1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देश के 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानिए आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम?

देश के 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानिए आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम?

 Written By: Mangal Yadav
 Published : Jun 17, 2025 07:35 am IST,  Updated : Jun 17, 2025 07:46 am IST

देश के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश समेत देश के 15 राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं। इस दौरान तेज हवाएं भी चलने की संभावना है।

भारी बारिश की चेतावनी - India TV Hindi
भारी बारिश की चेतावनी Image Source : PTI

नई दिल्लीः दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान देश के 14 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। पूर्वानुमान के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम सहित दक्षिण भारत के अन्य हिस्सों में भी आज हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होगी। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा सहित पूर्वी और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में भी मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।  

मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि 17-18 जून के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, तेलंगाना, कराईकल, केरल और माहे, लक्षद्वीप, कर्नाटक में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। अलग-अलग स्थानों पर गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। 

अगले 24 घंटे के दौरान यहां होगी बारिश

17 से 20 जून के दौरान गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज के साथ बारिश के आसार हैं। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, बिहार, झारखंड, ओडिशा में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है। वहीं, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश में छिटपुट भारी वर्षा की संभावना है। 21 और 22 जून को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश में बारिश हो सकती है।

भारी बारिश की चेतावनी
Image Source : PTIभारी बारिश की चेतावनी

 दिल्ली में अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने बुधवार तक राष्ट्रीय राजधानी के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है, जिसमें गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। साथ ही 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली-एनसीआर में आज भी आसमान में बादल छाए हुए हैं। आज शाम तक हल्की बारिश हो सकती है।

गुरुग्राम में बादल
Image Source : PTIगुरुग्राम में बादल

इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

  1. केरल
  2. तमिलनाडु
  3. कर्नाटक
  4. गोवा
  5. महाराष्ट्र
  6. गुजरात
  7. मध्य प्रदेश
  8. छत्तीसगढ़
  9. ओडिशा
  10. पश्चिम बंगाल
  11. झारखंड
  12. बिहार
  13. सिक्किम
  14. उत्तराखंड
  15. हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट

मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ी इलाकों में भी मानसून तांडव मचा रहा है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक हिमाचल में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है और 20 जून के बाद कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत