1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तर भारत में झुलसाने वाली गर्मी, बठिंडा और गंगानगर में 50 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान, जानें कब आएगा मानसून

उत्तर भारत में झुलसाने वाली गर्मी, बठिंडा और गंगानगर में 50 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान, जानें कब आएगा मानसून

 Written By: Mangal Yadav
 Published : Jun 11, 2025 12:42 pm IST,  Updated : Jun 11, 2025 12:55 pm IST

उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। पंजाब के बठिंडा में देश का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। दिल्ली में मंगलवार को इस मौसम का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया।

उत्तर भारत में झुलसाने वाली गर्मी - India TV Hindi
उत्तर भारत में झुलसाने वाली गर्मी Image Source : PTI

नई दिल्लीः दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप देखा जा रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, बिहार और झारखंड में भीषण गर्मी पड़ रही है। वहीं, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भी लू जैसी स्थिति देखी जा रही है। पिछले सात दिन में देशभर के तापमान में 8 से 13 डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा हुआ है। पंजाब और राजस्थान में अधिकतम तापमान 50 डिग्री के करीब पहुंच गया है। 

बठिंडा देश का सर्वाधित गर्म स्थान

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को पंजाब का बठिंडा 47.6°C के साथ देश में सबसे गर्म रहा। इसके बाद राजस्थान  के गंगानगर में 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा कोटा में 46.3, चूरू में 45.5, चित्तोड़गढ़ में 45.4 और बीकानेर में 45.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

हरियाणा और मध्य प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी

वहीं, हरियाणा के सिरसा में अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री दर्ज किया गया। रोहतक में 46.1, नारनौल में 45.2 डिग्री दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश के नौगांव में 46.1 डिग्री, नर्मदापुरम में 45.9, गुना में 45.4 डिग्री, टीकमगढ़ में 45.2 और सागर में 45 डिग्री सेल्सियम दर्ज किया गया। 

झांसी में दर्ज हुआ यूपी का सर्वाधित तापमान

उत्तर प्रदेश के झांसी में राज्य का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। झांसी में 46 डिग्री, औराई 45.2 डिग्री और आगरा में 45.1 डिग्री सेल्सियम दर्ज किया गया। 13 जून से उत्तर-पश्चिम भारत में लू की स्थिति में धीरे-धीरे राहत मिलने की संभावना है।

उत्तर भारत में झुलसाने वाली गर्मी
Image Source : PTIउत्तर भारत में झुलसाने वाली गर्मी

दिल्ली में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट

दिल्ली में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। बुधवार को आयानगर में 45.5 डिग्री, पालम 44.6 डिग्री, रिज  45 डिग्री, लोधी रोड 43.6 डिग्री और सफदरजंग में 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को ऐसा ही मौसम बना रहेगा। हालांकि रात के समय बारिश हो सकती है। 

जानें कब आएगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार 12 से 15 जून के बीच दक्षिण भारत में तेज मानसूनी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही उत्तर भारत में भी मानसून के आने के आसार दिख रहे हैं। दिल्ली में मानसून 28-29 जून तक आने की उम्मीद हैं। दिल्ली में समय से पहले एक-दो दिन पहले मानसून की एंट्री की संभावना दिख रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत