Republic Day 2024 LIVE Updates: देश के 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर आज ‘महिला सशक्तीकरण’ पर केंद्रित झांकियां प्रदर्शित की गईं। इन झांकियों में सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों में महिलाओं की भूमिका से लेकर महिला वैज्ञानिकों के योगदान की झलक देखने को मिली। देश की महिला शक्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों पर केंद्रित इस भव्य समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। गणतंत्र दिवस के मौके पर आज की हर जरूरी अपडेट यहां देखें:
- Hindi News
- भारत
- राष्ट्रीय
- Republic Day 2024 LIVE Updates: कर्तव्य पथ पर दिखी भारत की ताकत, 'नारी शक्ति' को समर्पित रही झांकियां
Republic Day 2024 LIVE Updates: कर्तव्य पथ पर दिखी भारत की ताकत, 'नारी शक्ति' को समर्पित रही झांकियां
Republic Day 2024 LIVE Updates | कर्तव्य पथ पर आज भारत ने अपनी बढ़ती सैन्य ताकत और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के भव्य प्रदर्शन के साथ 75वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया।
Republic Day 2024 LIVE
-
12:24 PM (IST) Jan 26, 2024
कर्तव्य पथ पर दिखी महिला बाइकर्स की दिलेरी
कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस की महिलाकर्मी 'नारी शक्ति' कौशल का प्रदर्शन किया। मोटरसाइकिलों पर सवार 265 महिला बाइकर्स ने शौर्य और वीरता का अद्भुत परिचय दिया।
-
12:13 PM (IST) Jan 26, 2024
कर्तव्य पथ पर नजर आई गृह मंत्रालय की झांकी
कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में गृह मंत्रालय की झांकी प्रस्तुत की गई।
-
12:11 PM (IST) Jan 26, 2024
तेलंगाना की झांकी में दिखा स्वतंत्रता सेनानियों का बलिदान
तेलंगाना की झांकी में राज्य के स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत को दिखाया गया है। इस झांकी में कोमारमभीम और चकली इलम्मा की झलक नजर आई।
-
12:10 PM (IST) Jan 26, 2024
झारखंड की झांकी में दिखी आदिवासी महिलाओं की क्षमता
झारखंड की झांकी तसर रेशम मॉडल पर आधारित रही। इसमें आदिवासी महिलाओं की क्षमता का प्रदर्शन किया गया। तसर रेशम से 1.5 लाख लोगों को रोज़गार मिला है।
-
12:08 PM (IST) Jan 26, 2024
टूरिज्म पर रहा मेघालय की झांकी का फोकस
मेघालय की झांकी का फोकस राज्य में टूरिज्म पर रहा। इस झांकी में राज्य की संस्कृति और वैभव का प्रदर्शन किया गया।
-
12:07 PM (IST) Jan 26, 2024
गुजरात की झांकी में नजर आया टूरिज्म विलेज धोर्डो
गुजरात की झांकी में कच्छ के टूरिज्म विलेज धोर्डो पर फोकस किया गया। बता दें कि धोर्डो की पहचान बेस्ट टूरिज्म विलेज के तौर पर है। इसे UN ने दुनिया के 54 टूरिज्म विलेज में जगह दी है।
-
12:05 PM (IST) Jan 26, 2024
यूपी की झांकी में हुए रामलला के दर्शन
उत्तर प्रदेश की झांकी में भगवान रामलला का बाल स्वरूप नजर आया, और साथ ही इसमें जेवर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट की झलक भी दिखाई दी।
-
12:04 PM (IST) Jan 26, 2024
राजस्थान की झांकी में दिखी स्थानीय संस्कृति
राजस्थान की झांकी में राजस्थानी संस्कृति की झलक दिखाई दी। इसमें घूमर नृत्य करती महिलाएं नजर आईं।
-
12:03 PM (IST) Jan 26, 2024
तमिलनाडु की झांकी में दिखी चोल युग की झलक
तमिलनाडु की झांकी में राज्य के कुदावोलाई प्रणाली की झलक दिखाई दी। कुदावोलाई प्रणाली को लोकतंत्र की जननी कहा जाता है जो 10वीं शताब्दी के चोल युग में लागू हुई थी।
-
12:02 PM (IST) Jan 26, 2024
ISRO की झांकी में दिखी चंद्रयान 3 की लैंडिंग
ISRO की झांकी में भारतीय अंतरिक्ष इतिहास की गाथा कही गई। इसमें चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग की झलक दिखाई दी।
-
12:00 PM (IST) Jan 26, 2024
'विकसित भारत' पर केंद्रित रही लद्दाख की झांकी
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की झांकी का फोकस 'विकसित भारत' पर रहा। यहां रोजगार के ज़रिए महिला सशक्तिकरण पर ज़ोर दिया गया।
-
11:59 AM (IST) Jan 26, 2024
आंध्र की झांकी में दिखी स्कूली शिक्षा की झलक
आंध्र प्रदेश की झांकी में स्कूली शिक्षा में बदलाव का प्रदर्शन किया गया। इसके सामने के हिस्से में गांव की कक्षा की झलक, बीच के हिस्से में टैब पर पढ़ते स्टूडेंट्स और पीछे के हिस्से में आधुनिक प्ले स्कूल को दिखाया गया।
-
11:57 AM (IST) Jan 26, 2024
छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित रही महाराष्ट्र की झांकी
महाराष्ट्र की झांकी की थीम छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित रही। इसमें बालक शिवाजी के साथ राजामाता जिजाऊ को दिखाया गया है।
-
11:56 AM (IST) Jan 26, 2024
महिला सशक्तिकरण रहा ओडिशा की झांकी का थीम
ओडिशा की झांकी का थीम विकसित भारत में महिला सशक्तिकरण रहा। इसमें नारी शक्ति और राज्य की उपलब्धियों का प्रदर्शन किया गया।
-
11:54 AM (IST) Jan 26, 2024
छत्तीसगढ़ की झांकी में स्थानीय संस्कृति की झलक दिखी
कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में छत्तीसगढ़ की झांकी प्रस्तुत की गई।
-
11:54 AM (IST) Jan 26, 2024
मध्य प्रदेश की झांकी भी दर्शकों को खूब पसंद आई
कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में मध्य प्रदेश की झांकी प्रस्तुत की गई।
-
11:53 AM (IST) Jan 26, 2024
हरियाणा की झांकी में नारी शक्ति के दर्शन हुए
कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में हरियाणा की झांकी प्रस्तुत की गई।
-
11:40 AM (IST) Jan 26, 2024
शानदार दिख रही थी अरुणाचल की झांकी
कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में अरुणाचल प्रदेश की झांकी प्रस्तुत की गई।
-
11:38 AM (IST) Jan 26, 2024
दिल्ली पुलिस की महिला बैंड ने किया कर्तव्य पथ पर कदमताल
कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में दिल्ली पुलिस महिला बैंड ने हिस्सा लिया।
-
11:31 AM (IST) Jan 26, 2024
कुछ इस अंदाज में दिखी DRDO की झांकी
कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) की झांकी ने हिस्सा लिया।
-
11:29 AM (IST) Jan 26, 2024
कर्तव्य पथ पर दिखी भारतीय नौसेना की शान
गणतंत्र दिवस की परेड में भारतीय नौसेना की झांकी ने हिस्सा लिया। झांकी में 'नारी शक्ति' और 'आत्मनिर्भरता' के विषयों पर प्रकाश डाला गया है।
-
11:28 AM (IST) Jan 26, 2024
भारतीय वायु सेना की झांकी ने मोह लिया मन
गणतंत्र दिवस की परेड में भारतीय वायु सेना की झांकी ने हिस्सा लिया।
-
11:14 AM (IST) Jan 26, 2024
गणतंत्र दिवस परेड में बना इतिहास
गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार महिलाओं की त्रि-सेवा टुकड़ी ने हिस्सा लिया।
-
11:08 AM (IST) Jan 26, 2024
कर्तव्य पथ पर नजर आई पिनाका की टुकड़ी
कार्तव्य पथ पर 262 फील्ड रेजिमेंट की लेफ्टिनेंट प्रियंका सेवदा के नेतृत्व में 1890 रॉकेट रेजिमेंट की आर्टिलरी रेजिमेंट के पिनाका की टुकड़ी।
-
11:05 AM (IST) Jan 26, 2024
कर्तव्य पथ पर दिखा 'ऑल टेरेन व्हीकल्स' का जलवा
सेना द्वारा उपयोग किए जाने वाले 'ऑल टेरेन व्हीकल्स' को गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित किया गया।
-
10:55 AM (IST) Jan 26, 2024
4 एमआई-17 IV हेलीकॉप्टर ने 'ध्वज' फॉर्मेशन बनाया
75वें गणतंत्र दिवस को अवसर पर कर्तव्य पथ पर 4 एमआई-17 IV हेलीकॉप्टर ने 'ध्वज' फॉर्मेशन बनाया।
-
10:51 AM (IST) Jan 26, 2024
परेड में युद्धक टैंक भीष्म ने भी हिस्सा लिया
टी-90 टैंक भीष्म ने भी परेड में अपना जलवा दिखाया। इसकी कमान लेफ्टिनेंट फैज सिंह ढिल्लन संभाल रहे थे। बता दें कि इस टैंक की 5 हजार मीटर तक मारक क्षमता है और रफ्तार 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा है।
-
10:48 AM (IST) Jan 26, 2024
फ्रांस की सेना का मार्चिंग दस्ता और बैंड परेड में शामिल
फ्रांस की सेना का मार्चिंग दस्ता और बैंड भी परेड में शामिल हुआ। यह 30 जवानों का फ्रांसीसी सेना का बैंड है जिसकी कमान कैप्टन खुर्दा संभाल रहे हैं। फ्रांस के मार्चिंग दस्ते में 90 जवान हैं जिनकी कमान कैप्टन नोएल संभाल रहे हैं।
-
10:41 AM (IST) Jan 26, 2024
कर्तव्य पथ पर शंखनाद से शुरू हुई परेड
कर्तव्य पथ पर शंखनाद से शुरू हुई परेड। 112 महिला कलाकार वाद्ययंत्र, 20 महिलाएं महाराष्ट्र का ढोल और ताशा, 16 महिलाएं तेलंगाना का डप्पू, 16 महिलाएं बंगाल का ढाक और ढोल एवं 30 महिलाएं कर्नाटक का ढोलू कुनिथा बजा रही हैं।
-
10:35 AM (IST) Jan 26, 2024
पीएम मोदी ने किया राष्ट्रपति मुर्मू और चीफ गेस्ट मैक्रों का स्वागत
कर्तव्य पथ पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू की बग्घी। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और चीफ गेस्ट इमैनुएल मैक्रों का स्वागत किया।
-
10:23 AM (IST) Jan 26, 2024
बग्घी में सवार होकर कर्तव्य पथ के लिए निकलीं प्रेसिडेंट मुर्मू
राष्ट्रपति भवन से बग्घी में सवार होकर कर्तव्य पथ के लिए निकलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। साथ में हैं चीफ गेस इमैनुएल मैक्रों।
-
10:13 AM (IST) Jan 26, 2024
पीएम मोदी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके साथ तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद थे।
-
10:07 AM (IST) Jan 26, 2024
नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी हैं मौजूद।
-
10:02 AM (IST) Jan 26, 2024
पिछले 74 वर्षों में अपनी कसौटी पर खरा उतरा है भारत: योगी आदित्यनाथ
75वें गणतंत्र दिवस समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'पिछले 74 वर्ष से भारत का संविधान जाति, वर्ग, संप्रदाय, क्षेत्र और अन्य तमाम अवरोधों को समाप्त करते हुए अपनी कसौटी पर खरा उतरा है।'
-
10:00 AM (IST) Jan 26, 2024
योगी आदित्यनाथ ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
-
9:30 AM (IST) Jan 26, 2024
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
-
9:05 AM (IST) Jan 26, 2024
हिमवीरों ने दीं 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
भारत-चीन सीमा पर बर्फीले इलाकों में तैनात आईटीबीपी के हिमवीरों ने देशवासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
-
8:46 AM (IST) Jan 26, 2024
सक्षम और विकसित भारत का संकल्प- जेपी नड्डा
राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हम लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संकल्प लिया है कि भारत सक्षम भारत होगा, भारत विकसित भारत होगा, भारत आत्मनिर्भर भारत होगा और भारत देश को दुनिया में आगे बढ़ने में अपना योगदान देगा। ये हमारे लिए संकल्प का दिन भी है कि हम भारत को इस अमृत काल में भारत को विकसित भारत की और ले जाएं।
-
8:44 AM (IST) Jan 26, 2024
जेपी नड्डा ने ध्वज फहराया
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 75वें गणतंत्र दिवस पर दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
-
8:35 AM (IST) Jan 26, 2024
पीएम मोदी ने भी दी बधाई
पीएम मोदी भी सभी लोगों को इस अवसर पर बधाई दी है। उन्होंने लिखा- देश के अपने समस्त परिवारजनों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जय हिंद।
-
8:15 AM (IST) Jan 26, 2024
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नागपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
-
7:52 AM (IST) Jan 26, 2024
भजनलाल शर्मा ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
-
7:51 AM (IST) Jan 26, 2024
श्री महाकालेश्वर मंदिर के शिवलिंग को तिरंगे के रंग में सजाया गया
75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के बाद शिवलिंग को तिरंगे के रंग से सजाया गया।
-
7:49 AM (IST) Jan 26, 2024
दर्शकों पर फूलों की बारिश करेंगे हेलीकॉप्टर
राष्ट्र ध्वज फहराने के बाद राष्ट्रगान के साथ ही स्वदेशी बंदूक प्रणाली ‘105-एमएम इंडियन फील्ड गन’ से 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। मंत्रालय के अनुसार ‘105 हेलीकॉप्टर यूनिट’ के 4 MI-17 हेलीकॉप्टर कर्तव्य पथ पर उपस्थित दर्शकों पर फूलों की वर्षा करेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू के सलामी लेने के साथ परेड शुरू होगी। परेड की कमान दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार संभालेंगे।
-
7:25 AM (IST) Jan 26, 2024
सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी गणतंत्र दिवस परेड
गणतंत्र दिवस परेड सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी और लगभग 90 मिनट तक चलेगी। समारोह की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘राष्ट्रीय समर स्मारक’ पर जाने से होगी, जहां वह शहीद हुए नायकों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि कुछ मिनट बाद, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उनके फ्रांसीसी समकक्ष मैक्रों ‘पारंपरिक बग्गी’ में पहुंचेंगे।
-
7:15 AM (IST) Jan 26, 2024
तिरंगे के रंग की रोशनी से सजाए गए रेलवे स्टेशन
75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर, हैदराबाद रेलवे स्टेशन, सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन, काचीगुडा रेलवे स्टेशन और रेल निलयम को तिरंगे के रंग की रौशनी से सजाया गया।
-
7:14 AM (IST) Jan 26, 2024
तिरंगे की रोशनी से जगमगाया भीमगढ़ किला
जम्मू-कश्मीर के रियासी में भीमगढ़ किला 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगे की रोशनी से जगमगाया गया है।
-
7:13 AM (IST) Jan 26, 2024
सुबह 4:00 बजे से शुरू हो गई थीं दिल्ली मेट्रो की सेवाएं
गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सुबह 4:00 बजे से शुरू हुईं।
-
7:11 AM (IST) Jan 26, 2024
पहली बार भारतीय संगीत वाद्ययंत्र बजाने से होगी परेड की शुरुआत
परेड की शुरुआत पारंपरिक सैन्य बैंड के बजाय पहली बार 100 से अधिक महिला कलाकारों द्वारा शंख, नादस्वरम, नागाडा जैसे भारतीय संगीत वाद्ययंत्र बजाने से होगी। भारतीय वायु सेना के ‘फ्लाई-पास्ट’ के दौरान लगभग 15 महिला पायलट भी ‘नारी शक्ति’ का प्रतिनिधित्व करेंगी। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की टुकड़ियों में भी केवल महिला कर्मी शामिल होंगी।
-
6:59 AM (IST) Jan 26, 2024
लेफ्टिनेंट दीप्ति राणा और प्रियंका सेवदा रचेंगी इतिहास
पहली बार एक और ऐतिहासिक घटना में लेफ्टिनेंट दीप्ति राणा और प्रियंका सेवदा हथियार का पता लगाने वाले ‘स्वाति’ रडार और पिनाका रॉकेट प्रणाली का परेड में नेतृत्व करेंगी। लेफ्टिनेंट दीप्ति राणा और प्रियंका सेवदा पिछले साल आर्टिलरी रेजिमेंट में नियुक्त हुई 10 महिला अधिकारियों में से हैं।
-
6:59 AM (IST) Jan 26, 2024
आज की परेड में दिखेगी नारी शक्ति की झलक
कर्तव्य पथ पर होने वाली आज की परेड में मिसाइल, ड्रोन जैमर, निगरानी प्रणाली, वाहन पर लगे मोर्टार और बीएमपी-2 पैदल सेना के लड़ाकू वाहनों जैसे घरेलू हथियारों और सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन किया जायेगा। पहली बार तीनों सेवाओं का महिला दस्ता भी देश के इस सबसे बड़े समारोह में शामिल होगा।
-
6:57 AM (IST) Jan 26, 2024
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों हैं समारोह के चीफ गेस्ट
देश के 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
-
6:56 AM (IST) Jan 26, 2024
देश मना रहा है 75वां गणतंत्र दिवस
देश आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 26 जनवरी 1950 को देश ने अपना पहला गणतंत्र दिवस मनाया था। इंडिया टीवी की तरफ से आप सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।