1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IMD Weather Update: करवाचौथ पर मौसम का कितना असर? जानें कैसा रहेगा 13 अक्टूबर का दिन

IMD Weather Update: करवाचौथ पर मौसम का कितना असर? जानें कैसा रहेगा 13 अक्टूबर का दिन

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Oct 13, 2022 08:28 am IST,  Updated : Oct 13, 2022 08:32 am IST

IMD Weather Update: करवाचौथ पर महिलाएं पूरे दिन व्रत रखती हैं और रात में चांद का दीदार करने के बाद खाना खाती हैं। ऐसे में अगर मौसम की वजह से चांद नहीं दिखा तो महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यहां हम आपको ये बताने की कोशिश करेंगे कि आज मौसम कैसा रहेगा।

IMD Weather Update- India TV Hindi
IMD Weather Update Image Source : INDIA TV GFX

Highlights

  • 13 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बादल छाए रहेंगे
  • हल्की बारिश का भी अनुमान, लखनऊ में रात को बादल हो सकते हैं
  • दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से मौसम साफ

IMD Weather Update: देश में बीते दिनों कई राज्यों में जमकर बारिश हुई है। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि आज (13 अक्टूबर) यानी करवाचौथ के दिन मौसम कैसा रहेगा। दरअसल मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले कुछ दिनों तक बारिश का मौसम ही रहेगा। 13 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश का भी अनुमान है। 

इसके अलावा दिन में सूरज हल्का या ज्यादा दिखाई दे सकता है। वहीं अगर करवाचौथ के चांद की बात करें तो इसके रात 8 बजकर 19 मिनट पर निकलने की संभावना है। हालांकि मौसम के मिजाज की वजह से ये समय कई जगहों पर आगे-पीछे भी हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 13 से 16 अक्टूबर तक बादल छाए रहने की संभावना है। 

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम 

दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से मौसम साफ दिख रहा है। कल की तरह यहां धुंध नहीं है, जिससे ऐसा लगता है कि करवाचौथ पर महिलाओं को चांद का साफ दीदार हो सकता है। रात को न्‍यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने की उम्मीद है। हवा की रफ्तार 15 किमी प्रति घंटे रह सकती है।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम

यूपी की राजधानी लखनऊ में रात को बादल हो सकते हैं। न्‍यूनतम तापमान 22 डिग्री रह सकता है और हवा की रफ्तार 10 किमी प्रति घंटे रह सकती है। वहीं औद्योगिक नगरी कानपुर में रात को आसमान साफ रह सकता है। न्‍यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हवा की रफ्तार 15 किमी प्रति घंटे रह सकती है।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम

बिहार की राजधानी पटना में रात में बारिश हो सकती है। इस दौरान न्‍यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और हवा की रफ्तार 15 किमी प्रति घंटे रह सकती है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। 

मेट्रो सिटीज में चांद दिखाने की पूरी व्यवस्था

करवा चौथ में महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए दिन भर निर्जला व्रत रखती हैं और रात में चांद देखकर अपना व्रत खोलती हैं। इस साल चंद्रोदय का समय रात 8 बजकर 19 मिनट पर है। ऐसे में अगर मौसम ने करवट ली और बारिश हुई तो महिलाओं को चांद देखने में परेशानी हो सकती है। 

हालांकि दिल्ली, मुंबई, पुणे जैसी मेट्रो सिटी में चांद को साफ दिखवाने के लिए कई इंतजाम किए गए हैं। यहां कई सोसाइटी में ऊंटे स्टेज बनाए गए हैं, जहां से चांद को देखा जा सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत