1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अगले 72 घंटे भारी... उत्तर भारत में घने कोहरे और शीत लहर का डबल अटैक, मौसम विभाग का ताजा अपडेट जारी

अगले 72 घंटे भारी... उत्तर भारत में घने कोहरे और शीत लहर का डबल अटैक, मौसम विभाग का ताजा अपडेट जारी

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Dec 18, 2025 09:45 pm IST,  Updated : Dec 18, 2025 09:51 pm IST

अगले कुछ दिनों में उत्तर भारत के कई हिस्सों में घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर प्रदेश और हरियाणा में 19 से 21 दिसंबर की सुबह के दौरान घना कोहरा छाने की संभावना है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PTI

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का सितम शुरू हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब सहित कई राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 से 21 दिसंबर के बीच उत्तर भारत के बड़े हिस्से में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश और हरियाण में सुबह के समय दृश्यता शून्य तक गिर सकती है। 21 दिसंबर तक स्थिति गंभीर बनी रहेगी। पंजाब, उत्तराखंड और बिहार में 19 और 20 दिसंबर को भारी कोहरा रहेगा। वहीं, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और झारखंड में भी अगले दो दिनों तक कोहरे का असर दिखेगा।

आने वाले दिनों में और बढ़ने वाली है ठिठुरन 

वहीं, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों तक 'कोल्ड डे' से लेकर 'गंभीर कोल्ड डे' की स्थिति बनी रहेगी। अगले 24 घंटों में उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान स्थिर रहेगा, लेकिन उसके बाद इसमें 2-3 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, पंजाब और हरियाणा में अधिकतम तापमान में 1-3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। इसके अलावा, पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में 18 दिसंबर को शीत लहर यानी कोल्ड वेव चलने का अनुमान है।

पिछले 24 घंटों में कई शहरों में कोहरे ने रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है-

  1. उत्तर प्रदेश: आगरा, बरेली, प्रयागराज और कानपुर में विजिबिलिटी शून्य तक दर्ज की गई।
  2. पंजाब और हरियाणा: चंडीगढ़ और पटियाला में दृश्यता 30 से 50 मीटर के बीच रही।
  3. उत्तराखंड: हरिद्वार और पंतनगर में विजिबिलिटी 25-75 मीटर के आसपास दर्ज की गई।

यात्रियों और मछुआरों के लिए चेतावनी

घने कोहरे की वजह से उत्तर भारत में सुबह के समय आवागमन बाधित हो सकता है। चालकों को विशेष रूप से उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। मछुआरों को 18 से 20 दिसंबर तक बंगाल की खाड़ी, विशेष रूप से मन्नार की खाड़ी और उससे सटे कोमोरिन क्षेत्र में न जाने की चेतावनी दी जाती है।

ये भी पढ़ें- 

किन देशों से मिलती हैं भारत की सरहदें और किसके साथ है सबसे लंबा बॉर्डर?

हेलमेट से लेकर रेड लाइट जंप तक, इन मामलों में नेशनल लोक अदालत देगी राहत; जानें यहां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत