भारत के अधिकांश हिस्सों में मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है और यही वजह है कि देश के अलग-अलग हिस्सों से बारिश की खबरें लगातार आ रही हैं। एक तरफ जहां बारिश के चलते लोगों को जानलेवा गर्मी से छुटकारा मिला हैतो दूसरी तरफ कई इलाकों में जनजीवन अस्तव्यस्त हो जाता है। बारिश के इस मौसम में लैंडस्लाइड से लेकर जलभराव तक की खबरें आ रही हैं।
देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश से जुड़ी खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें:
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भारी बारिश के कारण सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
शाहजहांपुर के जिला अस्पताल में भारी बारिश की वजह से पानी भर गया है। 4 से 5 फीट पानी भरने की वजह से अस्पताल की आवासीय कॉलोनी के लोग फंस गए हैं। उन्हें रेस्क्यू करने के लिए NDRF की टीम मौके पर मौजूद है। गर्रा और खनौत नदियों के जलस्तर बढ़ने से शहर के अजीजगंज, कांशीराम कालोनी समेत कई इलाके पूरी तरह जलमग्न हुए। (रिपोर्ट: शोएब रजा)
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति देखने को मिली। वीडियो कोपरखैराने अंडरपास से है।
असम के गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर अब खतरे के निशान से नीचे है।
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सड़क पर बाढ़ का पानी आने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
भारी बारिश के कारण नवी मुंबई के अलग-अलग हिस्सों में जलभराव देखने को मिल रहा है। यह वीडियो सानपाड़ा अंडरपास से है।
शुक्रवार की सुबह अचानक शुरू हुई तेज बारिश के चलते मुंबई में स्थित अंधेरी सबवे भर गया है। फिलहाल रस्सी और बैरिकेड लगाकर सबवे को बंद किया गया है। आज दोपहर करीब 4 बजे 3.91 मीटर का हाईटाइड है। इस दौरान समंदर में 13 फीट ऊंची लहरें उठेंगी। शहर में अगर तेज़ बारिश का सिलसिला जारी रहा तो कई निचले इलाकों में जलभराव की समस्या हो सकती है। अभी मुंबई के परेल,दादर,बोरीवली,कांदिवली,अंधेरी,सांताक्रूज,सायन में बारिश हो रही है। (रिपोर्ट: अतुल सिंह)
असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा सिक्किम, बिहार और अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान जताया है।
12-15 जुलाई के दौरान कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक में भारी वर्षा होने की संभावना है।
IMD ने शिमला में आज और कल के लिए भारी बारिश की भविष्यवाणी करते हुए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। इसके साथ ही 17 जुलाई तक राज्य के कई इलाकों में लगातार बारिश होने का अनुमान जताया है।
उत्तर प्रदेश में मॉनसून ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के अनुसार, नोएडा, गाजियाबाद समेत आसपास के इलाकों में आज बारिश हो सकती है। इसके अलावा गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, अयोध्या समेत 23 जिलों में मूसलाधार बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली में गुरुवार को जहां उमस भरा दिन रहा वहीं शुक्रवार को मध्यम बारिश होने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से 3 डिग्री ज्यादा है। दिन में ह्यूमिडिटी 56 से 91 प्रतिशत के बीच रही। शहर में न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
संपादक की पसंद