1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Independence Day: जिस ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत बनाया गुलाम, एक भारतीय है आज उसका मालिक

Independence Day: जिस ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत बनाया गुलाम, एक भारतीय है आज उसका मालिक

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Aug 15, 2022 08:57 am IST,  Updated : Aug 15, 2022 11:18 am IST

Independence Day: भारत की हैसियत दुनिया में कितनी बढ़ी है, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि ईस्ट इंडिया कंपनी, एक ऐसी कंपनी जिसने हमारे देश में दो सदियों तक राज किया, आज उसका मालिक एक भारतीय बिजनेसमैन बनकर बैठा है।

Sanjiv Mehta- India TV Hindi
Sanjiv Mehta Image Source : INDIA TV

Highlights

  • भारतीय मूल के बिजनेसमैन संजीव मेहता ने खरीदी ईस्ट इंडिया कंपनी
  • दो सदियों तक ईस्ट इंडिया कंपनी ने किया राज
  • भारत 75 वर्षों में एक बड़ी आर्थिक ताकत बनकर उभरा

Independence Day : भारत आज आजादी की 76वीं वर्षगांठ रहा है। आजादी का अमृत महोत्सव देश के हर कोने में सेलिब्रेट किया जा रहा है। हर घर तिरंगा लगाने के बाद आज स्वाधीनता दिवस की 76वीं वर्षगांठ अंग्रेजों की गुलामी की जंजीरों से मुक्त होने की याद दिलाती है। आजादी के बाद भारत 75 वर्षों में एक बड़ी आर्थिक ताकत बनकर उभरा है। आज दुनिया भारत की ओर देखती है। हमारी रिसर्च एंड डेवलपमेंट का लोहा दुनिया मानती है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में हमने पूरे विश्व में अपनी पहचान बनाई है। भारत की हैसियत दुनिया में कितनी बढ़ी है, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि ईस्ट इंडिया कंपनी, एक ऐसी कंपनी जिसने हमारे देश में दो सदियों तक राज किया, आज उसका मालिक एक भारतीय बिजनेसमैन बनकर बैठा है। 

दो सदियों तक ईस्ट इंडिया कंपनी ने किया राज

भारत में दबे पांव आने और देश को गुलामी की बेड़ियां पहनाने में ईस्ट इंडिया कंपनी का नाम अहम है। यह कंपनी भारत आई और देखते ही देखते देश को गुलामी की जंजीरों में जकड़ लिया था। लेकिन ये विडंबना है कि अंग्रेजों की जिस ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत पर राज किया, आज उस कंपनी का मालिक एक भारतीय है। ईस्ट इंडिया कंपनी दबे—छुपे अपने कारोबार को करने के लिए भारत आई थी, लेकिन अपनी तिकड़मों और फरेब के माध्यम से धीरे धीरे उसने देश को गुलाम बनाना शुरू कर दिया था। 1857 के स्वतंत्रता क्रांति के बाद ब्रिटिश साम्राज्य ने भारत का नियंत्रण अपने हाथों में ले लिया था। इससे पहले करीब दो सदियों तक इस कंपनी ने हमारे देश पर शासन किया था।

भारतीय मूल के बिजनेसमैन संजीव मेहता ने खरीदी ईस्ट इंडिया कंपनी

ईस्ट इंडिया कंपनी भारत की पहली कंपनी थी, भले ही यह भारतीय न होकर अंग्रेजों की थी। इसी कंपनी ने भारत को गुलामी की बेड़ियां भी पहनाई। एक समय यह कंपनी कृषि से लेकर रेलवे तक सारे काम किया करती थी। अब यह समझना दिलचस्प है कि हमारे देश को गुलाम बनाने वाली इस ईस्ट इंडिया कंपनी के मालिक भारतीय मूल के बिजनेसमैन संजीव मेहता (Sanjiv Mehta) हैं। मेहता ने ईस्ट इंडिया कंपनी को खरीदने के बाद इसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म बना दिया। अभी यह कंपनी चाय, कॉफी, चॉकलेट आदि की ऑनलाइन बिक्री करती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत