1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather Forecast: दिल्ली में बारिश से फिर लौटेगी ठंड, जानिए कहां-कहां बरसेंगे बादल?

Weather Forecast: दिल्ली में बारिश से फिर लौटेगी ठंड, जानिए कहां-कहां बरसेंगे बादल?

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Feb 04, 2024 06:42 am IST,  Updated : Feb 04, 2024 07:19 am IST

राजधानी दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में बारिश हो रही है जिससे ठंड में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी हो सकती है। वहीं, पहाड़ों में बर्फबारी जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक कैसा रहेगा मौसम, जानिए-

rain and snowfall- India TV Hindi
बारिश और बर्फबारी से लौटी ठंड Image Source : FILE PHOTO

देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है जिससे तापमान में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार देश के कई हिस्सों में फिर से बारिश के लौटने के आसार हैं। दिल्ली में रविवार की सुबह से बारिश हो रही है जिससे ठंड का एहसास हो रहा है। वहीं पहाड़ों में बर्फबारी जारी है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में 5 और 6 फरवरी को सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। तो वहीं, ओडिशा, असम और मेघालय में 4 और 5 फरवरी को घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 4 फरवरी को कोल्ड डे की स्थिति रह सकती है।

अन्य राज्यों की बात करें तो पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग स्थानों पर 5 फरवरी को भारी बारिश, बर्फबारी के साथ ओलावृष्टि होने का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में 4 फरवरी को भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। राजधानी दिल्ली में 4 फरवरी यानी रविवार को तेज हवा के साथ तूफान आने की भी संभावना जताई गई है। दिल्ली में 8 फरवरी तक आसमान साफ ​​रहेगा और मध्यम कोहरा रहने की संभावना है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा, आईएमडी ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कुछ स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने की भविष्यवाणी की है। आईएमडी ने अपने बुलेटिन में लिखा, "पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 30-40 मील प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ आंधीआ सकती है और बिजली भी गिरने की संभावना है।"

पहाड़ों में हो रही बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में अटल टनल के आसपास के इलाकों में हुई बर्फबारी...चारों तरफ  बर्फ की सफेद चादर दिखी। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार बर्फबारी के कारण कई सड़कें बंद हैं., तो वहीं, मौसम विभाग ने पूरे हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिनों के लिए बर्फबारी होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में रविवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंहनगर में ओलावृष्टि और बारिश की संभावना है।

रविवार की सुबह से दिल्ली में हो रही है बारिश

अगले एक सप्ताह तक कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में तापमान रविवार को 14 डिग्री सेल्सियस, सोमवार को 13 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को 12 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 11 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 11 डिग्री सेल्सियस, 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। शुक्रवार को और शनिवार को 12 डिग्री से.रहने की संभावना है।

यूपी में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, लखनऊ में तापमान रविवार को 13 डिग्री सेल्सियस, सोमवार को 13 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को 14 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 12 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 10 डिग्री सेल्सियस, 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। शुक्रवार को और शनिवार को 11 डिग्री से.रहने की संभावना है।

बिहार में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, पटना में रविवार को तापमान 13 डिग्री सेल्सियस, सोमवार को 14 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को 14 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 13 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 11 डिग्री सेल्सियस, 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। शुक्रवार को और शनिवार को 11 डिग्री से. रह सकता है।

मुंबई में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पूरे दिन पारा का स्तर 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम भविष्यवाणी के अनुसार, मुंबई में तापमान रविवार को 25 डिग्री सेल्सियस, सोमवार को 25 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को 24 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 24 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 24 डिग्री सेल्सियस, 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। शुक्रवार को और शनिवार को 23 डिग्री से. रह सकता है।

हैदराबाद में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पूरे दिन पारा स्तर 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। हैदराबाद में तापमान रविवार को 21 डिग्री सेल्सियस, सोमवार को 22 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को 23 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 24 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 24 डिग्री सेल्सियस, 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। शुक्रवार को और शनिवार को 20 डिग्री से. रह सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत