1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IAS Pooja Singhal News: आईएएस पूजा सिंघल और सीए सुमन की मुश्किलें बढ़ीं, फिर 4 दिन की रिमांड, मनरेगा फंड घोटाले का है आरोप

IAS Pooja Singhal News: आईएएस पूजा सिंघल और सीए सुमन की मुश्किलें बढ़ीं, फिर 4 दिन की रिमांड, मनरेगा फंड घोटाले का है आरोप

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : May 16, 2022 04:50 pm IST,  Updated : May 16, 2022 05:35 pm IST

IAS Pooja Singhal News: ईडी के अनुसार, पूजा सिंघल के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान उन्हें जो डॉक्यूमेंट्स मिले हैं, वह हैरान करने वाले हैं और अगर वह सामने आए तो हड़कंप मच जाएगा। इस पर कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के यहां इन्हें सीलबंद लिफाफे में जमा करा दिया गया है।

IAS Pooja Singhal- India TV Hindi
IAS Pooja Singhal Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की 5 दिन की रिमांड खत्म
  • पूजा सिंघल को फिर ले जाया गया कोर्ट
  • पूजा सिंघल और उनकी सीए सुमन को फिर 4 दिन की रिमांड पर लिया गया

IAS Pooja Singhal News: निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की 5 दिन की रिमांड खत्म हो गई है। इंडिया टीवी संवाददाता मुकेश के मुताबिक, पूजा को आज फिर कोर्ट ले जाया गया, जहां उन्हें और उनकी सीए सुमन कुमार को एक बार फिर 4 दिन की रिमांड पर भेजा गया है। गौरतलब है कि पूजा पर मनरेगा फंड में घोटाले के आरोप हैं। 

गौरतलब है कि मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार की खान, उद्योग सचिव आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल (IAS Pooja Singhal) को मनरेगा घोटाले के मामले में पिछले दिनों प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ के दौरान ईडी को कई चौंकाने वाली बातें पता लगी हैं। 

ईडी के अनुसार, पूजा सिंघल के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान उन्हें जो डॉक्यूमेंट्स मिले हैं, वह हैरान करने वाले हैं और अगर वह सामने आए तो हड़कंप मच जाएगा। इस पर कोर्ट के रजिस्‍ट्रार जनरल के यहां इन्हें सीलबंद लिफाफे में जमा करा दिया गया है। 

कौन हैं आईएएस पूजा सिंघल

पूजा सिंघल (IAS Pooja Singhal) साल 2000 बैच की झारखंड कैडर की IAS अधिकारी हैं। वह महज 21 साल की उम्र में आईएएस बन गई थीं और कम उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करने की वजह से उनका नाम लिम्‍का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। पूजा सिंघल ने करीब 20 सालों तक झारखंड में अलग-अलग पदों पर सेवाएं दी हैं। इस दौरान पूजा पर भ्रष्‍टाचार समेत कई गंभीर आरोप लगे। लेकिन सरकार ने उन्हें जांच के बाद क्लीन चिट भी दी। 

पूजा सिंघल का निजी जीवन भी काफी चर्चा में रहा है। उन्होंने दो शादियां की हैं, जिसमें उनकी पहली शादी झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी राहुल पुरवार से हुई, जोकि 12 साल तक चली और फिर तलाक हो गया। वहीं उनकी दूसरी शादी बिहार के रहने वाले बिजनेसमैन अभिषेक झा से हुई। वो जो रांची में पल्‍स हॉस्पिटल के एमडी हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत