1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LIVE: देश के कई हिस्सों में आज बारिश की संभावना, जानिए क्या है मौसम का लेटेस्ट अपडेट

LIVE: देश के कई हिस्सों में आज बारिश की संभावना, जानिए क्या है मौसम का लेटेस्ट अपडेट

 Updated : Jul 24, 2024 11:59 pm IST

पूरे देश में बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। यूपी बिहार से लेकर महाराष्ट्र तक हर तरफ सैलाब ही सैलाब नजर आ रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं।

Rains, Flood, IMD Weather Alert- India TV Hindi
देश के कई इलाकों में बारिश ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

देश में मॉनसून अपने उफान पर है और तमाम इलाकों में बादल अपनी पूरी ताकत के साथ बरस रहे हैं। बाढ़ और बारिश ने सबसे ज्यादा तबाही यूपी में मचाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भीषण बारिश और बाढ़ से उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, असम समेत पूर्वोत्तर के कुछ इलाकों में भी भारी बारिश की वजह से जनजीवन के अस्त-व्यस्त होने की खबरें हैं।

बारिश और मौसम से जुड़े हर छोटे-बड़े अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें:

Weather Update Live

Auto Refresh
Refresh
  • 2:42 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    रायपुर में आज बारिश हुई

    छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी आज बारिश हुई। बता दें कि छ्त्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट था।

  • 12:01 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

    दिल्ली में बुधवार की सुबह उमस भरी रही। इसके साथ ही मौसम विभाग ने आज हल्की बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 77 प्रतिशत दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री अधिक है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना हैं।

     

  • 9:49 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    हरियाणा के अंबाला में भी बरसे बादल

    हरियाणा के अंबाला शहर के कई हिस्सों में बुधवार की सुबह बारिश हुई। बता दें कि उत्तर भारत के कई हिस्सों में बुधवार को बारिश का अलर्ट था।

  • 9:47 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    केरल के कोझिकोड में कुछ जगहों पर जलभराव

    केरल के कोझिकोड शहर में आज रात हुई बारिश के बाद कुछ जगहों पर बारिश के कारण जलभराव देखा गया।

  • 7:59 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    गुजरात के अरावली में मूसलाधार बारिश

    गुजरात के अरावली में मूसलाधार बारिश की वजह से पूरे इलाका पानी में जलमग्न हो गया है। शहर में एक फीट तक पानी भरा हुआ है और सड़कें पानी से लबालब हो गई हैं। निचले इलाकों में पानी भर गया है और लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर है।

  • 7:29 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    नेपाल में बारिश से परमान नदी उफान पर

    नेपाल में लगातार हो रही बारिश से परमान नदी उफान पर है। इसके कारण नदी का पानी निचले इलाकों में भी घुस गया है और इसका बहाव तेजी से खेतों की ओर हो रहा है।

  • 6:56 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    बिहार के कई इलाकों में बाढ़ के हालात

    बिहार में भी कई इलाकों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। मुजफ्फरपुर में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं और करीब 50‎ हजार से ऊपर की आबादी बाढ़ में घिर गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज बिहार के 24 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

     

  • 6:55 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    गोरखपुर में खतरे के निशान के पार राप्ती नदी

    उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में राप्ती नदी खतरे के निशान के पार बह रही है। सड़कों पर नाव चल रही है। बाढ़ की वजह से 50 से ज्यादा गांव डूब गए हैं। यहां रहने वाले लोग या तो घर छोड़कर पलायन कर रहे हैं या फिर घरों की छत पर रहने को मजबूर हैं। लगातार बिगड़ते हालात को देखते हुए बाढ़ प्रभावित इलाकों में NDRF की टीमें तैनात कर दी गईं हैं।

  • 6:55 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    इन राज्यों में आज हो सकती है तेज बारिश

    मौसम विभाग ने आज गोवा, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत