपंच की हत्या हिजबुल मुजाहिदीन आतंकवादी मुश्ताक यातू ने हिजबुल मुजाहिदीन के प्रमुख आतंकवादी फारूक नल्ली के निर्देश पर की।’ पुलिस ने पहले कहा था कि मीर को श्रीनगर के एक सुरक्षित होटल में आवास दिया गया था, लेकिन वह इसे छोड़ कर बिना अधिकारियों को बताए अपने घर पहुंच गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत