1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सुरक्षा बलों और जम्मू कश्मीर पुलिस ने 2 आतंकियों को उतारा मौत के घाट, घुसपैठ की कर रहे थे कोशिश

सुरक्षा बलों और जम्मू कश्मीर पुलिस ने 2 आतंकियों को उतारा मौत के घाट, घुसपैठ की कर रहे थे कोशिश

 Reported By: Manzoor Mir,  Manish Prasad Written By: Shailendra Tiwari
 Published : Jul 19, 2023 11:52 am IST,  Updated : Jul 19, 2023 11:52 am IST

भारतीय सेना, बीएसएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने मिलकर एलओसी पार कर रहे 2 आतंकियों को मौत के घाट, उतार दिया है। वहीं आतंकियों के पास से कई हथियार व हैंडग्रेनेड भी बरामद किए गए हैं।

Terror, jk- India TV Hindi
सुरक्षा बलों ने 2 आतंकियों को उतारा मौत के घाट Image Source : INDIA TV

जम्मू कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इंडियन आर्मी, बीएसएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में आज दो आतंकियों को मार गिराया है। जानकारी के मुताबिक, आंतकी बुधवार को घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे जिसे सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया है। सेना ने जानकारी देते हुए बताया है कि इंडियन आर्मी, बीएसएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में, कुपवाड़ा के मच्छल सेक्टर में एलओसी के पास कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी, जिसे अलर्ट जवानों ने आज सुबह घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है।

हथियार व गोला बारूद बरामद

जानकारी दे दें कि गोलीबारी वाले जगह से सेना ने 04 एके-47 राइफलें, 06 हैंड ग्रेनेड और अन्य जंग जैसे कई सामान बरामद कर किए गए हैं। इस बीच, कश्मीर जोन पुलिस ने एक ट्वीट में कहा कि दोनों आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं और इलाके में तलाशी अभियान में जुट गए हैं।

Jammu kashmir police
Image Source : INDIA TVहथियार व अन्य बरामद सामान

JK पुलिस ने किया ट्वीट

कश्मीर जोन पुलिस के एडीजीपी कश्मीर ने कहा, "सेना, कुपवाड़ा पुलिस और बीएसएफ द्वारा किए गए एक संयुक्त अभियान में मच्छल सेक्टर में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है। हथियारों और गोला-बारूद के साथ आतंकवादियों के दो शव बरामद किए गए हैं। ऑपरेशन जारी है।"

इससे पहले मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में कम से कम दो गैर-स्थानीय मजदूर घायल हो गए थे। उन्होंने बताया कि घायल लोगों को एसएमएचएस श्रीनगर ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत