1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Army Day के लिए 15 जनवरी की तारीख का चयन कैसे हुआ? यहां मिलेगी सेना दिवस से जुड़ी पूरी जानकारी

Army Day के लिए 15 जनवरी की तारीख का चयन कैसे हुआ? यहां मिलेगी सेना दिवस से जुड़ी पूरी जानकारी

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 15, 2024 09:08 am IST,  Updated : Jan 15, 2024 09:08 am IST

हर साल 15 जनवरी को आर्मी डे के रूप में मनाया जाता है। यह दिन भारतीय सेना के साथ ही साथ हर एक देशवासी के लिए गर्व का दिन होता है। आज हम आपको बताएंगे कि आर्मी डे के लिए 15 जनवरी को ही क्यों चुना गया?

भारतीय सेना- India TV Hindi
भारतीय सेना Image Source : SOCIAL MEDIA

भारतीय सेना का नाम सुनते ही हर भारतीय की छाती गर्व से चौड़ी हो जाती है। हमारी सेना 24 घंटे बॉर्डर पर खड़े रहकर हम सभी की रक्षा करती है। हम अपनी सेना की बहादुरी के कारण ही अपने घरों में चैन की नींद सो पाते हैं। हमारी आर्मी की बहादुरी की जितनी भी तारीफ की जाए, वह कम ही होगा। हर साल 15 जनवरी को हम 'आर्मी डे' मनाते हैं। इस दिन हम अपनी सेना की बहादुरी को याद करते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि 15 जनवरी को ही आर्मी डे के लिए क्यों चुना गया। आज हम आपको इसके पीछे का कारण बताएंगे।

15 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है 'आर्मी डे'

हर साल 15 जनवरी का दिन भारतीय सेना के साथ-साथ हर भारतीय के लिए गर्व का दिन होता है क्योंकि इसी दिन हम 'आर्मी डे' मनाते हैं। इस दिन अलग-अलग जगहों पर कई कार्यक्रमों का आयोजन होता है। इन कार्यक्रमों में सेना की वीरता, उनके शौर्य और कुर्बानियों को याद किया जात है। लेकिन क्या कभी सोचा है कि 15 जनवरी को ही आर्मी डे क्यों मनाया जाता है?

दरअसल हमारी आर्मी का गठन तब हुआ था जब हमारा देश अंग्रेजों के अधीन हुआ करता था। तब आर्मी के वरिष्ठ अधिकारी अंग्रेज ही हुआ करते थे। साल 1947 में हमारा देश आजाद हो गया मगर अभी भी वरिष्ठ पदों पर अंग्रेज ही आसीन होते थे। मगर साल 1949 में ब्रिटिश के आखिरी कमांडर जनरल फ्रांसिस बुचर ने भारतीय सेना की पूरी कमान लेफ्टिनेंट जनरल के. एम. करियप्पा को सौंप दिया। बता दें कि 15 जनवरी ही वह तारीख थी जब पहली बार इंडियन आर्मी की कमान किसी भारतीय के हाथ में आई। तब से ही हर साल 15 जनवरी को ही 'आर्मी डे' मनाया जाता है।

इस साल आर्मी डे कहां आयोजित हो रहा है

15 जनवरी 2024 को भारतीय सेना अपना 76वां आर्मी डे मना रहा है। इस साल आर्मी डे आयोजन देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बाहर उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ में मनाया जा रहा है। यह दूसरी बार है जब आर्मी डे का आयोजन दिल्ली से बाहर हो रहा है। पिछले साल 2023 में आर्मी डे का आयोजन बेंगलुरु के गोविंदस्वामी परेड ग्राउंड में आयोजित हुआ था।

ये भी पढ़ें-

Army Day 2024: आजाद भारत के पहले फील्ड मार्शल एम करियप्पा कौन थे? यहां पढ़ें उनकी कहानी

देशभर में मकर संक्राति की धूम, कड़ाके की ठंड में भी गंगा स्नान कर रहे श्रद्धालु, हरिद्वार से सामने आया VIDEO

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत