1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सावन का तीसरा सोमवार आज, देशभर के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सावन का तीसरा सोमवार आज, देशभर के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

 Edited By: Amar Deep
 Published : Jul 28, 2025 08:36 am IST,  Updated : Jul 28, 2025 08:43 am IST

सावन के तीसरे सोमवार पर देशभर के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। काशी से लेकर उज्जैन तक जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी हुई है। शिव मंदिरों में हर हर महादेव और बम बम भोले के जयघोष से गूंज रहे हैं।

महाकाल मंदिर में की गई पूजा-अर्चना।- India TV Hindi
महाकाल मंदिर में की गई पूजा-अर्चना। Image Source : ANI

सावन का महीना शुरू हो गया है। ये पूरा महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। वहीं आज सावन का तीसरा सोमवार है। ऐसे में सावन के तीसरे सोमवार के दिन देशभर के शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। सावन में सोमवार का अधिक महत्व माना जाता है, लोग इस दिन व्रत-पूजन इत्यादि बड़े धूमधाम से करते हैं। इस माह में ही लोग कावंड़ लेकर आते हैं और शिव जी को गंगाजल अर्पित करते हैं।

देशभर के मंदिरों में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु-

वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार पर मंगल आरती की गई। 

काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार देखने को मिली। इस दौरान प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कराई गई। 

अहमदाबाद के कोटेश्वर महादेव मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। यहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।

राजधानी दिल्ली के चांदनी चौक में स्थित गौरी शंकर मंदिर में श्रद्धालुओं के सावन के तीसरे सोमवार पर पूजा-अर्चना की।

अयोध्या के क्षीरेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने सावन के तीसरे सोमवार पर पूजा-अर्चना की। 

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। यहां सोमवार के तीसरे सोमवार पर मंगल आरती की गई। 

देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। यहां सावन के तीसरे सोमवार पर पूजा-अर्चना की गई। 

राजस्थान के तारकेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने सावन के तीसरे सोमवार पर पूजा-अर्चना की।

हरिद्वार के दक्षेश्वर महादेव मंंदिर में श्रद्धालुओं ने सावन के तीसरे सोमवार पर पूजा-अर्चना की। 

अयोध्या के नागेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। यहां श्रद्धालुओं ने सावन के तीसरे सोमवार पर पूजा-अर्चना की।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत