1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारतीय सेना की नई यूनिफॉर्म को लेकर आए अपडेट के बारे में जानते हैं आप? '3B' और '7A' कोड के बारे में भी जानिए

भारतीय सेना की नई यूनिफॉर्म को लेकर आए अपडेट के बारे में जानते हैं आप? '3B' और '7A' कोड के बारे में भी जानिए

 Reported By: Manish Prasad Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Jun 13, 2026 11:54 pm IST,  Updated : Jun 14, 2026 12:09 am IST

भारतीय सेना की ड्रेस देखकर हर कोई गर्व से भर जाता है। सेना के जवान अपनी जान से खेलकर देश की रक्षा करते हैं और आखिरी दम तक दुश्मनों से लड़ते हैं। ऐसे में अपडेट आया है कि सेना ने अपने सैनिकों के लिए नई यूनिफॉर्म को शामिल किया है।

Indian Army- India TV Hindi
अलग-अलग मौकों के लिए नई यूनिफॉर्म शामिल Image Source : INDIAN ARMY

नई दिल्ली: भारतीय सेना की यूनिफॉर्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है। भारतीय सेना की ड्रेस से जुड़े नियमों में बदलाव किए गए हैं और अलग-अलग मौकों के लिए नई यूनिफॉर्म शामिल की गई हैं। सर्दियों में होने वाले खास कार्यक्रमों (सेरेमोनियल) के लिए सैनिकों और अधिकारियों, दोनों के लिए एक जैसी यूनिफॉर्म शुरू की गई है, साथ ही अधिकारियों के लिए सर्दियों की एक नई जैकेट भी यूनिफॉर्म की लिस्ट में शामिल की गई है।

3B, 7A,7B और 1C के बारे में जानिए

नियमों में ‘3B’ नाम की एक विंटर यूनिफॉर्म जोड़ी गई है; इसमें एक विंटर जैकेट भी शामिल है। ऐसी ही विंटर जैकेट पहले से ही इंडियन एयर फोर्स और इंडियन नेवी की यूनिफॉर्म का हिस्सा हैं, और अब इंडियन आर्मी ने भी इन्हें अपना लिया है। यह यूनिफॉर्म ‘स्टेशन’ (पीस स्टेशन) पर इस्तेमाल के लिए है, क्योंकि कॉम्बैट यूनिफॉर्म सिर्फ फील्ड स्टेशन पर ही पहनी जाती हैं।

सर्दियों में होने वाले खास कार्यक्रमों के लिए नई यूनिफॉर्म जोड़ी गई हैं। कॉम्बैट कैटेगरी में ‘7A’ नाम की एक नई यूनिफॉर्म जोड़ी गई है, जिसमें एक टी-शर्ट शामिल है। ‘7B’ यूनिफॉर्म सर्दियों के लिए कॉम्बैट जैकेट है। 

सर्दियों में होने वाले खास कार्यक्रमों के लिए अधिकारियों के लिए ‘1C’ नाम की एक नई यूनिफॉर्म शुरू की गई है। पहले यह यूनिफॉर्म सिर्फ सैनिकों और जूनियर कमीशंड ऑफिसरों (JCOs) के लिए थी, लेकिन अब इसे अधिकारियों के लिए भी लागू कर दिया गया है।

बता दें कि यूनिफॉर्म गहरे प्रतीकात्मक अर्थ रखता है। यह पहचान, व्यवस्था, अनुशासन और सामूहिक जुड़ाव का एक सशक्त प्रतीक है। 'यूनिफॉर्म' शब्द लैटिन भाषा से आया है - 'uni' का अर्थ है "एक" और 'forma' का अर्थ है "रूप" या "पैटर्न"। ये दोनों मिलकर एकता और एकरूपता के विचार को दर्शाते हैं। भारतीय सेना की यूनिफॉर्म एक अनोखी और खास पहचान देती है। सैनिक भी इसे जिम्मेदारी और गर्व की सच्ची भावना से देखते हैं।

कुल मिलाकर सेना की नई यूनिफॉर्म सैनिकों के लिए चर्चा का विषय हैं और सैनिक इन्हें पाकर गर्व और खुशी महसूस कर रहे हैं। जनता भी इन नई यूनिफॉर्म को देखकर उत्साहित नजर आ रही है। वास्तव में जब सेना का कोई जवान यूनिफॉर्म पहनकर निकलता है तो हर हिंदुस्तानी का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है और हर देशवासी को ये भरोसा होता है कि देश सुरक्षित हाथों में है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत