1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रहें सतर्क, पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से बढ़ेगी शीतलहर, वीडियो में देखें मौसम का हाल

रहें सतर्क, पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से बढ़ेगी शीतलहर, वीडियो में देखें मौसम का हाल

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Dec 17, 2023 09:13 am IST,  Updated : Dec 17, 2023 02:59 pm IST

आने वाले कुछ दिनों में शीतलहर चलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-यूपी-बिहार सहित देश के कई राज्यों में ठंड बढ़ेगी। वहीं दक्षिणी राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जानें कैसा रहेगा मौसम?

weather update- India TV Hindi
सर्द हवाओं से गिरा तापमान, बढ़ने वाली है ठंड Image Source : FILE PHOTO

 दिसंबर की आज 17 तारीख है और महीने का आधा हिस्सा बीत चुका है और अब  ठंड भी धीरे-धीरे अपने पूरे शबाब पर आने लगी है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तराखंड समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंडसे दिन ढ़लते ही ठिठुरन बढ़ रही है। पहाड़ी इलाके में बर्फबारी जारी है तो वहीं पहाड़ों की तलहटी इलाकों में शीतलहर बढ़ती जा रही है। दक्षिणी राज्यों में  बारिश का सिलसिला थम नहीं रहा है। राजधानी दिल्ली में ठंड के साथ ही कोहरे की धुंध भी देखी जा रही है। आने वाले दिनों में दिल्ली में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। 25 दिसंबर तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के मुताबिक 18 दिसंबर से पहाड़ों से गुजरती हुई ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में पहुंच सकती हैं। स्काईमेट के अनुसार,  ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है जो जम्मू और कश्मीर की पहाड़ियों और 17 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी ला सकता है। हिमाचल प्रदेश में आज बर्फबारी की उम्मीद है। इसका असर दिल्‍ली-एनसीआर सहित मैदानी इलाकों में देखने को मिल सकता है।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पूरे दिन तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। इस पूरे सप्ताह  मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में तापमान रविवार को 13 डिग्री सेल्सियस, सोमवार को 14 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को 13 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 14 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 14 डिग्री सेल्सियस, 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। शुक्रवार को और शनिवार को तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

 

यूपी में बढ़ने वाली है ठंड

लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिन भर में पारा का स्तर 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, लखनऊ में रविवार को तापमान  11 डिग्री सेल्सियस, सोमवार को 13 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को 13 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 12 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 13 डिग्री सेल्सियस, 13 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। शुक्रवार को और शनिवार को 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

बिहार में भी गिरेगा तापमान

पटना में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सात दिवसीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, पटना में रविवार को तापमान 13 डिग्री सेल्सियस, सोमवार को 14 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को 13 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 12 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 14 डिग्री सेल्सियस, 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। वहीं शुक्रवार और शनिवार को तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

तमिलनाडु में कैसा रहेगा मौसम

मौसम का पूर्वानुमान एजेंसी, स्काईमेट के मुताबिक, दक्षिणी तमिलनाडु में आज यानि रविवार, 17 दिसंबर को हल्की से मध्यम बारिश की संभवना है और इसमें 24 घंटे के बाद काफी वृद्धि होगी।17 दिसंबर को तमिलनाडु के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है तो वहीं, 17 दिसंबर को केरल में मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, मुजफ्फराबाद और गिलगित-बाल्टिस्तान में छिटपुट बारिश और बर्फबारी हो सकती है। तमिलनाडु में आज सुबह से ही बारिश हो रही है।

देखें वीडियो-

मुंबई का मौसम

मुंबई में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिन भर पारा स्तर 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। अगले सात दिनों की मौसम भविष्यवाणी के अनुसार, मुंबई में तापमान रविवार को 24 डिग्री सेल्सियस, सोमवार को 25 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को 26 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 27 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 27 डिग्री सेल्सियस, 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। शुक्रवार और शनिवार को 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत